Page Loader
बिहार: पटना में कन्हैया कुमार समेत कई कांग्रेसी हिरासत में, पदयात्रा में पुलिस से झड़प
बिहार के पटना में कन्हैया कुमार को हिरासत में लिया गया (तस्वीर: एक्स/@souravreporter2)

बिहार: पटना में कन्हैया कुमार समेत कई कांग्रेसी हिरासत में, पदयात्रा में पुलिस से झड़प

लेखन गजेंद्र
Apr 11, 2025
03:39 pm

क्या है खबर?

बिहार में कांग्रेस की 'पलायन रोका नौकरी दो' यात्रा के अंतिम दिन पटना में मुख्यमंत्री आवास का घेराव करते समय कांग्रेस कार्यकर्तांओं और पुलिस में झड़प हो गई। इस दौरान पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर हल्का बल प्रयोग किया और यात्रा का नेतृत्व कर रहे कन्हैया कुमार कई नेताओं को हिरासत में लिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प की वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आई है, जिसमें उनको सड़क पर घसीटा जा रहा है।

हंगामा

कैसे शुरू हुआ हंगामा

कांग्रेस की यात्रा का शुक्रवार को समापन था। यहां पटना साहिब से शुरू होनी थी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास घेराव करके मांग पत्र सौंपने के साथ समाप्त होनी थी। कन्हैया कुमार के नेतृत्व में भीड़ मुख्यमंत्री आवास पहुंच रही थी कि पुलिस ने उन्हें बीच रास्ते में रोक लिया। कार्यकर्तांओं ने आगे जाने की जिद की तो पुलिस ने उन पर हल्का बल उपयोग किया। यात्रा के समापन पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट भी शामिल थे।

ट्विटर पोस्ट

पटना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प