LOADING...
प्रधानमंत्री मोदी पर व्यंग्यात्मक टिप्पणी करने वाला एक्स अकाउंट 'डॉ निमो यादव' होगा बहाल
प्रधानमंत्री मोदी पर व्यंग्यात्मक टिप्पणी करने वाला एक्स अकाउंट 'डॉ निमो यादव' होगा बहाल

प्रधानमंत्री मोदी पर व्यंग्यात्मक टिप्पणी करने वाला एक्स अकाउंट 'डॉ निमो यादव' होगा बहाल

लेखन गजेंद्र
Apr 06, 2026
12:40 pm

क्या है खबर?

दिल्ली हाई कोर्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार की आलोचना करने वाले एक्स अकाउंट 'डॉ निमो यादव' को बहाल करने का आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पुरुषैन्द्र कुमार कौरव ने सोमवार को आदेश देते हुए कहा कि अकाउंट बहाल कर दिया जाएगा, लेकिन केंद्र सरकार द्वारा आपत्तिजनक के रूप में चिह्नित किए गए कुछ पोस्ट फिलहाल ब्लॉक रहेंगे। बता दें कि व्यंग्यात्मक अकाउंट को हाल में केंद्र सरकार ने ब्लॉक कर दिया था।

आदेश

पोस्ट को लेकर अकाउंट संचालक कोर्ट के सामने पेश होगा

कोर्ट ने आदेश देते हुए कहा कि एक्स अकाउंट चलाने वाला संचालक एक समीक्षा समिति के सामने पेश होगा, ताकि यह जांच की जा सके कि क्या इन पोस्ट को ब्लॉक करना जारी रखना होगा। कोर्ट ने आदेश में कहा, "आपत्तिजनक पोस्ट को अस्थायी ब्लॉकिंग श्रेणी में रखा जाए। याचिकाकर्ता का खाता बहाल किया जाए। केंद्र सामग्री की निगरानी के लिए स्वतंत्र है। आगे आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट होती है, तो वह कानून के अनुसार कार्रवाई करने के लिए स्वतंत्र है।"

मामला

क्या है मामला?

केंद्र ने कानूनों का हवाला देते हुए 19 मार्च को 'डॉ निमो यादव' अकाउंट भारत में ब्लॉक कर दिया था। इसके बाद अकाउंट संचालक प्रतीक शर्मा ने कोर्ट में याचिका दायर अकाउंट को ब्लॉक किए जाने को चुनौती दी। इसपर सरकार ने कोर्ट को बताया कि उसे पता चला था कि अकाउंट "प्रधानमंत्री से जुड़ी झूठी बातें फैला रहा था और उन्हें गलत तरीके से पेश कर रहा था।" इस अकाउंट पर 1.35 लाख फॉलोवर हैं।

Advertisement