Loading...
दिल्ली सरकार का आरोप, दिवाली की रात पंजाब के खेतों में जान बूझकर लगाई गई आग
दिल्ली सरकार का आरोप, दिवाली की रात पंजाब के खेतों में साजिशन आग लगाई गई

दिल्ली सरकार का आरोप, दिवाली की रात पंजाब के खेतों में जान बूझकर लगाई गई आग

लेखन गजेंद्र
Nov 09, 2026
04:04 pm

क्या है खबर?

दिल्ली की भाजपा सरकार ने दिवाली की रात पंजाब के खेतों में साजिश के तहत आग लगाने का आरोप लगाया है, ताकि प्रदूषण बढ़े। कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाया कि पंजाब के किसानों ने उनको और दूसरे मंत्रियों को फोन करके खेत में आग लगने की जानकारी दी है। मिश्रा ने अरविंद केजरीवाल से जुड़े लोगों पर खेतों में आग लगाने का आरोप लगाते हुए उनकी भूमिका की जांच की मांग की।

आरोप

मिश्रा ने क्या कहा?

मिश्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "कल शाम हमें पंजाब के किसानों के फोन आने लगे कि रात के समय खेतों में आग लगाई जा रही है। हमें इस बात पर यकीन नहीं हुआ... हमने भारत सरकार को मिलने वाले सैटेलाइट डेटा को देखा, जो पराली जलाने से जुड़ा है। इस डेटा से साबित होता है कि यह एक सोची-समझी साजिश थी और पंजाब के खेतों में जानबूझकर आग लगाई गई।"

उन्होंने इसकी जांच कराने की मांग की है।

आरोप

दिवाली के दिन जलाई गई 1,200 जगहों पर पराली

मिश्रा ने आगे कहा कि 5, 6 और 7 नवंबर के सैटेलाइट डेटा के अनुसार, 7 नवंबर को 125 जगहों पर पराली जलाई गई थी... लेकिन रविवार शाम के डेटा के मुताबिक, दिवाली के दिन 1,200 जगहों पर पराली जलाई गई...यह संख्या 10 गुना कैसे बढ़ गई?

उन्होंने कहा कि यह वाकई एक बहुत गंभीर मामला है, किसानों के खिलाफ, दिवाली के खिलाफ, दिल्ली के खिलाफ और पंजाब के खिलाफ एक साजिश है।

ADVERTISEMENT

आरोप

AAP के दावों के बाद कपिल मिश्रा का आरोप

मिश्रा ने यह आरोप आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता सौरभ भारद्वाज के दावों के बाद लगाया है।

भारद्वाज ने भाजपा सरकार पर दिवाली की रात वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) में हेरफेर करने का आरोप लगाया था।

भारद्वाज ने दावा किया कि दिवाली की रात दिल्ली के कई हिस्सों में AQI रीडिंग 3,000 को पार कर गई थी और सरकारी आंकड़ों में प्रदूषण को कम बताया गया था।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

कपिल मिश्रा की प्रेस कॉन्फ्रेंस

ADVERTISEMENT