NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    आम आदमी पार्टी समाचार
    शिवसेना समाचार
    राहुल गांधी
    अमित शाह
    भाजपा समाचार
    इसुदान गढ़वी
    तेजस्वी सूर्या
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / आज रात तक कांग्रेस को मिल सकता है नया अध्यक्ष, पार्टी में रायशुमारी जारी
    राजनीति

    आज रात तक कांग्रेस को मिल सकता है नया अध्यक्ष, पार्टी में रायशुमारी जारी

    आज रात तक कांग्रेस को मिल सकता है नया अध्यक्ष, पार्टी में रायशुमारी जारी
    लेखन प्रमोद कुमार
    Aug 10, 2019, 05:19 pm 1 मिनट में पढ़ें
    आज रात तक कांग्रेस को मिल सकता है नया अध्यक्ष, पार्टी में रायशुमारी जारी

    नेतृत्व संकट में फंसी कांग्रेस को आज रात तक नया अध्यक्ष मिल सकता है। कांग्रेस मुख्यालय में कार्यसमिति की बैठक का पहला राउंड पूरा हो गया है। इसमें कार्यसमिति के सदस्यों के पांच समूह बनाए गए हैं, जो अलग-अलग क्षेत्रों को प्रदेश इकाइयों से मुलाकात कर रहे हैं। ये सभी समूह विस्तृत चर्चा के बाद रात आठ बजे अपनी-अपनी रिपोर्ट भेजेंगे, जिसके बाद अध्यक्ष के नाम का ऐलान होगा। आइये, जानते हैं कि आज क्या-क्या हुआ।

    राहुल को मनाने की एक बार फिर कोशिश हुई

    अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे चुके राहुल गांधी को एक बार मनाने की कोशिश की गई, लेकिन राहुल अपनी बात पर अड़े रहे। उन्होंने कांग्रेस कार्यसमिति और कार्यकर्ताओं द्वारा उनमें भरोसा जताने के लिए धन्यवाद दिया। सोनिया गांधी और राहुल ने अध्यक्ष चुनने की प्रक्रिया से खुद को अलग कर लिया था। सोनिया ने कहा कि वो और राहुल अध्यक्ष चुनने की प्रक्रिया में शामिल नहीं रहेंगे। हालांकि, प्रियंका गांधी बैठक में मौजूद रही थीं।

    ये हैं पांच समूह और उनके सदस्य

    पूर्वोत्तर क्षेत्र- अंबिका सोनी, अहमद पटेल, ओमान चांडी, हरीश रावत, दीपक बाबरिया, बालासाहब थोराट, अनुग्रह नारायण सिंह, केएच मुनियप्पा, एल फेलेरियो, मीरा कुमार, अरुण यादव और सचिन राव। पूर्व क्षेत्र- तरुण गोगोई, कुमारी शैलजा, केसी वेणुगोपाल, जितेंद्र सिंह, आरपीएन सिंह, पीएल पुनिया, शक्ति सिंह गोहिल, दीपेंद्र हुड्डा और सुस्मिता देव। उत्तरी क्षेत्र- प्रियंका गांधी, अविनाश पांडेय, ताम्रध्वज साहू, रघुवीर मीणा, पी चिदंबरम, ज्योतिरादित्य सिंधिया, पीसी चाको, आशा कुमारी, जी संजीव रेड्डी और रजनी पाटिल

    ये हैं दक्षिणी और पश्चिमी क्षेत्र की इकाइयों से बात करने वाले समूह

    दक्षिणी क्षेत्र- मनमोहन सिंह, आनंद शर्मा, मुकुल वासनिक, अधीर रंजन चौधरी, रणदीप सुरजेवाला, तारिक हमीद कारा, लालजी देसाई, नीरज कुंडल और राजीव सातव। पश्चिमी क्षेत्र- मल्लिकार्जुन खड़गे, गुलाम नबी आजाद, मोतीलाल वोरा, एके एंटिनी, के सिद्दारमैया, जितिन प्रसाद, कुलदीप बिश्नोई, श्रीनिवास बीवी और गौरव गोगोई।

    राहुल, प्रियंका और वासनिक का नाम आगे

    अभी तक की रायशुमारी में तीन नाम प्रमुखता से आगे आए हैं। इनमें पहले नंबर पर राहुल गांधी, दूसरे नंबर पर प्रियंका गांधी और तीसरे नंबर पर मुकुल वासनिक का नाम है। राहुल पहले ही पद पर बने रहने से मना कर चुके हैं और उन्होंने अगला अध्यक्ष गांधी परिवार से बाहर से होने की बात कही थी। ऐसे में वासनिक का अध्यक्ष पद दावा मजबूत होता दिख रहा है। हालांकि, अभी तक आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

    पार्टी में मतभेदों के बीच हो रही बैठक

    कार्यसमिति की यह बैठक उस समय हो रही है जब जम्मू-कश्मीर मुद्दे पर पार्टी के नेताओं के विचारों में मतभेद खुलकर सामने आ रहा है। इसके अलावा पार्टी के वरिष्ठ और युवा नेताओं के बीच भी मतभेद की खबरें लगातार आती रही हैं। पार्टी में उठ रहे मतभेदों के चलते शुक्रवार को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने सोनिया गांधी से मुलाकात की। राहुल के इस्तीफा देने के बाद पार्टी नेताओं की सोनिया से यह पहली मुलाकात थी।

    लोकसभा चुनाव के बाद राहुल ने दिया था इस्तीफा

    लोकसभा चुनावों में करारी हार के बाद राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि, पार्टी ने उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया और लगातार उन्हें मनाने की कोशिशें की जाती रही। राहुल अपनी बात पर अड़े रहे और उन्होंने कहा कि पार्टी का अगला अध्यक्ष गांधी परिवार से बाहर का होना चाहिए। इसके बाद कई नेताओं ने प्रियंका गांधी को अध्यक्ष बनाने की मांग की थी।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    दिल्ली
    राहुल गांधी
    कांग्रेस समाचार
    प्रियंका गांधी

    दिल्ली

    रेल सेवा बंद करने के बाद पाकिस्तान ने दिल्ली-लाहौर बस पर भी लगाई रोक भारत की खबरें
    उन्नाव रेप केस: तीस हजारी कोर्ट ने आरोपी विधायक सेंगर पर तय किए रेप के आरोप केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI)
    उन्नाव रेप केस पीड़िता की हालत नाजुक, अभी भी लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर- AIIMS केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI)
    रात 8 बजे देश को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री मोदी, जम्मू-कश्मीर मुद्दे पर कर सकते हैं बात जम्मू-कश्मीर

    राहुल गांधी

    अध्यक्ष चुनने के लिए कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक आज, खड़गे और वासनिक का नाम सबसे आगे जम्मू-कश्मीर
    कांग्रेस कार्यकारिणी समिति की अहम बैठक, मुकुल वासनिक को बनाया जा सकता है पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी
    केरल: बढ़ता जा रहा है बाढ़ का कहर, राहुल ने प्रधानमंत्री को फोन करके मांगी मदद नरेंद्र मोदी
    अध्यक्ष पद संकट: 10 अगस्त को कांग्रेस कार्यकारिणी समिति की बैठक, हो सकता है महत्वपूर्ण फैसला शशि थरूर

    कांग्रेस समाचार

    हरियाणा में कांग्रेस को लग सकता है बड़ा झटका, भूपिंदर हुड्डा बेटे के साथ छोड़ेंगे पार्टी! हरियाणा
    'सबसे अच्छी सांसद' और वक्ता सुषमा स्वराज के जीवन की कुछ अहम उपलब्धियां, जानें ट्विटर
    अनुच्छेद 370: हजारों जवान, सैटेलाइट फोन और ड्रोन, जानिये सरकार ने कैसे की बड़ी तैयारी अफगानिस्तान
    फिर छलका कुमारस्वामी का दर्द, कहा- कांग्रेस के लिए 14 महीने गुलाम की तरह काम किया कर्नाटक

    प्रियंका गांधी

    अगला कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर प्रियंका गांधी का संदेश, कहा- मुझे इस सब में मत खींचो शशि थरूर
    नेतृत्व संकट से जूझ रही कांग्रेस इस सप्ताह नियुक्त कर सकती है अंतरिम अध्यक्ष शशि थरूर
    कांग्रेस अध्यक्ष पद: अमरिंदर ने किया प्रियंका का समर्थन, थरूर ने कहा- चयन नहीं, चुनाव हो शशि थरूर
    उन्नाव रेप केस: पीड़िता की कार दुर्घटना मामले में भाजपा विधायक पर हत्या का मामला दर्ज भारतीय जनता पार्टी

    राजनीति की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Politics Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023