Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
आम आदमी पार्टी समाचार
शिवसेना समाचार
राहुल गांधी
अमित शाह
भाजपा समाचार
बसवराज बोम्मई
असदुद्दीन ओवैसी
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / राजनीति की खबरें / यस बैंक को लेकर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, अब प्रियंका के राणा कपूर को पेंटिंग बेचने पर विवाद
राजनीति

यस बैंक को लेकर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, अब प्रियंका के राणा कपूर को पेंटिंग बेचने पर विवाद

यस बैंक को लेकर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, अब प्रियंका के राणा कपूर को पेंटिंग बेचने पर विवाद
लेखन मुकुल तोमर
Mar 09, 2020, 01:14 pm 3 मिनट में पढ़ें
यस बैंक को लेकर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, अब प्रियंका के राणा कपूर को पेंटिंग बेचने पर विवाद

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर को पेंटिंग बेचने पर भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने आ गए हैं। भाजपा ने कांग्रेस को यस बैंक घोटाले से जोड़ते हुए कहा कि राणा ने प्रियंका से एक पेंटिंग खरीदी थी और देश के हर आर्थिक घोटाले का संबंध गांधी परिवार से है। कांग्रेस ने इन आरोपों को झूठा बताते हुए कहा कि सरकार ऐसे झूठे आरोप लगाकर असल मुद्दे को भटकाना चाहती है।

यस बैंक मामला
क्या है यस बैंक का मामला?

गुरुवार शाम को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने आर्थिक संकट से जूझ रहे यस बैंक के निदेशक मंडल को भंग करते हुए इसका नियंत्रण अपने हाथों में ले लिया था। कंपनियों के लोन न चुका पाने और बैंक के पूंजी जुटाने में नाकामी को इस संकट का कारण माना जा रहा है। यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर की इन लोन में अहम भूमिका बताई जा रही है और इसके लिए वे अपने व्यक्तिगत रिश्तों का इस्तेमाल करते थे।

राजनीति
राणा कपूर गिरफ्तार, मामले पर राजनीति तेज

मामले में शुक्रवार को राणा कपूर के मुंबई स्थित घर पर छापा भी पड़ा था और रविवार सुबह मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। मामले पर राजनीति भी खूब हो रही है। भाजपा ने आरोप लगाते हुए कहा कि यस बैंक 2014 से पहले की UPA सरकार के दौरान डूबना शुरू हुआ, वहीं कांग्रेस ने आंकड़े पेश करते हुए कहा कि मोदी सरकार में यस बैंक के लोन लगातार बढ़े।

आरोप
अमित मालवीय ने यस बैंक से जोड़ा प्रियंका का नाम

इसी कड़ी में रविवार को एक न्यूज क्लिप ट्वीट करते हुए भाजपा IT सेल प्रमुख अमित मालवीय ने लिखा, 'भारत में हर आर्थिक अपराध का गांधियों से गहरा नाता है। माल्या सोनिया गांधी को अपग्रेड टिकट भेजता था। उसकी मनमोहन सिंह और पी चिदंबरम तक पहुंच थी और अभी वो फरार है। राहुल गांधी ने नीरव मोदी के दुल्हन के आभूषणों के कलेक्शन का उद्घाटन किया था, वो दिवालिया हो गया। राणा ने प्रियंका गांधी की पेंटिंग खरीदी।'

आरोपों का जबाव
कांग्रेस बोली, मुद्दे से भटका रही है सरकार

मालवीय के इन आरोपों को खारिज करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि ये सरकार की मुद्दे से भटकाने की कोशिश है। उन्होंने कहा कि यस बैंक के लोन मार्च, 2014 में 55,633 करोड़ रुपये से बढ़कर नरेंद्र मोदी के राज में मार्च, 2019 में 2,41,499 करोड़ रुपये हो गया। उन्होंने सवाल करते हुए पूछा कि नोटबंदी के बाद के दो सालों, 2016-2018, के बीच यस बैंक का लोन में 100 प्रतिशत की वृद्धि कैसे आई।

सफाई
पेंटिंग संबंधी आरोपों पर ये बोले सिंघवी

मालवीय के पेंटिंग संबंधी आरोपों का जबाव देते हुए सिंघवी ने कहा कि प्रियंका ने एसएफ हुसैन द्वारा बनाई गई उनके पिता राजीव गांधी की पेंटिंग को राणा कपूर को दो करोड़ रुपये में बेचा था। उन्होंने कहा कि प्रियंका को ये सारा पैसा चेक में मिला था और 2010 के अपने इनकम टैक्स रिटर्न में उन्होंने इस लेनदेन की जानकारी दी थी। प्रधानमंत्री मोदी के अपना सूट बेचने का उदाहरण देते हुए सिंघवी ने इसे एक आम चलन बताया।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
मुकुल तोमर
मुकुल तोमर
Mail
IIMC से पढ़ाई के बाद पिछले चार साल से नौकरी। 2019 की शुरूआत से न्यूजबाइट्स के साथ। दिल्ली के दंगों से अमेरिका के प्रदर्शनों और चीन के पंगों तक, वैश्विक और राजनीतिक महत्व की हर बड़ी हलचल पर नजर। खबर के नाम पर "ज्ञान" देने से बचता हूं।
ताज़ा खबरें
कांग्रेस समाचार
प्रियंका गांधी
UPA सरकार
यस बैंक
ताज़ा खबरें
झूठी खबरों का आलिया भट्ट ने दिया जवाब, कहा- मैं महिला हूं, पार्सल नहीं
झूठी खबरों का आलिया भट्ट ने दिया जवाब, कहा- मैं महिला हूं, पार्सल नहीं मनोरंजन
फ्लोर टेस्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची शिवसेना, आज 5 बजे होगी सुनवाई
फ्लोर टेस्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची शिवसेना, आज 5 बजे होगी सुनवाई राजनीति
UPSSSC PET: प्रारंभिक अर्हता परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी, ऐसे करें आवेदन
UPSSSC PET: प्रारंभिक अर्हता परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी, ऐसे करें आवेदन करियर
बांग्लादेश के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की टीम घोषित
बांग्लादेश के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की टीम घोषित खेलकूद
उदयपुर: सोशल मीडिया पोस्ट, खुलेआम धमकियां और पुलिस केस; फिर हुई कन्हैयालाल की हत्या
उदयपुर: सोशल मीडिया पोस्ट, खुलेआम धमकियां और पुलिस केस; फिर हुई कन्हैयालाल की हत्या देश
कांग्रेस समाचार
दिल्ली: सोनिया गांधी के 71 वर्षीय निजी सचिव के खिलाफ रेप का केस दर्ज
दिल्ली: सोनिया गांधी के 71 वर्षीय निजी सचिव के खिलाफ रेप का केस दर्ज राजनीति
गुजरात दंगे: सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर बोले अमित शाह- 19 साल चुपचाप सहते रहे मोदी
गुजरात दंगे: सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर बोले अमित शाह- 19 साल चुपचाप सहते रहे मोदी देश
केरल: वायनाड में राहुल गांधी के कार्यालय पर हमला, हिरासत में लिए SFI के 8 कार्यकर्ता
केरल: वायनाड में राहुल गांधी के कार्यालय पर हमला, हिरासत में लिए SFI के 8 कार्यकर्ता राजनीति
महाराष्ट्र के राजनीतिक संकट से कांग्रेस भी चिंतित, सता रहा विधायकों के बागी होने का डर
महाराष्ट्र के राजनीतिक संकट से कांग्रेस भी चिंतित, सता रहा विधायकों के बागी होने का डर राजनीति
राष्ट्रपति चुनाव: यशवंत सिन्हा और द्रौपदी मुर्मू में से किसका पलड़ा है भारी?
राष्ट्रपति चुनाव: यशवंत सिन्हा और द्रौपदी मुर्मू में से किसका पलड़ा है भारी? राजनीति
और खबरें
प्रियंका गांधी
अग्निपथ योजना के खिलाफ कांग्रेस का जंतर-मंतर पर सत्याग्रह, प्रियंका गांधी शामिल
अग्निपथ योजना के खिलाफ कांग्रेस का जंतर-मंतर पर सत्याग्रह, प्रियंका गांधी शामिल राजनीति
सोनिया गांधी के बाद प्रियंका गांधी को भी हुआ कोरोना संक्रमण
सोनिया गांधी के बाद प्रियंका गांधी को भी हुआ कोरोना संक्रमण राजनीति
प्रशांत किशोर ने कांग्रेस के EAG में शामिल होने के प्रस्ताव को क्यों ठुकराया?
प्रशांत किशोर ने कांग्रेस के EAG में शामिल होने के प्रस्ताव को क्यों ठुकराया? राजनीति
प्रियंका गांधी से 2 करोड़ रुपये में पेंटिंग खरीदने को मजबूर किया गया- राणा कपूर
प्रियंका गांधी से 2 करोड़ रुपये में पेंटिंग खरीदने को मजबूर किया गया- राणा कपूर देश
राहुल और प्रियंका की आलोचना करने वाले नेता को कांग्रेस ने प्रवक्ता पद से हटाया
राहुल और प्रियंका की आलोचना करने वाले नेता को कांग्रेस ने प्रवक्ता पद से हटाया राजनीति
और खबरें
UPA सरकार
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल के पद से इस्तीफे के बाद मुर्मु बने नए CAG
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल के पद से इस्तीफे के बाद मुर्मु बने नए CAG देश
क्या सुप्रीम कोर्ट और CJI को RTI कानून के दायरे में आना चाहिए? कल आएगा फैसला
क्या सुप्रीम कोर्ट और CJI को RTI कानून के दायरे में आना चाहिए? कल आएगा फैसला देश
कांग्रेस में मोदी के समर्थन में सुर, बड़े नेताओं ने कहा- प्रधानमंत्री को खलनायक बनाना गलत
कांग्रेस में मोदी के समर्थन में सुर, बड़े नेताओं ने कहा- प्रधानमंत्री को खलनायक बनाना गलत राजनीति
INX मीडिया केस: सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को होगी सुनवाई, आखिर कहां छिपे है चिदंबरम?
INX मीडिया केस: सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को होगी सुनवाई, आखिर कहां छिपे है चिदंबरम? देश
पिछली सरकारों ने डाली मजबूत नींव, इसलिए संभव है 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था- प्रणब मुखर्जी
पिछली सरकारों ने डाली मजबूत नींव, इसलिए संभव है 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था- प्रणब मुखर्जी राजनीति
और खबरें
यस बैंक
यस बैंक संस्थापक राणा कपूर को 300 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मिली जमानत
यस बैंक संस्थापक राणा कपूर को 300 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मिली जमानत देश
जीरो बैलेंस के खातों पर कौनसे बैंक दे रहे हैं बेहतर ब्याज?
जीरो बैलेंस के खातों पर कौनसे बैंक दे रहे हैं बेहतर ब्याज? बिज़नेस
रेकरिंग डिपॉजिट पर ये चार बैंक दे रहे हैं जबरदस्त इंटरेस्ट, जल्द उठाएं फायदा
रेकरिंग डिपॉजिट पर ये चार बैंक दे रहे हैं जबरदस्त इंटरेस्ट, जल्द उठाएं फायदा बिज़नेस
यस बैंक मामला: ED ने लंदन में राणा कपूर का 127 करोड़ का फ्लैट किया जब्त
यस बैंक मामला: ED ने लंदन में राणा कपूर का 127 करोड़ का फ्लैट किया जब्त देश
कर्ज न चुकाने पर यस बैंक ने किया अनिल अंबानी समूह के मुख्यालय पर कब्जा
कर्ज न चुकाने पर यस बैंक ने किया अनिल अंबानी समूह के मुख्यालय पर कब्जा बिज़नेस
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

राजनीति की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Politics Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स भाजपा समाचार
कोरोना वायरस #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स सिद्धू मूसेवाला राज्यसभा चुनाव
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022