Loading...
असदुद्दीन ओवैसी का गठबंधन के बाद बड़ा ऐलान, कहा- चंद्रशेखर आजाद होंगे मुख्यमंत्री पद का चेहरा
AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में चंद्रशेखर आजाद को बताया अपने गठबंधन का मुख्यमंत्री चेहरा

असदुद्दीन ओवैसी का गठबंधन के बाद बड़ा ऐलान, कहा- चंद्रशेखर आजाद होंगे मुख्यमंत्री पद का चेहरा

Nov 21, 2026
06:17 pm

क्या है खबर?

उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राज्य की राजनीति में नया समीकरण बन रहा है। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद के साथ गठबंधन के बाद शनिवार को पहली बार उनके सहारनपुर स्थित आवास पर मुलाकात की और दोपहर का भोजन किया। इस दौरान ओवैसी ने स्पष्ट किया कि चंद्रशेखर आजाद ही उनके मोर्चे के मुख्यमंत्री पद का चेहरा होंगे।

बयान

ओवैसी ने क्या दिया बयान?

आजाद के घर पर खाना खाने के बाद ओवैसी ने कहा, "यह मेरी लड़ाई नहीं है, उत्तर प्रदेश की 20 करोड़ जनता की लड़ाई है। गैर जरूरी चीजों को मुद्दा नहीं बनाना चाहिए।"

उन्होंने कहा, "आजम खान को जमानत मिल गई, बहुत अच्छी बात है, वह 80 साल के हो चुके हैं। अल्लाह से दुआ है कि उनको अच्छी सेहत दे। मैंने कहा था कि जिस-जिस के साथ नाइंसाफी हुई है उनके साथ इंसाफ होना चाहिए।"

चेहरा

आजाद होंगे मुख्यमंत्री पद का चेहरा

आवैसी ने कहा, "जो भाजपा को हारना चाहता है, हमारा मोर्चा मजबूत मोर्चा है। आपने पहले सबको आजमा कर देख लिया है, अब दोबारा उनको आजमाने की जरूरत नहीं है। अब आपके सामने एक मजबूत विकल्प है। मुख्यमंत्री का चेहरा चंद्रशेखर आजाद हैं। सवाल सिर्फ मुस्लिम मतदाताओं का नहीं है, हमें हर समुदाय का वोट चाहिए।"

सहारनपुर दौरे पर ओवैसी कलेक्ट्रेट परिसर भी गए, जहां उन्होंने मस्जिद को गिराने पर आपत्ति दर्ज कराई।

ADVERTISEMENT

दावा

वो लोग भाजपा को नहीं हरा पाएंगे- ओवैसी

ओवैसी ने कहा, "बिहार में भी हमारा गठबंधन था, वहां 5 सीट आने में आजाद की अहम भूमिका थी। वहां पर भी हमने कहा था कि गठबंधन में सीट दे दो, आपने नहीं दिया, लेकिन हम चुनाव लड़े। वे लोग भाजपा को नहीं हरा पाएंगे। 2014, 2019 और फिर 2022 में चुनाव में आप लोग देख चुके हैं।

वहीं आजाद के घर नोटिस दिए जाने के मामले में ओवैसी ने कहा कि उन्हें डर है उनकी जमीन खिसक रही है।

ADVERTISEMENT