Loading...
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद का चेहरा माना, कांग्रेस का दावा 
कांग्रेस का दावा, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद का चेहरा माना (फाइल तस्वीर)

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद का चेहरा माना, कांग्रेस का दावा 

लेखन गजेंद्र
Sep 01, 2026
01:00 pm

क्या है खबर?

तमिलनाडु में कांग्रेस विधायक दल के नेता थारहाई कुथबर्ट ने दावा किया कि राज्य के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद का चेहरा मानते हुए उनका समर्थन किया है। उन्होंने विजय को प्रधानमंत्री पद के संभावित दावेदार के रूप में पेश करने के TVK के दावे को उनके कार्यकर्ताओं का उत्साह बताया है। कुथबर्ट ने यह दावा ऐसे समय किया, जब तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) और कांग्रेस गठबंधन में खींचतान की खबरें सामने आ रही हैं।

दावा

क्या बोले तमिलनाडु में कांग्रेस विधायक दल के नेता

कुथबर्ट ने पत्रकारों से कहा, "मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में चुना है। वे इसी दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।"

कुथबर्ट ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस स्वतंत्र रूप से विकसित है, वह TVK के अधीन होकर काम नहीं करती।

बता दें, कुथबर्ट को तमिलनाडु विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल का नेता चुना गया है। उनको पहली पंक्ति में जगह मिली है, जो आमतौर पर विपक्षी दलों के नेताओं के लिए आरक्षित होती है।

तकरार

क्या है TVK और कांग्रेस के बीच मतभेद?

कुछ दिन पहले तमिलनाडु के PWD मंत्री आधव अर्जुन ने कहा था कि देश का सर्वोच्च संवैधानिक पद तमिलनाडु के किसी नेता के पास होना चाहिए।

इसके बाद शनिवार को राज्य पर्यटन मंत्री और कांग्रेस नेता एस राजेश कुमार ने कन्याकुमारी में कहा कि अगर TVK ने 2029 में राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में समर्थन नहीं दिया तो कांग्रेस के मंत्री कैबिनेट से इस्तीफा दे देंगे।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी 2029 में प्रधानमंत्री बनेंगे।

ADVERTISEMENT