NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    आम आदमी पार्टी समाचार
    शिवसेना समाचार
    राहुल गांधी
    अमित शाह
    भाजपा समाचार
    इसुदान गढ़वी
    तेजस्वी सूर्या
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / नेतृत्व संकट से जूझ रही कांग्रेस इस सप्ताह नियुक्त कर सकती है अंतरिम अध्यक्ष
    राजनीति

    नेतृत्व संकट से जूझ रही कांग्रेस इस सप्ताह नियुक्त कर सकती है अंतरिम अध्यक्ष

    नेतृत्व संकट से जूझ रही कांग्रेस इस सप्ताह नियुक्त कर सकती है अंतरिम अध्यक्ष
    लेखन प्रमोद कुमार
    Jul 31, 2019, 01:51 pm 1 मिनट में पढ़ें
    नेतृत्व संकट से जूझ रही कांग्रेस इस सप्ताह नियुक्त कर सकती है अंतरिम अध्यक्ष

    नेतृत्व संकट से जूझ रही कांग्रेस इस सप्ताह अंतरिम अध्यक्ष के नाम का ऐलान कर सकती है। राहुल गांधी के इस्तीफा देने के बाद से ही पार्टी बिना अध्यक्ष के काम कर रही है। कहा जा रहा है कि नए अध्यक्ष के चुनावों तक अंतरिम अध्यक्ष पार्टी का कामकाज देखेगा। न्यूज18 ने एक वरिष्ठ नेता के हवाले से लिखा है कि इस सप्ताह पार्टी इंचार्ज या अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त कर लिया जाएगा। चुनावों से पहले यह एक जरूरी प्रक्रिया है।

    गांधी परिवार से बाहर के अध्यक्ष पर अड़े राहुल

    राहुल गांधी ने मंगलवार को पार्टी नेताओं के साथ अनौपचारिक बैठक में कहा कि नए अध्यक्ष के लिए खोज जल्दी शुरू होनी चाहिए। हालांकि, राहुल अब भी इस बात पर अड़े हैं कि पार्टी का अगला अध्यक्ष गांधी परिवार से नहीं होगा। उन्होंने अध्यक्ष पद के लिए लगाए जा रहे प्रियंका गांधी के नाम के कयासों को भी खारिज किया। राहुल ने इस्तीफा देते समय कहा था कि पार्टी का अगला अध्यक्ष गांधी परिवार से बाहर का होगा।

    कांग्रेस छोड़कर जा रहे हैं नेता

    लोकसभा चुनावों में खराब नतीजों का असर पार्टी में देखने को मिल रहा है। कर्नाटक में सरकार चला रही कांग्रेस को भाजपा ने झटका देते हुए अपनी सरकार बना ली। गोवा में पार्टी के 15 में से 10 विधायक भाजपा में शामिल हो गए। इनमें नेता प्रतिपक्ष भी शामिल है। हाल ही में महाराष्ट्र के चार विधायकों ने भाजपा का दामन थामा है। इसके अलावा प्रदेश इकाइयों में नेताओं की आपसी खिंचतान भी पार्टी की डगर कठिन कर रही है।

    कई नेताओं ने सुझाया प्रियंका गांधी का नाम

    एक तरफ राहुल गांधी अपने परिवार से बाहर के कांग्रेस अध्यक्ष पर अड़े हैं, वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह, शशि थरुर और वरिष्ठ नेता नटवर सिंह पार्टी प्रमुख के तौर पर प्रियंका गांधी का नाम सुझा चुके हैं।

    शशि थरुर बोले- प्रियंका बनें कांग्रेस अध्यक्ष

    केरल के तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने आगाह करते हुए कहा कि अगर जल्द ही कांग्रेस अध्यक्ष पद पर कोई फैसला नहीं लिया गया तो इससे पार्टी में आतंरिक असंतोष बढ़ेगा और गोवा की तरह अन्य नेता भी पार्टी छोड़कर जा सकते हैं। इस दौरान थरूर ने उम्मीद जताई थी कि जब अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होंगे तो प्रियंका गांधी, जिनमें पार्टी का नेतृत्व करने की क्षमता है, भी इसमें अपना नाम देंगी।

    अमरिंदर सिंह ने बताया प्रियंका को बेहतर विकल्प

    जब पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह से थरूर के बयान पर राय मांगी गई तो उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी एक सही विकल्प होंगी। उन्होंने कहा, "उनमें देश की जरूरतों को समझने और उन्हें महसूस करने की क्षमता है। उनमें किसी भी चुनौती का सामना करने और लड़ाई को जीत तक ले जाने का साहस भी है।" हालांकि उन्होंने साफ किया कि अंतिम फैसला कांग्रेस कार्यकारिणी समिति (CWC) पर निर्भर करेगा।

    नटवर सिंह बोले- गैर गांधी कांग्रेस अध्यक्ष बना तो 24 घंटे में टूट जाएगी पार्टी

    पार्टी के वरिष्ठ नेता नटवर सिंह ने कहा था कि प्रियंका को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर गांधी परिवार से बाहर का कोई नेता कांग्रेस अध्यक्ष बनता है तो पार्टी 24 घंटों में बिखर जाएगी। उन्होंने प्रियंका की सोनभद्र यात्रा की तारीफ करते हुए कहा कि वो पार्टी का नेतृत्व करने में सक्षम हैं। उनके अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल भी प्रियंका को अध्यक्ष बनाने की मांग कर चुके हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    शशि थरूर
    पंजाब
    अमरिंदर सिंह
    राहुल गांधी

    ताज़ा खबरें

    क्रिकेटर अक्षर पटेल ने की मंगेतर मेहा के साथ शादी, सामने आई तस्वीरें अक्षर पटेल
    बिग बॉस 16: फराह खान लगाएंगी फटकार, इस हफ्ते घर से बेघर हो जाएंगी टीना दत्ता! बिग बॉस 16
    दिल्ली विश्वविद्यालय में BBC की विवादित डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग करेंगे छात्र संगठन दिल्ली विश्वविद्यालय
    'पठान' का बॉक्स ऑफिस पर तहलका, दो दिन का कलेक्शन 125 करोड़ रुपये के पार  शाहरुख खान

    शशि थरूर

    BBC डॉक्यूमेंट्री पर शशि थरूर बोले- राष्ट्रीय सुरक्षा और संप्रभुता को खतरा नहीं नरेंद्र मोदी
    केरल: मुख्यमंत्री की रेस में शामिल हो सकते हैं शशि थरूर, कांग्रेस सांसद ने किया समर्थन केरल
    सुनंदा पुष्कर केस: शशि थरूर के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंची दिल्ली पुलिस सुनंदा पुष्कर
    गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, शशि थरूर नहीं करेंगे प्रचार कांग्रेस समाचार

    पंजाब

    मध्य प्रदेश: लोगों का 20 रुपये में इलाज करने वाले डॉक्टर को मिला पद्मश्री सम्मान मध्य प्रदेश
    पंजाब: शराब की बोतल में भरा था कीटनाशक, पीकर 2 मजदूरों की मौत पंजाब पुलिस
    पंजाब: नवजोत सिंह सिद्धू जेल में ही रहेंगे, गणतंत्र दिवस पर नहीं मिलेगी छूट नवजोत सिंह सिद्धू
    पंजाब: मोहाली स्थित पुलिस इंटेलीजेंस मुख्यालय पर RPG से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार राष्ट्रीय जांच एजेंसी

    अमरिंदर सिंह

    पंजाब: 50 लाख रुपये की रिश्वत देते हुए पूर्व मंत्री सुंदर श्याम अरोड़ा गिरफ्तार पंजाब
    कैप्टन अमरिंदर सिंह ने थामा भाजपा का दामन, अपनी पार्टी का भी विलय किया नरेंद्र मोदी
    सोमवार को भाजपा में शामिल होंगे कैप्टन अमरिंदर सिंह, पार्टी का भी करेंगे विलय नरेंद्र मोदी
    रविवार को होगी कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक, जारी हो सकता है नए अध्यक्ष का चुनाव कार्यक्रम दिल्ली

    राहुल गांधी

    प्रधानमंत्री मोदी पर BBC की डॉक्यूमेंट्री पर बोले राहुल गांधी- सच बाहर आ ही जाता है नरेंद्र मोदी
    दिग्विजय के बयान से कांग्रेस ने झाड़ा पल्ला, राहुल गांधी बोले- यह पार्टी का विचार नहीं दिग्विजय सिंह
    राहुल गांधी बोले- उपराज्यपाल मनोज सिन्हा भीख वाले बयान पर कश्मीरी पंडितों से माफी मांगे भारत जोड़ो यात्रा
    राहुल गांधी ने शादी के सवाल पर दिया ये जवाब भारत जोड़ो यात्रा

    राजनीति की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Politics Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023