LOADING...
दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में चूक; बैरियर तोड़कर घुसी कार, स्पीकर की कार पर स्याही फेंकी
दिल्ली विधानसभा परिसर में बैरियर तोड़कर कार ने प्रवेश किया

दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में चूक; बैरियर तोड़कर घुसी कार, स्पीकर की कार पर स्याही फेंकी

लेखन गजेंद्र
Apr 06, 2026
03:25 pm

क्या है खबर?

दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में भारी चूक का मामला सामने आया है। सोमवार को एक कार विधानसभा परिसर का बैरियर तोड़कर अंदर घुस गई। बताया जा रहा है कि वाहन गेट नंबर 2 से अंदर घुस गया, जिससे सुरक्षाकर्मियों में दहशत फैल गई और अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई की। वाहन सवार ने स्पीकर के वाहन पर स्याही भी फेंकी है। इसके बाद वह सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए मौके से फरार हो गया।

हड़कंप

विधानसभा में मचा हड़कंप

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वाहन विधानसभा परिसर में प्रवेश करने से पहले बैरियर से टकरा गया था। इस दौरान गेट पर खड़े सुरक्षाकर्मी भी उसे रोक नहीं सके। वाहन किसका और उसमें कौन सवार था, इसको लेकर अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस ने CCTV फुटेज की पड़ताल शुरू कर दी है। शहर में भी वाहन को ढूंढने के लिए अलर्ट जारी किया गया है।

धमकी

मिल चुकी है 2 बार बम धमाके की धमकी

दिल्ली विधानसभा को 2 बार बम से उड़ाने की धमकी ईमेल के जरिए मिल चुकी है। एक बार उसने विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता को भी धमकी दी थी। पिछले महीने की धमकी भेजने वाले ने ईमेल में लिखा था कि वह संपत्ति को नुकसान पहुंचाना चाहता हैं, इसलिए परिसर में मौजूद लोगों को हटा लिया जाए। उसने ईमेल में उग्र और विवादित नारे भी लिखे थे। ईमेल भेजने वालों में खालिस्तान का जिक्र था।

Advertisement