NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / विपक्ष कर रहा 'मारक शक्ति' का प्रयोग, इसलिए हो रहा भाजपा नेताओं का निधन- प्रज्ञा ठाकुर
    अगली खबर
    विपक्ष कर रहा 'मारक शक्ति' का प्रयोग, इसलिए हो रहा भाजपा नेताओं का निधन- प्रज्ञा ठाकुर

    विपक्ष कर रहा 'मारक शक्ति' का प्रयोग, इसलिए हो रहा भाजपा नेताओं का निधन- प्रज्ञा ठाकुर

    लेखन मुकुल तोमर
    Aug 26, 2019
    03:10 pm

    क्या है खबर?

    भोपाल से भारतीय जनता पार्टी सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने एक ऐसी बात कही है जिसे सुनकर आप अपना माथा पीट लेंगे।

    प्रज्ञा ठाकुर ने कहा है कि कुछ दिन पहले एक महाराज जी ने उनसे कहा था कि भाजपा को नुकसान पहुंचाने के लिए विपक्ष एक 'मारक शक्ति' का प्रयोग कर रहा है।

    उन्होंने कहा कि इसी कारण एक के बाद एक भाजपा के शीर्ष नेताओं का निधन हो रहा है।

    बयान

    "महाराज ने कहा बहुत बुरा समय है, साधना कम मत करना"

    समाचार एजेंसी ANI ने प्रज्ञा का एक वीडियो डाला है, जिसमें उन्हें ये कहते हुए सुना जा सकता है।

    एक कार्यक्रम में वह कह रही हैं, "एक महाराज जी आए उन्होंने मुझसे कहा कि आप अपनी साधना कम मत करना। साधना का समय बढ़ाते रहना... क्योंकि बहुत बुरा समय है और जो विपक्ष है वो एक ऐसा कार्य कर रहा है, ऐसी मारक शक्ति का प्रयोग कर रहा है... वो भारतीय जनता पार्टी को नुकसान पहुंचाने के लिए है।"

    आशंका

    प्रज्ञा ने कहा- अब लगता है कहीं ये सच तो नहीं

    प्रज्ञा कह रही हैं कि ये 'मारक शक्ति' भाजपा को संभालने वाले लोगों पर असर करेगी।

    वह आगे कहती हैं, "उन महाराज जी की बात को मैंने इनती भीड़ में चलते-चलते सुना और भूल गई। परंतु आज जब मैं ये देखती हूं कि वास्तव में हमारे शीर्ष नेतृत्व, कभी सुषमा जी, बाबूलाल जी, फिर जेटली जी और ऐसे क्रमश: जो हमारे नेता पीड़ा सहते-सहते हुए जाते हैं, मन में एक बार आया कि कहीं ये सच तो नहीं।"

    बयान

    "हमारे बीच से असमय जा रहा नेतृत्व"

    प्रज्ञा कह रही हैं, "ये आज भी प्रश्ववाचक है। परंतु सच ये है कि हमारे बीच से हमारा नेतृत्व निरंतर जा रहा है, असमय जा रहा है।" वीडियो में पीछे मालाओं से सजी अरुण जेटली और बाबूलाल गौड़ की तस्वीरों को देखा जा सकता है।

    ट्विटर पोस्ट

    खुद सुनें क्या कह रही हैं प्रज्ञा ठाकुर

    #WATCH Pragya Thakur,BJP MP: Once a Maharaj ji told me that bad times are upon usopposition is upto something, using some 'marak shakti' against BJP.I later forgot what he said,but now when I see our top leaders leaving us one by one,I am forced to think,wasn't Maharaj ji right? pic.twitter.com/ZeYHkacFJj

    — ANI (@ANI) August 26, 2019

    भाजपा नेताओं का निधन

    एक महीने के अंदर हुआ सुषमा, बाबूलाल और जेटली का निधन

    जानकारी के लिए बता दें कि मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में विदेश मंत्री रहीं सुषमा स्वराज का 6 अगस्त को दिल का दौर पड़ने से निधन हो गया था।

    इसके बाद 21 अगस्त को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके बाबूलाल का 89 वर्ष की उम्र में लंबी बीमारी के कारण निधन हो गया था।

    वहीं 24 अगस्त को पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का भी देहांत हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे।

    विवादित बयान

    पहले भी विवादित बयान दे चुकी हैं प्रज्ञा ठाकुर

    मालेगांव ब्लास्ट केस में आतंकवाद के आरोपों का सामना कर रहीं प्रज्ञा ठाकुर का ये बयान उनकी पार्टी के लिए मुसीबत का कारण बन सकता है।

    वह इससे पहले भी ऐसे विवादित बयान दे चुकी हैं, जिनके लिए उनकी तीखी आलोचना हुई थी।

    लोकसभा चुनाव में प्रचार के समय उन्होंने महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताया था।

    उनके इस बयान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें मन से कभी माफ न करने की बात कही थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मध्य प्रदेश
    नरेंद्र मोदी
    भारतीय जनता पार्टी
    सुषमा स्वराज

    ताज़ा खबरें

    राहुल ने पाकिस्तान को 'ऑपरेशन सिंदूर' की सूचना देने पर उठाए सवाल, केंद्र ने दिया जवाब राहुल गांधी
    IPL में सलामी बल्लेबाज के तौर पर केएल राहुल का कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  केएल राहुल
    विराट कोहली की 10वीं की अंकतालिका हुई वायरल, जानिए क्या रहा था परिणाम भारतीय क्रिकेट टीम
    कमल हासन की 'ठग लाइफ' समेत साउथ से आ रहीं इन 5 फिल्मों पर सबकी नजर रजनीकांत

    मध्य प्रदेश

    इन राज्यों में भाजपा ने लहराया भगवा झंडा, सीटों को तरसी विपक्षी पार्टियां गुजरात
    लोकसभा चुनाव परिणाम: कई राज्यों में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, कुछ में 1-2 सीटों पर सिमटी दिल्ली
    राहुल गांधी के तीखे तेवर, कहा- वरिष्ठ नेताओं ने बेटों को पार्टी हित से ऊपर रखा राजस्थान
    राजस्थान और मध्य प्रदेश में कांग्रेस में बढ़ी आंतरिक कलह, संकट में गहलोत और कमलनाथ राजस्थान

    नरेंद्र मोदी

    तेज बहादुर की याचिका पर प्रधानमंत्री मोदी को हाई कोर्ट का नोटिस, 21 अगस्त को सुनवाई समाजवादी पार्टी
    ट्रम्प का दावा, प्रधानमंत्री मोदी ने कश्मीर पर मध्यस्थता करने के लिए कहा, भारत का इनकार भारत की खबरें
    कश्मीर विवाद में मध्यस्थता: ट्रम्प के दावे पर राजनीति तेज, राहुल ने मांगी प्रधानमंत्री की सफाई भारत की खबरें
    कर्नाटक: आज सरकार बनाने का दावा कर सकती है भाजपा, येदियुरप्पा बन सकते हैं मुख्यमंत्री कर्नाटक

    भारतीय जनता पार्टी

    उन्नाव रेप केस: पीड़िता की कार दुर्घटना मामले में भाजपा विधायक पर हत्या का मामला दर्ज योगी आदित्यनाथ
    सपा नेता के भाई का है उन्नाव रेप पीड़िता की कार में टक्कर मारने वाला ट्रक समाजवादी पार्टी
    उन्नाव मामलाः रेप, कई मौतें और एक्सीडेंट, जानें इस केस में अब तक क्या-क्या हुआ योगी आदित्यनाथ
    जम्मू-कश्मीर: 15 अगस्त को हर पंचायत में तिरंगा फहराने की तैयारी, इसलिए भेजे गए अतिरिक्त जवान कश्मीर

    सुषमा स्वराज

    राजनीति में सक्रिय रहेंगी सुषमा, चुनाव नहीं लड़ने के फैसले पर चिदंबरम ने कसा तंज कांग्रेस समाचार
    रक्षा मंत्री पर टिप्पणी कर मुश्किलों में फंसे राहुल गांधी, महिला आयोग ने भेजा नोटिस भारत की खबरें
    विदेश मंत्रालय की बुकलेट में प्रधानमंत्री मोदी के साथ एमजे अकबर की तस्वीर दिखने पर विवाद विदेश मंत्रालय
    जानें क्या है OIC जिसमें पहली बार शामिल हुआ भारत, विरोध में पाकिस्तान ने किया बहिष्कार भारत की खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025