LOADING...
दिल्ली विधानसभा चुनाव नतीजों पर प्रियंका गांधी का बयान, बोलीं- लोग बदलाव चाह रहे थे
दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों पर प्रियंका गांधी का बयान आया

दिल्ली विधानसभा चुनाव नतीजों पर प्रियंका गांधी का बयान, बोलीं- लोग बदलाव चाह रहे थे

लेखन गजेंद्र
Feb 08, 2025
01:46 pm

क्या है खबर?

दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आना शुरू हो गए हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) के 2 धुरंधर अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया अपनी सीट हार गए हैं। चुनाव नतीजों पर कांग्रेस की महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी ने कहा कि लोग बदलाव चाह रहे थे और यह बात पहले से सामने आ रही थी। उन्होंने जीतने वाले उम्मीदवारों को बधाई दी है और मजबूती के साथ दोबारा से जमीन पर उतरकर काम करने की बात कही है।

बयान

प्रियंका गांधी ने क्या कहा?

प्रियंका गांधी ने अंग्रेजी में कहा, "मुझे लगता है कि दिल्ली में हमारी सभी बैठकों और जिन लोगों से मैं मिल रही थी, उन सबसे यह बहुत साफ था कि लोग बदलाव चाहते थे और वे उन चीजों से काफी तंग आ चुके थे। उन्होंने बदलाव के लिए वोट किया है। जो जीतें हैं, उनको बधाई देती हूं। इसका मतलब है कि हमें जमीन पर उतरकर और अधिक मेहनत करनी होगी, हम लोगों के मुद्दे उठाते रहेंगे।"

ट्विटर पोस्ट

प्रियंका गांधी का बयान

चुनाव परिणाम

भाजपा बहुमत की ओर

दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में भाजपा अभी 48 पर आगे चल रही है, जबकि AAP 22 पर आगे है। इस बार भी कांग्रेस का खाता नहीं खुला है। AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत अन्य धाकड़ नेता चुनाव हार गए हैं। मुख्यमंत्री आतिशी ने जीत दर्ज की है। कांग्रेस कई सीटों पर तीसरे नंबर पर चल रही है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव अपनी सीट पर बढ़त पर थे, लेकिन अब पिछड़ गए हैं।