पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाले के मामले में TMC महासचिव अभिषेक बनर्जी को ED का समन
क्या है खबर?
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव हारने के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) की चुनौतियां बढ़ती जा रही है। बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी को समन भेजा है। ED के अधिकारी राज्य में कथित शिक्षक भर्ती घोटाले को लेकर मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ी जांच के लिए समन देने पहुंचे थे। हालांकि, अभिषे क मौके पर मौजूद नहीं थे। एजेंसी ने उनको 16 जून को पूछताछ के लिए बुलाया है।
समन
टीम को काफी देर इंतजार करना पड़ा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ED के 2 अधिकारी नोटिस देने के लिए कोलकाता में ममता के कालीघाट स्थित आवास पर पहुंचे थे। इससे पहले अधिकारी शांति निकेतन स्थित अभिषेक के आवास गए थे। जब अधिकारियों को पता चला कि डायमंड हार्बर के सांसद कालीघाट गए हुए हैं, तो वे वहीं पहुंच गए। यहां ममता ने एक पार्टी नेताओं की बैठक बुलाई थी। इस दौरान अधिकारी काफी देर तक बाहर खड़े रहे। बाद में एक प्रतिनिधि ने समन स्वीकारा।
आफत
राज्य में TMC की मुश्किलें बढ़ीं
राज्य में भाजपा की सरकार बनने के बाद TMC में बगावत शुरू हो गई है। कई नेताओं ने पार्टी छोड़ दी है, जबकि ममता ने बुधवार को सभी समितियां और अनुषांगिक संगठनों को भंग कर दिया है। पार्टी से निष्कासित नेता ऋतब्रत बनर्जी ने 80 में से 58 विधायकों के समर्थन का पत्र विधानसभा के अध्यक्ष को सौंपकर नेता प्रतिपक्ष के लिए मंजूरी प्राप्त कर ली है। इससे पहले अभिषेक पर सोनारपुर में हमला हुआ था।