Loading...
उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर कांग्रेस की बैठक, समाजवादी पार्टी को भेजी 181 सीटों की सूची
उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर कांग्रेस की बैठक

उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर कांग्रेस की बैठक, समाजवादी पार्टी को भेजी 181 सीटों की सूची

लेखन गजेंद्र
Nov 16, 2026
03:28 pm

क्या है खबर?

उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (SP) के बीच सीटों के बंटवारे पर बातचीत शुरू हो गई है। सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेताओं के साथ राजनीतिक स्थिति और चुनावों को लेकर चर्चा हुई। बताया जा रहा है कि कांग्रेस ने 181 सीटों की सूची SP को भेजी है। इन सीटों पर कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार उतारने की इच्छा जताई है।

चुनाव

खड़गे ने दी बैठक की जानकारी

खड़गे ने एक्स पर लिखा, 'आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेताओं के साथ प्रदेश की राजनीतिक स्थिति और आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर गहन चर्चा हुई। प्रदेश के आने वाले चुनाव देश की राजनीति को नई दिशा देंगे। प्रदेश की जनता परिवर्तन की ओर देख रही है और सामाजिक न्याय, समान अवसर, वंचित वर्गों के अधिकारों को मजबूत होते देखना चाहती है। मुझे पूरा विश्वास है कि कांग्रेस, INDIA गठबंधन के साथ मिलकर एक मजबूत विकल्प प्रस्तुत करेगी।'

बैठक

दिसंबर के पहले हफ्ते से शुरू होगा प्रचार

उत्तर प्रदेश के कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने बताया कि बैठक में सीटों को लेकर अभी अंतिम चर्चा नहीं हुई है, SP से बातचीत के बाद कुछ कहा जा सकता है।

उन्होंने बताया कि कांग्रेस ने दिसंबर के पहले हफ्ते से पूरे प्रदेश में तेज प्रचार अभियान शुरू करने की तैयारी की है, जिसमें पूरा संगठन जुटेगा।

बैठक में राहुल गांधी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोना मिश्रा और कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद भी शामिल थे।

ADVERTISEMENT

सूची

25 प्रतिशत आरक्षित सीटें मांगी

कांग्रेस ने जो सूची समाजवादी पार्टी को भेजी है, उसमें 74.59 प्रतिशत सीटें सामान्य, 24.86 प्रतिशत आरक्षित अनुसूचित जाति (SC) और 0.55 प्रतिशत आरक्षित अनुसूचित जनजाति (ST) सीटें मांगी है।

यानी 181 सीटों में 135 सामान्य, 45 SC और एक ST सीट शामिल है। कांग्रेस ने राजधानी लखनऊ में पूर्वी, महिलाबाद, बक्शी का तालाब, सरोजनी नगर सीट मांगी है।

इसके अलावा वाराणसी, प्रयागराज, कानपुर और बरेली जिले की भी अधिकतर सीटे मांगी है।

ADVERTISEMENT