चुनाव आयोग जनवरी में कर सकता है उत्तर प्रदेश समेत 5 राज्यों में चुनावों की घोषणा
क्या है खबर?
अगले साल 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की घोषणा जनवरी में हो सकती है। चुनाव आयोग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। यह घोषणा मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार और दोनों चुनाव आयुक्तों सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी के सभी 5 चुनावी राज्यों के दौरे के बाद होगी। आयोग के अधिकारी नवंबर के आखिरी हफ्ते या दिसंबर में राज्यों का दौरा करेंगे, जहां वे पुलिस, सरकार और राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों से मिलेंगे।
दौरा
जिले की टीम के दौरे के बाद सामने आएगी तारीख
चुनाव आयुक्तों के राज्यों के दौरे की तारीख सभी 5 राज्यों में जिला स्तरीय दौरे के बाद फाइनल होगी।
पंजाब, उत्तराखंड और मणिपुर में जिला स्तरीय दौरे हो चुके हैं। उत्तर प्रदेश में एक दौरा हो चुका है। गोवा में दौरा अभी बाकी है।
जिला स्तरीय टीमें तीनों आयुक्तों को अपनी-अपनी रिपोर्ट सौंपेंगी। इसके बाद,आयुक्तों का राज्य दौरा होगा।
जिला स्तरीय दौरे में चुनाव आयोग की टीम जिला निर्वाचन अधिकारी, पुलिस अधीक्षक के साथ बैठक करती है।
चुनाव
अगले साल 7 राज्यों में चुनाव
अगले साल 7 राज्यों में चुनाव है, जिसमें उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर, गोवा और पंजाब में फरवरी-मार्च में और हिमाचल प्रदेश और गुजरात में नवंबर-दिसंबर में चुनाव होंगे।
पंजाब, गोवा और उत्तराखंड में एक चरण में मतदान की संभावना है, जबकि उत्तर प्रदेश में 3 से 4 चरण में चुनाव हो सकते हैं। मणिपुर में भी हिंसा के कारण 2-3 चरण में मतदान हो सकता है।
मौजूदा समय में पंजाब को छोड़कर बाकी 4 राज्यों में भाजपा सरकार है।