Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • मोबाइल रिव्यू
English
अन्य
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
मोबाइल रिव्यू

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / राजनीति की खबरें / लोकसभा चुनाव: भाजपा की तीसरी सूची जारी, संबित पात्रा को पुरी से मिला टिकट
  • राजनीति

    लोकसभा चुनाव: भाजपा की तीसरी सूची जारी, संबित पात्रा को पुरी से मिला टिकट

    प्रमोद  कुमार
    लेखन
    प्रमोद कुमार
    Twitter
    अंतिम अपडेट Mar 23, 2019, 10:11 am
    लोकसभा चुनाव: भाजपा की तीसरी सूची जारी, संबित पात्रा को पुरी से मिला टिकट
  • भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनावों के लिए उम्मीदवार की तीसरी सूची जारी कर दी है।

    इसमें आंंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र ओडिशा, असम और मेघालय के कुल 36 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।

    शुक्रवार देर रात जारी हुई इस सूची में आंध्र प्रदेश के 23, महाराष्ट्र के छह, ओडिशा के पांच, असम और मेघालय के एक-एक उम्मीदवार का नाम शामिल है।

    पार्टी ने अपने राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा को पुरी से टिकट दिया है।

  • इस खबर में
    11 अप्रैल से शुरू होंगे लोकसभा चुनाव पहली सूची में आए थे प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह के नाम अमित शाह पहली बार लड़ेंगे लोकसभा चुनाव 75 साल से अधिक उम्र के नेता नहीं लड़ेंगे चुनाव आज आ सकती है चौथी सूची
  • जानकारी

    11 अप्रैल से शुरू होंगे लोकसभा चुनाव

  • देश में लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। कुल 543 लोकसभा सीटों पर चुनाव 11 अप्रैल से 19 मई के बीच 7 चरणों में होगा और परिणाम 23 मई को घोषित किया जाएगा।

  • पहली सूची

    पहली सूची में आए थे प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह के नाम

  • भाजपा ने होली के दिन अपने उम्मीदवारों को पहली सूची जारी की थी।

    इसमें प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, गृहमंत्री राजनाथ सिंह समेत कुल 184 उम्मीदवारों के नाम शामिल थे।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी, अमित शाह पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की जगह गांधीनगर से चुनाव लड़ेंगे।

    भाजपा की पहली सूची के 184 नामों में से 78 उम्मीदवार ऐसे हैं जिन्हें दोबारा टिकट मिला है, यानि पार्टी ने लगभग 58 प्रतिशत पुराने चेहरों के टिकट काटे हैं।

  • गांधीनगर

    अमित शाह पहली बार लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

  • भाजपा की पहली सूची में सबसे चौंकाने वाला नाम अमित शाह का है।

    शाह गांधीनगर से चुनाव लड़ेंगे, जहां से पिछले चुनाव में वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी चुनाव लड़े थे।

    आडवाणी का पहली लिस्ट में कहीं और से नाम नहीं है।

    प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी से ही चुनाव लड़ेंगे, वहीं राजनाथ सिंह लखनऊ सीट से मैदान में उतरेंगे।

    गडकरी इस बार भी नागपुर से चुनाव लड़ेंगे और स्मृति ईरानी एक बार फिर से अमेठी से राहुल गांधी को चुनौती देंगी।

  • रणनीति

    75 साल से अधिक उम्र के नेता नहीं लड़ेंगे चुनाव

  • पार्टी ने इस बार 75 साल से अधिक उम्र के नेताओं को टिकट नहीं देने का फैसला किया है। इसलिए पार्टी ने उम्मीदवारों के ऐलान से पहले ही लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, कलराज मिश्रा, बीसी खंडूरी आदि को फैसले से अवगत करा दिया।

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पार्टी ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को टिकट देने का फैसला किया था, लेकिन सुषमा स्वराज ने चुनाव लड़ने से मना कर दिया।

  • जानकारी

    आज आ सकती है चौथी सूची

  • माना जा रहा है कि पार्टी चौथी सूची आज जारी कर सकती है। इसमें झारखंड, गुजरात, पंजाब, हिमाचल, चंडीगढ़, हरियाणा, गोवा और मध्यप्रदेश के करीब 50 उम्मीदवारों के नाम शामिल हो सकते हैं।

  • भारतीय जनता पार्टी
  • सुषमा स्वराज
  • अमित शाह
  • राजनाथ सिंह
  •  
ताज़ा खबरें
  • PBKS बनाम CSK: चेन्नई ने छह विकेट से जीता मुकाबला, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स
    PBKS बनाम CSK: चेन्नई ने छह विकेट से जीता मुकाबला, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स
    खेलकूद
  • क्या संजय लीला भंसाली ने किया दीपिका पादुकोण की फिल्म 'द्रौपदी' का निर्देशन करने से इनकार?
    क्या संजय लीला भंसाली ने किया दीपिका पादुकोण की फिल्म 'द्रौपदी' का निर्देशन करने से इनकार?
    मनोरंजन
  • 'मिर्जापुर' के राइटर पुनीत कृष्णा अब नेटफ्लिक्स के लिए लिखेंगे स्क्रिप्ट
    'मिर्जापुर' के राइटर पुनीत कृष्णा अब नेटफ्लिक्स के लिए लिखेंगे स्क्रिप्ट
    मनोरंजन
  • माइक्रोसॉफ्ट एज ब्राउजर में आया 'किड्स मोड', पैरेंट्स को मिलेगा पूरा कंट्रोल
    माइक्रोसॉफ्ट एज ब्राउजर में आया 'किड्स मोड', पैरेंट्स को मिलेगा पूरा कंट्रोल
    टेक्नोलॉजी
  • PBKS बनाम CSK: मात्र 106 रन बना सकी पंजाब, दीपक चाहर ने की घातक गेंदबाजी
    PBKS बनाम CSK: मात्र 106 रन बना सकी पंजाब, दीपक चाहर ने की घातक गेंदबाजी
    खेलकूद
चर्चित विषय
आम आदमी पार्टी समाचार शिवसेना समाचार कांग्रेस समाचार भाजपा समाचार राकेश टिकैत
अगली खबर
Share
Cancel

खबर शेयर करें

Facebook Whatsapp Twitter Linkedin
Copied

राजनीति की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Politics Thumbnail

More

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें चीन समाचार पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार आईफोन आम आदमी पार्टी समाचार शिवसेना समाचार रूस समाचार हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार इलेक्ट्रिक वाहन फुटबॉल समाचार वैक्सीन समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दोपहिया वाहन क्राइम समाचार ऐपल फैशन
लेटेस्ट वेब सीरीज रोजगार समाचार किसान आंदोलन वीवो मोबाइल शेयर बाजार समाचार फिटनेस टिप्स मोटोरोला मोबाइल भाजपा समाचार सरकारी नौकरी अजब-गजब खबरें
भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट स्मार्टफोन लीक अर्थव्यवस्था समाचार आईपीएल समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस के मामले घरेलू नुस्खे कोरोना का नया स्ट्रेन
विल पुकोव्स्की
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें खबरें रिव्यू समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2021