NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद अशोक गस्ती का निधन, कोरोना वायरस से थे संक्रमित
    अगली खबर
    भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद अशोक गस्ती का निधन, कोरोना वायरस से थे संक्रमित

    भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद अशोक गस्ती का निधन, कोरोना वायरस से थे संक्रमित

    लेखन भारत शर्मा
    Sep 17, 2020
    06:10 pm

    क्या है खबर?

    कोरोना वायरस से संक्रमित राज्यसभा सांसद और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कर्नाटक के नेता अशोक गस्ती (55) का गुरुवार को बेंगलुरु के अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया।

    उन्हें कई दिनों से सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। इसके चलते उन्हें वेंटीलेटर सपोर्ट पर रखा गया था।

    दोपहर में उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और आखिरकार उन्होंने दम तोड़ दिया। गस्ती ने गत 22 जुलाई को ही राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली थी।

    संक्रमण

    गस्ती के गत 2 सितंबर को हुई संक्रमण की पुष्टि

    हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार सांसद गस्ती के गत 2 सितंबर को कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई थी। तबीयत अधिक बिगड़ने पर उन्हें उसी दिन शाम को मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया था।

    गत कुछ दिनों से उनके सांस लेने में तकलीफ होने के कारण वेंटीलेटर सपोर्ट पर रखा गया था।

    डॉक्टरों के अनुसार गस्ती कोरोना संक्रमण के अलावा अन्य बीमारी से भी जूझ रहे थे। इससे संक्रमण अधिक होने से उनका निधन हो गया।

    जानकारी

    अधूरा रह गया संसद भवन पहुंचने का सपना

    कर्नाटक के रायचुर क्षेत्र के निवासी गस्ती के निधन के साथ ही उनका संसद भवन पहुंचने का सपना अधूरा रहा गया। उन्होंने 22 जुलाई को शपथ ली थी, लेकिन उसके बाद वह कोरोना की चपेट में आ गए और संसद भवन तक नहीं पहुंच पाए।

    पृष्ठभूमि

    पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष के रूप में किया था कार्य

    बता दें पेशे के वकील रहे गस्ती को ही रायचूर जिले में भाजपा की नींव रखने का श्रेय जाता है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सदस्य रहे गस्ती ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के एक कार्यकर्ता के रूप में बेहतरीन प्रदर्शन किया था।

    इतना ही नहीं उन्होंने 18 साल की उम्र में भाजपा का दामन थामा और कर्नाटक भाजयुमो के अध्यक्ष बन गए। उन्होंने 2012 में कर्नाटक पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया था।

    शोक

    गृह मंत्री अमित शाह ने गस्ती के निधन पर जताया शोक

    सांसद गस्ती के निधन पर गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया कि राज्यसभा सांसद अशोक गस्ती के असामयिक निधन पर शोक और पीड़ा हुई। इन वर्षों में, उन्होंने कई भूमिकाओं में संगठन और राष्ट्र की सेवा की। दुख की इस घड़ी में उनकी संवेदनाएं गस्ती के परिवार के साथ है।

    इसी तरह लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने लिखा, 'कर्नाटक के राज्यसभा सांसद अशोक गस्ती निधन की खबर सुनकर दुख हुआ। शोक संतप्त परिवार के प्रति उनकी संवेदना।'

    बयान

    सभापति एम वेंकैया नायडू ने व्यक्त किया दुख

    राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने ट्वीट किया, 'राज्यसभा सदस्य श्री अशोक गस्ती जी के असामयिक निधन से स्तब्ध हूं। उनके शोक संतप्त परिजनों और सहयोगियों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं। प्रार्थना करता हूं ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दे। ओम शान्ति।'

    संक्रमण

    भारत और कर्नाटक में यह है कोरोना संक्रमण की स्थिति

    भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 97,894 नए मामले सामने आए और रिकॉर्ड 1,132 की मौत हुई है।

    देश में कुल मामलों की संख्या 51,18,253 हो गई है, वहीं 83,198 लोगों की मौत हुई है। सक्रिय मामलों की संख्या 10,09,976 है।

    इसी तरह कर्नाटक में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4.85 लाख पर पहुंच गई है। इनमें से अब तक 7,536 की मौत हो गई और 3.76 लाख उपचार के बाद ठीक हो गए।

    जानकारी

    बुधवार को तिरुपति सांसद का हुआ था निधन

    बता दें कि बुधवार को आंध्रप्रदेश के तिरुपति से सांसद और YSR-कांग्रेस के नेता बल्ली दुर्गा प्रसाद राव का भी कोरोना संक्रमण से निधन हो गया था। इसी तरह केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और पहलाद सिंह पटेल के कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बेंगलुरु
    भाजपा समाचार
    कोरोना वायरस
    महामारी

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: SRH ने RCB को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: SRH ने RCB को 42 रन से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  IPL 2025
    IPL 2025: फिलिप सॉल्ट ने SRH के खिलाफ जड़ा तीसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    बारिश में कार स्टार्ट करते समय क्या सावधानियां बरतनी चाहिए? कार

    बेंगलुरु

    ओवैसी के मंच से युवती ने लगाए 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे, दर्ज हुआ राजद्रोह का केस भारत की खबरें
    गिरफ्तार कर भारत लाया गया अंडरवर्ल्ड गैंगस्टर रवि पुजारी, लगभग 200 मामले हैं दर्ज मुंबई
    मात्र आठ डॉलर लेकर अमेरिका पहुंचे थे माता-पिता, अब ट्रंप के डेलीगेशन में आया बेटा नरेंद्र मोदी
    कर्नाटक: सरकारी स्कूल की दीवार पर लिखा 'पाकिस्तान जिंदाबाद' का नारा, मामला दर्ज पाकिस्तान समाचार

    भाजपा समाचार

    दक्षिण कश्मीर में भाजपा सरपंच की गोली मारकर हत्या, बीते 40 घंटों में दूसरा हमला जम्मू-कश्मीर
    झारखंड: मुख्यमंत्री सोरेन ने किया भाजपा सांसद के खिलाफ 100 करोड़ की मानहानि का दावा झारखंड
    गृह मंत्रालय ने किया अमित शाह की कोरोना वायरस रिपोर्ट नेगेटिव आने का खंडन मनोज तिवारी
    प्रधानमंत्री मोदी को लेकर किया विवादित ट्वीट, कांग्रेस नेता जीतू पटवारी के खिलाफ मामला दर्ज ट्विटर

    कोरोना वायरस

    कोरोना से ठीक हुए मरीजों के लिए नई गाइडलाइंस, च्यवनप्राश खाने और प्राणायाम करने की सलाह भारत की खबरें
    कोरोना के खिलाफ लड़ाई में क्यों अहम है दुनिया की 'वैक्सीन कैपिटल' हैदराबाद का योगदान? भारत की खबरें
    संसद के मानसून सत्र से पहले पांच सांसदों के हुई कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि लोकसभा
    दिल्ली: कोरोना मरीजों के लिए निजी अस्पतालों में आरक्षित रहेंगे 80% ICU बेड दिल्ली

    महामारी

    कोरोना वायरस पर काबू पाने के लिए 'धारावी मॉडल' अपनाएगा फिलीपींस, BMC ने जताई खुशी मुंबई
    केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत हुए कोरोना वायरस से संक्रमित, अस्पताल में भर्ती भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: बिना लक्षण वाले बच्चों से संक्रमण फैलने का ज्यादा खतरा, अध्ययन में हुआ खुलासा भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: प्रतिदिन 10 लाख टेस्ट की संख्या पर पहुंचा भारत, जानिए कहां कैसी है स्थिति चीन समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025