LOADING...
चुनाव आयोग की तृणमूल कांग्रेस को दो-टूक, कहा- बंगाल चुनाव भय और हिंसा रहित होकर रहेंगे
चुनाव आयोग ने तृणमूल कांग्रेस को चेतावनी दी

चुनाव आयोग की तृणमूल कांग्रेस को दो-टूक, कहा- बंगाल चुनाव भय और हिंसा रहित होकर रहेंगे

लेखन गजेंद्र
Apr 08, 2026
01:35 pm

क्या है खबर?

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले मचे बवाल को देखते हुए चुनाव आयोग ने साफ शब्दों में अपना संदेश जारी किया है, जो तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नाम है। आयोग ने एक्स पर TMC नाम लेते हुए अंग्रेजी और हिंदी में चेतावनी दी कि इस बार के चुनाव में किसी गड़बड़ी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उसने कहा कि बंगाल में इस बार के चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से और बिना धमकी के होंगे।

बयान

पहली बार लिया किसी पार्टी का नाम?

आयोग ने एक्स पर लिखा, 'चुनाव आयोग की तृणमूल कांग्रेस को दो टूक। पश्चिम बंगाल में इस बार चुनाव- भय रहित, हिंसा रहित, धमकी रहित, प्रलोभन रहित, छापा रहित, बूथ एवं सोर्स जामिंग रहित होकर ही रहेंगे।' जानकारों का कहना है कि यह पहली बार है जब आयोग ने इस तरह किसी पार्टी को सार्वजनिक तौर पर कठघरे में खड़ा किया है। आयोग की पोस्ट ने इस बात को भी बल दिया है कि TMC चुनाव गड़बड़ी में शामिल है।

ट्विटर पोस्ट

चुनाव आयोग का पोस्ट

Advertisement

टकराव

बंगाल में TMC और चुनाव आयोग के बीच टकराव

आयोग का बयान तब आया है, जब TMC के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से दिल्ली में मुलाकात की है, जिसमें डेरेक ओ'ब्रायन, मेनका गुरुस्वामी, साकेत गोखले और सागरिका घोष शामिल थे। बता दें कि बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर TMC और आयोग के बीच खींचतान चल रही है। आयोग ने कई बूथों से भारी संख्या में अल्पसंख्यकों के नाम काट दिए हैं, जिससे विवाद पैदा हो गया है।

Advertisement