NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    आम आदमी पार्टी समाचार
    शिवसेना समाचार
    राहुल गांधी
    अमित शाह
    भाजपा समाचार
    इसुदान गढ़वी
    तेजस्वी सूर्या
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनावों का ऐलान जल्द, अंतिम दौर में तैयारियां
    राजनीति

    हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनावों का ऐलान जल्द, अंतिम दौर में तैयारियां

    हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनावों का ऐलान जल्द, अंतिम दौर में तैयारियां
    लेखन प्रमोद कुमार
    Sep 19, 2019, 11:14 am 1 मिनट में पढ़ें
    हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनावों का ऐलान जल्द, अंतिम दौर में तैयारियां

    महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड में विधानसभा चुनावों का बिगुल बजने वाला है। माना जा रहा है कि चुनाव आयोग इसी सप्ताह इन राज्यों में विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम का ऐलान कर सकता है। कई रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि आयोग गुरुवार को हरियाणा और महाराष्ट्र के विधानसभा चुनावों का कार्यक्रम घोषित कर सकता है। वही बढ़ती नक्सलवादी घटनाओं को देखते हुए फिलहाल झारखंड में चुनाव टाले जा सकते हैं या यहां कई चरणों में चुनाव करवाए जाएंगे।

    नवंबर में खत्म हो रहा है हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल

    हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल क्रमश: 2 और 9 नवंबर को खत्म हो रहा है। वहीं झारखंड विधानसभा का कार्यकाल 27 दिसंबर तक है। भाजपा शासित इन तीनों राज्यों में विधानसभा का कार्यकाल समाप्त होने से पहले नई विधानसभा का गठन होगा। ये इस साल मई में हुए लोकसभा चुनावों के बाद देश में पहले चुनाव होंगे। लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी बहुमत से सत्ता में लौटी थी। इसका असर विधानसभा चुनावों में पर भी पड़ेगा।

    अंतिम दौर में है चुनावों की तैयारी

    चुनाव आयोग के तीन अधिकारियों की एक कमेटी ने सोमवार को मुंबई में बैठक कर चुनावों की तैयारियों का जायजा लिया था। हरियाणा में चुनावों की तैयारियां अंतिम दौर में है। इन सब को देखते हुए लग रहा है कि जल्द ही चुनावी कार्यक्रम का ऐलान हो सकता है। साल 2014 में 20 सितंबर को हरियाणा और महाराष्ट्र के चुनावों कार्यक्रमों का ऐलान किया गया था। हरियाणा में 15 अक्तूबर और महाराष्ट्र में 19 अक्तूबर को चुनाव हुए थे।

    दीवाली से पहले घोषित हो सकते हैं नतीजे

    अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार चुनाव अक्तूबर में होंगे और इनके नतीजे 27 अक्तूबर से पहले घोषित किए जा सकते हैं। 27 अक्तूबर को दीवाली का त्योहार भी है। ऐसे में जीतने वाली पार्टी के दीवाली का जश्न दोगुना होगा। झारखंड में पिछले विधानसभा चुनावों की बात करें तो ये 25 नवंबर से 20 दिसंबर तक पांच चरणों में हुए थे। इनके नतीजे 23 दिसंबर को जारी किए गए थे।

    प्रचार में जुटे राजनीतिक दल

    चुनाव आयोग की तरफ से इसे लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन तीनों राज्यों में राजनीतिक दलों ने अपने प्रचार अभियान में जान फूंक रखी है। 90 सीटों वाले हरियाणा में सत्तारूढ भाजपा अपनी सीटों की संख्या 47 से बढ़ाकर 75 करने का लक्ष्य लेकर चल रही है, वहीं महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना 288 में से 200 जीतकर सत्ता में लौटने की राह देख रही है। हालांकि, अभी तक गठबंधन में सीटों का बंटवारा नहीं हुआ है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    झारखंड
    हरियाणा
    महाराष्ट्र
    चुनाव

    ताज़ा खबरें

    आईफोन, आईपैड में बग के कारण जानकारी चोरी होने का डर, iOS 16.3 कर लें अपडेट  ऐपल
    दिल्ली शराब नीति घोटाला: भाजपा का मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ प्रदर्शन, मांगा इस्तीफा दिल्ली
    ऑस्ट्रेलिया का माइंड गेम: ग्रेग चैपल ने भारतीय टीम को बताया कमजोर, कहा- हराना है आसान भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट
    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी: ऑस्ट्रेलिया को झटका, पहले टेस्ट में गेंदबाजी नहीं कर सकेंगे कैमरून ग्रीन  कैमरून ग्रीन

    झारखंड

    झारखंड: चाईबासा में नक्सलियों ने किया IED धमाका, 3 जवान घायल नक्सलवाद
    झारखंड: दुष्कर्म का विरोध करने पर महिला को लगाई पेट्रोल छिड़ककर आग, इलाज के दौरान मौत रांची
    एयरटेल 5G सेवा बिहार और झारखंड में शुरू, इन शहरों में मिलेगा तेज इंटरनेट भारती एयरटेल
    झारखंड में मजदूरों से भरी पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलटी, 7 की मौत सड़क दुर्घटना

    हरियाणा

    हरियाणा: केंद्रीय अधिकारी ने बताया OPS लागू किया तो 2030 तक दिवालिया हो जाएगा देश- खट्टर हरियाणा सरकार
    हरियाणा: गुरूग्राम में कार ने पार्किंग में खड़ी मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, दूर तक घसीटा गुरूग्राम
    अप्रैल से सड़कों पर नहीं चलेंगे 15 साल से पुराने सरकारी वाहन, नया नियम लाई सरकार केंद्र सरकार
    आम आदमी पार्टी ने अपनी हरियाणा इकाई भंग की, जल्द होगा नई इकाई का गठन आम आदमी पार्टी समाचार

    महाराष्ट्र

    NIA को ईमेल पर मिली मुंबई में तालिबान के आतंकी हमले की धमकी मुंबई
    ये 5 तरह के कोंकणी व्यंजन घर पर बनाएं, आसान हैं इनकी रेसिपी रेसिपी
    कैप्टन अमरिंदर सिंह हो सकते हैं महाराष्ट्र के अगले राज्यपाल, अटकलें तेज अमरिंदर सिंह
    आर्यन खान ड्रग्स मामले की जांच करने वाले NCB अधिकारी को मिला राष्ट्रपति पुलिस पदक आर्यन खान ड्रग मामला

    चुनाव

    आगामी चुनावों में रिमोट EVM के इस्तेमाल का कोई प्रस्ताव नहीं- कानून मंत्री किरेन रिजिजू संसद
    अमेरिकाः हाउस स्पीकर के चुनाव में ट्रंप को मिला 1 वोट, सदन ने उड़ाई हंसी अमेरिका
    साल 2023 में किन राज्यों में होने वाले चुनाव 2024 लोकसभा चुनाव का माहौल तय करेंगे? लोकसभा चुनाव
    गुजरात: इस गांव में राजनीतिक पार्टियों के प्रवेश पर प्रतिबंध, वोट न डालने पर जुर्माना गुजरात

    राजनीति की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Politics Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023