Page Loader
दिल्ली विधानसभा में भाजपा विधायक ने नजफगढ़ का नाम बदलकर नाहरगढ़ करने की मांग रखी
दिल्ली में भाजपा विधायक नीलम पहलवान ने नजफगढ़ का नाम बदलने का प्रस्ताव रखा

दिल्ली विधानसभा में भाजपा विधायक ने नजफगढ़ का नाम बदलकर नाहरगढ़ करने की मांग रखी

लेखन गजेंद्र
Feb 27, 2025
06:03 pm

क्या है खबर?

दिल्ली के नजफगढ़ विधानसभा सीट से जीत दर्ज करने वाली भाजपा विधायक नीलम पहलवान ने गुरुवार को अपने इलाके का नाम बदलने की प्रस्ताव रखा। उन्होंने दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के नजफगढ़ का नाम 'नाहरगढ़' करने का प्रस्ताव रखते हुए दावा किया कि मुगलों ने इसका मूल नाम बदला था। उन्होंने विधानसभा में कहाकि आलम-द्वितीय के समय नजफगढ़ को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। 1857 में राजा नाहर सिंह ने लड़ाई लड़ी थी और नजफगढ़ को दिल्ली में शामिल किया था।

विधानसभा

मुस्तफाबाद का नाम भी बदलने को लेकर उठ रही मांग

नजफगढ़ विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार तरुण कुमार को 29,000 से अधिक मतों से हराने वाली पहलवान ने कहा कि नाम बदलने का प्रयास काफी समय से चल रहा है। पहलवान के अलावा मुस्तफाबाद सीट से जीत दर्ज करने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता मोहन सिंह बिष्ट ने भी कहा कि वे औपचारिक रूप से पद ग्रहण करने के बाद अपने इलाके का नाम शिवविहार या शिवपुरी करने का प्रस्ताव रखेंगे।

ट्विटर पोस्ट

सुनिए, भाजपा विधायक ने क्या कहा?