पटना में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मार्च, तेजस्वी यादव-मुकेश सहनी समेत कई हिरासत में
क्या है खबर?
बिहार की राजधानी पटना में गुरुवार को विपक्षी INDIA गठबंधन के नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आक्रोश मार्च निकाला। इस दौरान सभी नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राजभवन की ओर कूच कर रहे थे, तभी पुलिस ने उनको बैरिकेडिंग लगाकर रोकने की कोशिश की। पुलिस ने यादव के साथ विकासशील इंसान पार्टी (VIP) प्रमुख मुकेश सहनी और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सांसद मीसा भारती समेत कई नेताओं को हिरासत में लिया है।
विरोध
बुधवार को भी हुआ था प्रदर्शन
गुरुवार को सभी विपक्षी नेता पहले विधानसभा पहुंचे थे, जहां से राजभवन के लिए मार्च किया। इस दौरान पुलिस ने उनको बैरिकेडिंग लगाकर रोका तो तेजस्वी और सहनी बैरिकेडिंग से कूद गए।
विपक्षी नेताओं ने बुधवार को भी 'ज्ञानेश हटाओ, लोकतंत्र बचाओ' अभियान के तहत मार्च निकाला था और सभी 534 प्रखंडों में ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाया गया था।
तेजस्वी का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को ज्ञानेश मदद कर रहे हैं।
ट्विटर पोस्ट
विपक्ष का विरोध मार्च
VIDEO | Patna: Bihar Leader of Opposition and RJD leader Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) climbs over the barricade as he leads the INDIA bloc's march to Lok Bhavan.
— Press Trust of India (@PTI_News) October 8, 2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/d8jp61yd2p)#Bihar #Patna pic.twitter.com/tgu9whDlKm