परिसीमन विधेयक 2026: भाजपा ने जारी किया व्हिप, सभी सांसदों को उपस्थित रहने का निर्देश
क्या है खबर?
संसद के विशेष सत्र और लोकसभा में पेश किए जाने वाले परिसीमन विधेयक को देखते हुए भाजपा ने मजूबत तैयारी की है। पार्टी ने अपने सभी सांसदों के लिए 'तीन लाइन का व्हिप' जारी किया है। भाजपा संसदीय दल की ओर से 29 नवंबर को जारी इस आधिकारिक परिपत्र में पार्टी के सभी सदस्यों को सोमवार (30 नवंबर) से गुरुवार (3 दिसंबर) तक पूरे समय सदन में अनिवार्य रूप से मौजूद रहने का निर्देश दिया गया है।
परिपत्र
भाजपा ने परिपत्र में क्या लिखा?
लोकसभा में भाजपा के मुख्य सचेतक डॉ संजय जायसवाल के हस्ताक्षर से यह 'तीन लाइन का व्हिप' जारी किया गया है।
इसमें लिखा है, 'भाजपा के सभी लोकसभा सांसदों को सूचना दी जाती है कि लोकसभा में कुछ अति महत्वपूर्ण विधायी कार्य पारित करने के लिए सोमवार से गुरुवार तक लाये जायेंगे। सभी सदस्यों से निवेदन है कि वे 29 नवंबर से 3 दिसम्बर तक पूरे समय सदन में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर सरकार के पक्ष का समर्थन करें।'
व्हिप
क्या होता है तीन लाइन का व्हिप?
संसदीय व्यवस्था में 'तीन लाइन का व्हिप' पार्टी द्वारा जारी किया जाने वाला सबसे सख्त निर्देश होता है।
इसका अर्थ है कि किसी महत्वपूर्ण विधेयक पर चर्चा और मतदान के दौरान पार्टी के सभी सांसदों को सदन में उपस्थित रहना अनिवार्य है और उन्हें पार्टी लाइन के अनुसार ही मतदान करना होगा।
इस निर्देश का उल्लंघन करने पर सांसदों के खिलाफ दलबदल विरोधी कानून के तहत अयोग्यता की कार्रवाई की जा सकती है।