NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    आम आदमी पार्टी समाचार
    शिवसेना समाचार
    राहुल गांधी
    अमित शाह
    भाजपा समाचार
    इसुदान गढ़वी
    तेजस्वी सूर्या
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / दिल्ली चुनाव: केजरीवाल के खिलाफ लड़ेंगे भाजपा के सुनील यादव, तजिंदर बग्गा को भी मिला टिकट
    राजनीति

    दिल्ली चुनाव: केजरीवाल के खिलाफ लड़ेंगे भाजपा के सुनील यादव, तजिंदर बग्गा को भी मिला टिकट

    दिल्ली चुनाव: केजरीवाल के खिलाफ लड़ेंगे भाजपा के सुनील यादव, तजिंदर बग्गा को भी मिला टिकट
    लेखन प्रमोद कुमार
    Jan 21, 2020, 10:24 am 0 मिनट में पढ़ें
    दिल्ली चुनाव: केजरीवाल के खिलाफ लड़ेंगे भाजपा के सुनील यादव, तजिंदर बग्गा को भी मिला टिकट

    भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इसमें 10 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं। भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष सुनील यादव को नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल के खिलाफ टिकट मिला है। वहीं दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता तजिंदर पाल सिंह बग्गा को हरी नगर विधानसभा से टिकट मिला है। पार्टी ने अपनी पहली सूची में 57 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था।

    भाजपा ने सहयोगियों के लिए छोड़ीं तीन सीटें

    भाजपा की दूसरी लिस्ट के मुताबिक, रमेश खन्ना राजौरी गार्डन, भाजपा के पूर्वांचल मोर्चा के अध्यक्ष मनीष सिंह दिल्ली कैंट, धर्मवीर सिंह कालकाजी, संजय गोयल शाहदरा, सुमनलता शौकीन नांगलोई जाट, रविंद्र चौधरी कस्तूरबा नगर, कुसुम खत्री महरौली और अनिल गोयल कृष्णा नगर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। भाजपा ने बाकी तीन सीटें अपनी सहयोगी पार्टियों के लिए छोड़ी हैं। इन पर नीतीश कुमार की जदयू और रामविलास पासवान की लोजपा अपने उम्मीदवार उतारेंगी।

    शिरोमणि अकाली दल ने बनाई चुनाव से दूरी

    भाजपा की सहयोगी पार्टी शिरोमणि अकाली दल ने दिल्ली विधानसभा चुनावों से दूर रहने का फैसला किया है। पार्टी ने इस फैसले की वजह नागरिकता संशोधन कानून को बताया है। पार्टी की मांग रही है कि मुसलमानों को भी इस कानून में शामिल किया जाए। पार्टी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि उन्होंने नागरिकता कानून के चलते यह फैसला लिया है। इसमें टिकट बंटवारा वजह नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा के साथ गठबंधन पहले की तरह जारी रहेगा।

    केजरीवाल के खिलाफ उतरेंगे सुनील यादव

    शिरोमणि अकाली दल और भाजपा के बीच तीन बैठकें हुई थीं, लेकिन दोनों पार्टियों के बीच बात नहीं बनी। इसके बाद भाजपा ने अपनी दूसरी सूची जारी कर दी। इसमें सबसे महत्वपूर्ण नाम सुनील यादव का है। पेशे से वकील यादव ने युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष पद से राजनीतिक सफर की शुरुआत की थी और इसके बाद वो संगठन के महासचिव चुने गए। अब वो अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनावी ताल ठोकेंगे।

    कांग्रेस ने भी जारी की दूसरी सूची

    भारतीय जनता पार्टी की तरह कांग्रेस ने भी विधानसभा चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। पार्टी ने तिलक नगर से रमिंदर सिंह, राजेंद्र नगर से रॉकी तुसीद, नई दिल्ली से रोमेश सभरवाल, बदरपुर से प्रमोद कुमार यादव, कोंडली से अमरिश गौतम, घोंडा से बिसराम शर्मा और करावल नगर से अरविंद सिंह को उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस अपनी पहली सूची में 54 नामों का ऐलान कर चुकी है।

    नामांकन के लिए आज आखिरी दिन

    कांग्रेस और भाजपा के उम्मीदवारों की दूसरी सूची नामांकन की प्रक्रिया खत्म होने से एक दिन पहले आई है। मंगलवार को नामांकन का आखिरी दिन है। दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी ने सबसे पहले अपने 70 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था। दिल्ली में मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी और भाजपा में देखने को मिलेगा। अगले महीने की 11 तारीख को नतीजों का ऐलान किया जाएगा। उस दिन पता चलेगा कि कौन किस पर भारी पड़ता है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    दिल्ली
    अरविंद केजरीवाल
    भारतीय जनता पार्टी
    कांग्रेस समाचार

    दिल्ली

    मुजफ्फरपुर शेल्टर होम कांड: बृजेश ठाकुर समेत 19 आरोपी दोषी करार, जानिए क्या था यह मामला बिहार
    जेपी नड्डा बने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ऐसा रहा है उनका राजनीतिक सफर बिहार
    जानें क्या है दिल्ली पुलिस को मिला राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत गिरफ्तारी का अधिकार दिल्ली पुलिस
    NPR: पूछे जाएंगे 31 सवाल, गलत जवाब दिया तो लगेगा एक हजार रुपये जुर्माना भारत की खबरें

    अरविंद केजरीवाल

    दिल्ली विधानसभा चुनाव: भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची आम आदमी पार्टी समाचार
    भाजपा ने AAP को भेजा 500 करोड़ रुपये का नोटिस, जानें पूरा मामला ट्विटर
    दिल्ली विधानसभा चुनाव: 8 फरवरी को डाले जाएंगे वोट, 11 को आएंगे नतीजे दिल्ली
    दिल्ली विधानसभा चुनाव: आज हो सकती है तारीखों की घोषणा; मुख्यमंत्री चेहरे के बिना उतरेगी भाजपा दिल्ली

    भारतीय जनता पार्टी

    नागरिकता कानून के खिलाफ प्रस्ताव पास कर सकते हैं कांग्रेस शासित सभी राज्य छत्तीसगढ़
    जब कश्मीरी पंडितों का हुआ विस्थापन, जानिए आज से 30 साल पहले क्या-क्या हुआ था भारत की खबरें
    हरियाणा में NRC पर ये बोले दुष्यंत चौटाला, जानें क्या है बाकी पार्टियों का स्टैंड हरियाणा
    श्रीलंका में सीता मंदिर के लिए 5 करोड़ रुपये देगी कमलनाथ सरकार, उठे सवाल मध्य प्रदेश

    कांग्रेस समाचार

    इलाहाबाद का नाम प्रयागराज करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट का योगी सरकार को नोटिस योगी आदित्यनाथ
    पश्चिम बंगाल भाजपा उपाध्यक्ष बोले- संख्या बल के आधार पर नहीं कर सकते आतंक की राजनीति पश्चिम बंगाल
    रामचंद्र गुहा बोले- मेहनती मोदी के सामने कहीं नहीं ठहरते पांचवीं पीढ़ी के वंशवादी राहुल गांधी नरेंद्र मोदी
    पंजाब विधानसभा में CAA के खिलाफ प्रस्ताव पारित, ऐसा करने वाला केरल के बाद दूसरा राज्य पंजाब

    राजनीति की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Politics Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023