Page Loader
भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद का ऐलान, 12 जनवरी से करेंगे EVM के खिलाफ आंदोलन
भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद शुरू करेंगे EVM के खिलाफ आंदोलन

भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद का ऐलान, 12 जनवरी से करेंगे EVM के खिलाफ आंदोलन

लेखन गजेंद्र
Jan 10, 2024
07:20 pm

क्या है खबर?

इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) पर उठ रहे सवालों को देखते भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद उर्फ रावण 12 दिसंबर से बड़ा आंदोलन शुरू करेंगे। उन्होंने एक वीडियो जारी कर ये जानकारी दी। उन्होंने कहा, "मेरे सामने EVM को लेकर काफी समस्या आई है। गांव और देहात में जाने पर लोग दुखी हैं और उनको EVM पर शंका है। लोगों ने मुझसे कहा कि आप EVM पर आंदोलन क्यों नहीं कर रहे, आप EVM पर बोलते नहीं।"

बयान

EVM को आजाद कराएंगे या फेल कराएंगे- आजाद

आजाद ने कहा, "मैंने उनको समझाया कि 10-50 लोगों के कहने से सरकार पर कुछ असर नहीं होगा, इसलिए जनमत तैयार किया है। अब हम उस जनमत के जरिए बड़े आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं। हम या तो EVM बंद करवाएंगे या EVM को फेल करवाएंगे। 12 दिसंबर से उत्तर प्रदेश में सम्मेलन शुरू करेंगे। 12 को इटावा, 13 को उन्नाव, 14 को कानपुर, 15 को आजमगढ़ और 16 को मऊ में रहेंगे। दिल्ली में भी आंदोलन करेंगे।"

ट्विटर पोस्ट

सुनिए चंद्रशेखर आजाद ने EVM पर क्या कहा