NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती किया गया
    अगली खबर
    सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती किया गया
    सोनिया गांधी की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है

    सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती किया गया

    लेखन आबिद खान
    Sep 03, 2023
    12:19 pm

    क्या है खबर?

    पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की शनिवार देर रात अचानक तबीयत खराब हो गई। उन्हें इलाज के लिए दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती किया गया है।

    सूत्रों का कहना है कि उन्हें हल्का बुखार था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। खबर है कि फिलहाल वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं और उनकी हालत भी स्थिर बताई जा रही है।

    भर्ती

    मार्च में भी खराब हुई थी सोनिया की तबीयत

    इससे पहले मार्च में भी सोनिया गांधी की तबीयत खराब हुई थी। तब भी उन्हें इलाज के लिए सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती किया गया था। हालांकि, एक दिन बाद ही अस्पताल ने बुलेटिन जारी कर कहा था कि उनकी हालत स्थिर है और वे पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं। इसके बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई थी।

    5 जनवरी को भी सोनिया को वायरल संक्रमण के चलते गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

    कोरोना

    कोरोना वायरस से संक्रमित हुई थीं सोनिया

    पिछले साल जून में सोनिया गांधी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई थीं। कोविड टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया था।

    हालांकि, बाद में तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके एक दिन बाद ही प्रियंका गांधी भी कोरोना संक्रमित हो गई थीं।

    इसके बाद अगस्त में सोनिया गांधी को दोबारा कोरोना वायरस ने अपनी चपेट में ले लिया था।

    बैठक

    INDIA गठबंधन की मुंबई बैठक में शामिल हुई थीं सोनिया

    बता दें कि विपक्षी गठबंधन INDIA की तीसरी बैठक में शामिल होने के लिए 31 अगस्त को सोनिया गांधी राहुल गांधी के साथ मुंबई पहुंची थीं।

    बैठक के दूसरे और आखिरी दिन वे गठबंधन की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए बिना वापिस दिल्ली लौट गई थीं।

    इसके एक हफ्ते पहले वे कश्मीर के श्रीनगर गई थीं, जहां वे राहुल के साथ हाउसबोट में रुकी थीं और नाव की सवारी का भी आनंद लिया था।

    सोनिया

    न्यूजबाइट्स प्लस

    9 दिसंबर, 1946 को इटली में जन्मीं सोनिया गांधी के नाम सबसे लंबे समय तक कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर बने रहने का रिकॉर्ड है। वे 2 कार्यकाल में 22 साल तक कांग्रेस की अध्यक्ष रही है।

    वे फोर्ब्स की सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में कई बार शामिल की गई हैं।

    सोनिया गांधी ने 1999 में कर्नाटक के बेल्लारी और उत्तर प्रदेश के अमेठी से पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ा और दोनों सीटों पर जीत दर्ज की।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सोनिया गांधी
    कांग्रेस समाचार
    दिल्ली

    ताज़ा खबरें

    बॉलीवुड को थिएटर ने दिए ये शानदार कलाकार, एक ने 2 बार दी 1,000 करोड़ी फिल्में शाहरुख खान
    केएल राहुल ने पूरे किए अपने 8,000 टी-20 रन, जानिए उनके आंकड़े केएल राहुल
    महाराष्ट्र: सोलापुर में कपड़ा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मालिक समेत 8 लोगों की मौत महाराष्ट्र
    IPL 2025: ध्रुव जुरेल ने PBKS के खिलाफ लगाया अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े ध्रुव जुरेल

    सोनिया गांधी

    कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव 17 अक्टूबर को होगा, 19 को आएगा परिणाम शशि थरूर
    6 साल बाद मिलेंगे सोनिया, नीतीश और लालू; विपक्ष को एकजुट करने पर होगी चर्चा लालू प्रसाद यादव
    हरियाणा: INLD की रैली में एकजुट हुए विपक्ष के कई नेता, भाजपा को दी चुनौती हरियाणा
    गहलोत से नाराज हुआ शीर्ष नेतृत्व, हो सकते हैं कांग्रेस अध्यक्ष की रेस से बाहर- रिपोर्ट राजस्थान

    कांग्रेस समाचार

    सिख विरोधी दंगे: कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर पर CBI ने लगाया हत्या का आरोप 1984 सिख विरोधी दंगे
    राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल, जल्द ही सदन में दिखाई देंगे राहुल गांधी
    राहुल गांधी सदस्यता बहाल होने के बाद संसद पहुंचे; भाजपा समेत किसने क्या कहा?  राहुल गांधी
    क्या है 'न्यूजक्लिक' की चीनी फंडिग का मामला, जिसको लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर बोला हमला? लोकसभा

    दिल्ली

    सब्जी विक्रेता रामेश्वर से मिले राहुल गांधी, बताया जिंदादिल इंसान राहुल गांधी
    स्वतंत्रता दिवस: प्रधानमंत्री ने लाल किले से देश को संबोधित किया, जानें भाषण की प्रमुख बातें नरेंद्र मोदी
    सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक डॉक्टर बिंदेश्वर पाठक का दिल्ली में निधन AIIMS दिल्ली
    कम रियायत के बावजूद इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने में दूसरे पायदान पर पहुंचा केरल  केरल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025