बिहार: तेजस्वी यादव बोले- RJD सिर्फ MY नहीं, BAAP की भी पार्टी; जानें इसका मतलब
क्या है खबर?
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव ने मंगलवार को मुजफ्फरपुर में जन विश्वास यात्रा को संबोधित किया।
इस दौरान उन्होंने कहा, "लोग कहते हैं कि RJD सिर्फ MY (मुस्लिम और यादव) की पार्टी है, लेकिन हम कहना चाहते हैं कि RJD सिर्फ MY की नहीं, बल्कि BAAP की भी पार्टी है। बाप की पार्टी कैसे है, B से बहुजन, A से अगड़े, A आधी आबादी और P से पुअर यानी गरीब।"
बयान
तेजस्वी बोले- हम जोड़ने वाले लोग हैं
तेजस्वी ने आगे कहा, "ये सब A से Z वाले लोग हैं। कभी बहुजन आ गए, कभी अगड़े आ गए, कभी हमारी महिलाएं आ गईं और कभी गरीब आ गए। इस तरह हम BAAP की भी पार्टी हैं। हम लोग जोड़ने वाले लोग हैं, हम लोग तोड़ने वाले नहीं है। हम लोग प्यार और एकता की बात करते हैं, लेकिन भाजपा वाले तोड़ना चाहते हैं।"
बता दें, लोकसभा चुनाव को देखते हुए RJD ने अपनी रैलियां शुरू कर दी हैं।
ट्विटर पोस्ट
सुनिए, क्या बोले तेजस्वी यादव
मुज़फ़्फ़रपुर में #जन_विश्वास_यात्रा में उमड़ा जनसैलाब।
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) February 20, 2024
लोग बोलते है कि हम MY- माय की पार्टी है। सुनों, हमारे साथ MY (माय) ही नहीं बल्कि बाप 𝐁𝐀𝐀𝐏 भी है। (𝐁-बहुजन, 𝐀-अगड़े, 𝐀-आधी आबादी और 𝐏 से Poor ) और ये सब 𝐀 𝐭𝐨 𝐙 में आते है।
यहाँ इस जनसैलाब में देखिए- सभी 𝐀 𝐭𝐨… pic.twitter.com/YTfzESdEoM