"बिहार में क्राइम हो सकता है, अपराध नहीं": सम्राट चौधरी के बयान पर RJD का तंज
क्या है खबर?
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के एक कथित बयान को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने उन पर बेहद तीखा और तंजिया हमला बोला है। RJD ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर एक लंबा पोस्ट साझा करते हुए मुख्यमंत्री चौधरी को 'अनपढ़ों का सम्राट' करार दिया और बिहार की कानून-व्यवस्था को लेकर नीतीश-भाजपा सरकार को घेरा है। यह विवाद मुख्यमंत्री चौधरी के बिहार में क्राइम हो सकता है, अपराध नहीं बयान के बाद शुरू हुआ है।
प्रकरण
क्या है पूरा मामला?
मुख्ययमंत्री चौधरी ने दिल्ली में एक समारोह के दौरान कहा, "हमारे यहां कोई अपराध नहीं है। अपराध का कॉन्सेप्ट ही खत्म हो चुका है। क्राइम हो सकता है, लेकिन अपराध नहीं हो सकता है। कोई अपराधी नहीं है।"
उन्होंने आगे कहा, "जो लोग भी गड़बड़ी करेंगे या अपराध करेंगे, वे जेल जाएंगे। उनका स्थान सिर्फ जेल ही होगा, बिहार में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है और अपराध के मामलों में किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।"
पलटवार
बयान पर RJD ने किया पलटवार
RJD ने मुख्यमंत्री चौधरी के बयान को लेकर एक्स पर लिखा, 'एक होता है अनपढ़ और दूसरा होता है सबसे विशेष और दुर्लभ, विश्वविख्यात: अनपढ़ों का सम्राट! हमारे यहां क्राइम हो सकता है, अपराध नहीं! सम्राट चौधरी के ज्ञान पर PhD किया जा सकता है, एक ट्वीट में बखान नहीं! अब बिहार के सारे अपराधी गर्व से कहने लगे हैं कि हम सम्राट जी की तरह अपराधी हैं, क्रिमिनल नहीं हैं! अपराध का कॉन्सेप्ट बिहार से खत्म हो गया है!'
ट्विटर पोस्ट
यहां पढ़े RJD का पूरा बयान
एक होता है अनपढ़ और दूसरा होता है सबसे विशेष और दुर्लभ, विश्वविख्यात: अनपढ़ों का "सम्राट"!
— Rashtriya Janata Dal (@RJDforIndia) November 3, 2026
"हमारे यहाँ Crime हो सकता है, अपराध नहीं!"
श्री श्री सम्राट चौधरी के ज्ञान पर PhD किया जा सकता है, एक ट्वीट में बखान नहीं! 😵💫
और अब बिहार के सारे अपराधी गर्व से कहने लगे हैं कि हम सम्राट… pic.twitter.com/zUkH6ZOaaB
ट्विटर पोस्ट
तेजस्वी यादव ने भी बोला हमला
बिहार में “𝐂𝐫𝐢𝐦𝐞” हो सकता है “अपराध” नहीं!
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) November 3, 2026
मेरे प्यारे देशवासियों,
ये बात 𝟕 हत्याओं का आरोपी नमूना मोदी जी द्वारा चयनित मुख्यमंत्री कह रहा है।
मंच पर बैठे 𝐈𝐀𝐒/𝐈𝐏𝐒 इनके साथ काम करने पर अपने आपको सम्मानित समझ रहे है या अपमानित?
क्या श्री नरेन्द्र मोदी जी ने इस आदमी… pic.twitter.com/I48ItVAcTU