Page Loader
जंगपुरा सीट हारने के बाद मनीष सिसोदिया का आया बयान, बोले- चुनाव नतीजों का विश्लेषण करेंगे
मनीष सिसोदिया ने हार स्वीकारी

जंगपुरा सीट हारने के बाद मनीष सिसोदिया का आया बयान, बोले- चुनाव नतीजों का विश्लेषण करेंगे

लेखन गजेंद्र
Feb 08, 2025
01:13 pm

क्या है खबर?

दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आना शुरू हो गए हैं। जंगपुरा सीट से हारने वाले पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का बयान आया है। उन्होंने हार स्वीकारते हुए कहा, "जंगपुरा का चुनाव हम सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर बड़ी मेहनत से लड़ा। लोगों ने बड़ा प्यार और सम्मान दिया। लगभग 600 वोट से हम पीछे रह गए। जीतने वाले उम्मीदवारों को बधाई देता हूं और उम्मीद करता हूं कि वो क्षेत्र की समस्याएं दूर करेंगे। चूक हम नतीजों का विश्लेषण कर बताएंगे।"

चुनाव परिणाम

तरविंदर सिंह मारवाह ने हराया

AAP के बड़े नेताओं में शामिल सिसोदिया को जंगपुरा में भाजपा के तरविंदर सिंह मारवाह ने करीब 600 वोट से हराया है। मारवाह को 34,000 से अधिक वोट मिले हैं। तीसरे नंबर पर कांग्रेस के फरहाद सूरी हैं, जिन्हें करीब 6,000 वोट मिले हैं। दिल्ली की भी 70 सीटों पर भाजपा 44 पर आगे चल रही है, जबकि AAP 22 पर सिमटती दिख रही है। इस बार भी कांग्रेस का खाता नहीं खुला।

ट्विटर पोस्ट

सुनिए, क्या बोले मनीष सिसोदिया