LOADING...
कॉकरोच जनता पार्टी बनाने वाले अभिजीत दिपके का परिवार चिंतित, अपना घर छोड़कर अज्ञात जगह पहुंचा
कॉकरोच जनता पार्टी बनाने वाले अभिजीत दिपके का परिवार चिंतित

कॉकरोच जनता पार्टी बनाने वाले अभिजीत दिपके का परिवार चिंतित, अपना घर छोड़कर अज्ञात जगह पहुंचा

लेखन गजेंद्र
Jun 04, 2026
11:45 am

क्या है खबर?

अमेरिका के बोस्टन शहर में रहकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) बनाने वाले अभिजीत दिपके (30) का भारत में रहने वाला परिवार उनके अगले राजनीतिक कदम से चिंतित है। हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, परिवार के सदस्यों ने महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर (पूर्व में औरंगाबाद) में MIDC वालुज क्षेत्र में स्थित अपना घर खाली कर दिया है और चुपचाप किसी अज्ञात जगह पर चले गए हैं। हालांकि, उनके आवास पर पुलिस पहरा दे रही है, लेकिन वहां कोई मौजूद नहीं है।

चिंता

दिपके के पिता ने क्या कहा?

दिपके के पिता भगवानराव ने कहा, "एक पिता होने के नाते मेरी चिंताएं स्वाभाविक हैं। शुरुआत में मैंने उसे इस मामले में पुनर्विचार को कहा था, लेकिन उसने मन बना लिया है। इस समय हम उसे और सलाह नहीं दे सकते। अभिजीत को कानून की अच्छी समझ है और वह कानून का उल्लंघन नहीं करेगा।" उन्होंने बताया कि परिवार को कोई धमकी नहीं मिली है। भगवानाव पिछले साल महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (MIDC) में इंजीनियर पद से सेवानिवृत्त हुए थे।

चिंता

6 जून को दिल्ली आने वाले हैं दिपके

दिपके ने 6 जून को 'हवाई अड्डे पर मुझसे मिलो' का आह्वान किया है, जिसके तहत वह दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लोगों से मुखातिब होंगे। इसके बाद, हवाई अड्डे से जंतर-मंतर तक भाजपा सरकार के खिलाफ शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन में भाग लेने जाएंगे। उन्होंने शिक्षाविद सोनम वांगचुक, अभिनेता प्रकाश राज, सामाजिक कार्यकर्ता विश्वंभर चौधरी, वरिष्ठ पत्रकार निखिल वागले समेत कई हस्तियों को विरोध-प्रदर्शन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। दिपके गिरफ्तारी के लिए तैयार हैं।

Advertisement