Loading...
दिल्ली विधानसभा में AAP विधायक के टी-शर्ट पहनने पर हंगामा, 6 विधायकों को मार्शल ने निकाला
दिल्ली विधानसभा में AAP विधायक के टी-शर्ट पहनने पर हंगामा (प्रतीकात्मक तस्वीर)

दिल्ली विधानसभा में AAP विधायक के टी-शर्ट पहनने पर हंगामा, 6 विधायकों को मार्शल ने निकाला

लेखन गजेंद्र
Aug 10, 2026
03:11 pm

क्या है खबर?

दिल्ली विधानसभा में मानसून सत्र के दूसरे दिन भी हंगामा जारी रहा। सोमवार को सदन की कार्यवाही शुरू होने के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक संजीव झा सदन में आपत्तिजनक टी-शर्ट में दिखे, जिस पर विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने आपत्ति जताई। सत्ता पक्ष और विपक्ष के हंगामे की वजह से विधानसभा की कार्यवाही 15 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई और AAP के 6 विधायकों को मार्शल के जरिए सदन से बाहर निकाला गया।

हंगामा

भाजपा विधायक ने जताई थी आपत्ति

सोमवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को राज्य वित्त से संबंधित नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) की रिपोर्ट सदन के पटल पर रखनी थी।

तभी भाजपा विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने झा के टी-शर्ट पहनने पर आपत्ति जताई और टी-शर्ट उतारने की मांग की।

इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने रूल-261 का हवाला देते हुए झा को चेतावनी दी।

दोनों तरफ से हंगामा बढ़ने पर झा समेत जरनैल सिंह, कुलदीप कुमार, प्रेम कुमार, सोम दत्त और अजय दत्त को बाहर निकाला गया।

मुद्दा

कई मुद्दे उठाए गए

दिल्ली में सोमवार को विधानसभा में कई मुद्दे उठाए गए, जिसमें कूड़े का मुद्दा भी रहा। विधायकों ने कहा कि कूड़े के डिब्बे रखे होने के बाद भी उनको हटाया नहीं जाता है।

विधायक संजय गोयल, तरविंदर मारवाह, अभय वर्मा और पवन शर्मा ने लोक निर्माण मंत्री मंत्री से अपील की कि कूड़ा रखने वाले डिब्बे को हटाया जाए।

मामले को विधानसभा अध्यक्ष गुप्ता ने नगर निगम से संबंधित शिकायत के लिए गठित कमेटी को भेज दिया है।

ADVERTISEMENT