NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / असम में कांग्रेस को झटका, विधायक ने दिया पार्टी से इस्तीफा
    अगली खबर
    असम में कांग्रेस को झटका, विधायक ने दिया पार्टी से इस्तीफा
    कांग्रेस विधायक भरत चंद्र नारा ने पार्टी से इस्तीफा दिया

    असम में कांग्रेस को झटका, विधायक ने दिया पार्टी से इस्तीफा

    लेखन मुकुल तोमर
    Mar 25, 2024
    01:11 pm

    क्या है खबर?

    असम में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। विधायक भरत चंद्र नारा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

    कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भेजे गए अपने एक लाइन के इस्तीफे में नारा ने लिखा, "मैं तत्काल प्रभाव से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से इस्तीफा देता हूं।"

    उन्होंने कुछ दिन पहले असम कांग्रेस की मीडिया सेल के प्रमुख के पद से भी इस्तीफा दिया था।

    अटकलें हैं कि वह भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

    नाराजगी

    पत्नी को लोकसभा टिकट न मिलने से नाराज थे नारा

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नारा असम की लखीमपुर लोकसभा सीट से अपनी पत्नी रानी नारा को टिकट ने मिलने से नाराज थे।

    पूर्व केंद्रीय मंत्री रानी इस सीट से 3 बार सांसद रह चुकी हैं और नारा को उम्मीद थी कि इस बार भी उन्हें यहां से सीट मिलेगी।

    हालांकि, कांग्रेस ने उदय शंकर हजारिका को यहां से टिकट दिया है। हजारिका और रानी दोनों कुछ महीने पहले ही भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे।

    दल-बदल

    नारा के भाजपा में शामिल होने की अटकल क्यों लग रही?

    कांग्रेस छोड़ने के बाद अब नारा भाजपा में शामिल हो सकते हैं। यह अटकल इसलिए लगाई जा रही है क्योंकि कुछ दिन पहले ही राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने नारा और असम कांग्रेस प्रमुख भूपेन कुमार बोरा के भाजपा में शामिल होने की संभावना जताई थी।

    बता दें, कांग्रेस ने 12 मार्च को असम की 14 लोकसभा सीटों में से 13 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था। एक सीट पर उसकी सहयोगी पार्टी लड़ेगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    असम
    कांग्रेस समाचार

    ताज़ा खबरें

    कार से लंबी यात्रा पर जाने से पहले इन बातों का जरूर रखें ध्यान  काम की बात
    कौन हैं भारत की प्रभावशाली महिला संस्थापकों की सूची में जगह पाने वाली मृणाल पांचाल? मनोरंजन
    इंग्लैंड दौरे से पहले गंभीर और गिल की प्रेस कॉन्फ्रेंस, बेंगलुरु भगदड़ पर कही ये बात गौतम गंभीर
    भारत-अमेरिका के बीच व्यापार समझौते पर बातचीत फिर शुरू, इन मुद्दों पर बन सकती है सहमति भारत-अमेरिका संबंध

    असम

    असम: डिब्रूगढ़ में कमरे में लटका मिला किशोरी का शव, गैंगरेप के बाद हत्या की आशंका रेप
    #NewsBytesExplainer: असम में IPS अधिकारी समेत 6 पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी से संबंधित मामला क्या है? असम पुलिस
    असम के मुख्यमंत्री की पत्नी पर लगे केंद्र सरकार से सब्सिडी लेने के आरोप, जानें मामला  केंद्र सरकार
    असम: पत्नी को केंद्र से फंड मिलने पर मुख्यमंत्री बोले- साबित हुआ तो संन्यास ले लूंगा   हिमंत बिस्वा सरमा

    कांग्रेस समाचार

    AAP और कांग्रेस के गठबंधन का ऐलान, लेकिन पंजाब में अलग-अलग लड़ेंगी दोनों पार्टियां आम आदमी पार्टी समाचार
    #NewsBytesExplainer: राहुल गांधी क्यों छोड़ सकते हैं वायनाड सीट? राहुल गांधी
    हिमाचल प्रदेश: कांग्रेस सरकार की मुश्किलें और बढ़ीं, मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने दिया इस्तीफा हिमाचल प्रदेश
    हिमाचल प्रदेश: कांग्रेस सरकार पर संकट के बीच स्पीकर ने निष्कासित किए भाजपा के 15 विधायक हिमाचल प्रदेश
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025