Page Loader
EVM विवाद पर कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला बोले- EVM रखो, लेकिन VVPAT पर्चियां बॉक्स में डलवाओ
EVM विवाद पर कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने सुझाव दिया

EVM विवाद पर कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला बोले- EVM रखो, लेकिन VVPAT पर्चियां बॉक्स में डलवाओ

लेखन गजेंद्र
Nov 27, 2024
05:43 pm

क्या है खबर?

महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव सामने आने के बाद एक बार फिर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) की विश्वसनीयता को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। ऐसे में कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने अपना सुझाव दिया है। उन्होंने कहा, "अगर EVM को लेकर कोई संदेह है, तो देश के हित में उस संदेह को दूर करना चुनाव आयोग का कर्तव्य है। इसका समाधान सरल है। EVM को वोटिंग के लिए रहने दें, लेकिन VVPAT की पर्ची मतदाताओं को दी जानी चाहिए।"

सुझाव

जहां विवाद हो वहां VVPAT की पर्चियां गिनवाए आयोग- शुक्ला

कांग्रेस नेता ने कहा, "हजारों करोड़ रुपये VVPAT मशीन पर खर्च हुआ है। VVPAT की पर्ची जैसे निकले, उसे मतदाता के हाथ में दिया जाए और मतदाता उसे बैलेट बॉक्स में डाले। जहां भी गिनती को लेकर लोग शिकायत करें, वहां VVPAT की गिनती करा दी जाए, ज्यादा से ज्यादा 12 से 14 घंटे और लगेंगे, क्या फर्क पड़ता है। जब व्यवस्था कर रखी है, पर्ची निकल रही है, पैसा खर्च हो रहा है तो गिनती क्यों नहीं हो रही।"

ट्विटर पोस्ट

सुनिए, क्या बोले राजीव शुक्ला

विवाद

क्या है EVM का विवाद?

महाराष्ट्र चुनाव के परिणाम में भाजपा नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन को उम्मीद से अधिक सीटें मिलने पर कांग्रेस EVM पर सवाल उठा रही है। कांग्रेस का कहना है कि महाराष्ट्र के कई विधानसभा क्षेत्रों में वोटों की गिनती में गड़बड़ हुई है। कांग्रेस के महाविकास आघाडी गठबंधन में शामिल कई उम्मीदवारों ने भी शिकायत की है। इससे पहले हरियाणा के विधानसभा चुनाव में भी EVM में वोटों की गिनती में गड़बड़ी का मुद्दा उठाया गया था।