LOADING...
पश्चिम बंगाल में TMC सांसदों के इस्तीफे से खाली 3 राज्यसभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान 
पश्चिम बंगाल में TMC सांसदों के इस्तीफे से खाली 3 राज्यसभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान

पश्चिम बंगाल में TMC सांसदों के इस्तीफे से खाली 3 राज्यसभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान 

लेखन गजेंद्र
Jul 06, 2026
12:03 pm

क्या है खबर?

पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की खाली 3 सीटों पर सोमवार को उपचुनाव का ऐलान कर दिया गया है। ये सीटें तृणमूल कांग्रेस (TMC) के 3 सांसदों की हैं। चुनाव आयोग की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, तीनों सीटों पर शुक्रवार 24 जुलाई 2026 को सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक मतदान होगा। इनके लिए नामांकन 14 जुलाई से शुरू हो जाएगा, 17 जुलाई को नाम वापस लिया जा सकता है।

उपचुनाव

TMC ने इन तीनों सांसदों ने दिया था इस्तीफा

बंगाल में विधानसभा चुनाव हारने के बाद TMC में बगावत बढ़ गई है। पहले विधायकों ने अपना अलग गुट बना लिया। उसके बाद 20 लोकसभा सांसदों ने नेशनलिस्ट सिटीजंस पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI) में अपना विलय कर लिया। इसके बाद राज्यसभा से सांसद सुखेंदु शेखर रॉय, सुष्मिता देव और प्रकाश चिक बराइक ने इस्तीफा दिया था। इससे पार्टी के सांसदों की संख्या 13 से घटकर 10 हो गई है। तीनों सांसदों ने पार्टी से भी इस्तीफा दे दिया है।

ट्विटर पोस्ट

चुनाव आयोग की घोषणा

Advertisement