NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / अरविंद केजरीवाल 15 दिन में खाली कर देंगे मुख्यमंत्री आवास, विवादों में रहा है घर
    अगली खबर
    अरविंद केजरीवाल 15 दिन में खाली कर देंगे मुख्यमंत्री आवास, विवादों में रहा है घर
    अरविंद केजरीवाल 15 दिन में खाली करेंगे आवास

    अरविंद केजरीवाल 15 दिन में खाली कर देंगे मुख्यमंत्री आवास, विवादों में रहा है घर

    लेखन गजेंद्र
    Sep 16, 2024
    03:09 pm

    क्या है खबर?

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को घोषणा की थी कि वह 2 दिन में अपने पद से इस्तीफा दे देंगे। ऐसे में उनको अपना मुख्यमंत्री आवास भी खाली करना होगा।

    खबरों के मुताबिक, इस्तीफा देने के 15 के अंदर केजरीवाल को आवास खाली करना होगा। यह एक प्रोटोकॉल का हिस्सा है, जिसमें मुख्यमंत्री को इस्तीफा देने के बाद 15 दिन में घर छोड़ना होता है।

    मुख्यमंत्री केजरीवाल जिस घर में रह रहे हैं, वह विवादों में रहा है।

    आवास

    दिल्ली के मुख्यमंत्री के पास नहीं है कोई आधिकारिक आवास

    दिल्ली के मुख्यमंत्री के पास कोई आधिकारिक आवास नहीं होता। वह जिस आवास में रहता है, उसे ही आधिकारिक आवास माना जाता है।

    मौजूदा समय में केजरीवाल सिविल लाइंस स्थित मकान में हैं, जो कभी लेखक सलमान रुश्दी के पूर्वजों का था। अभी उसके मालिक नरेन जैन हैं, जो आम आदमी पार्टी समर्थक हैं।

    इस घर को संवारने पर भाजपा ने केजरीवाल को घेरा था और इसे आलीशान सुविधाओं वाला 'शीशमहल' बताया था। पहले केजरीवाल तिलक लेन में रहते थे।

    बैठक

    केजरीवाल से पार्टी के नेताओं ने मुलाकात की

    केजरीवाल द्वारा इस्तीफे के ऐलान के बाद सोमवार को मनीष सिसोदिया और राघव चड्ढा ने उनसे उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान संभावित मुख्यमंत्री पर बातचीत हुई।

    तीनों के बीच बैठक करीब एक घंटे चली। इस मुद्दे पर चर्चा शाम को पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति (PAC) की बैठक में भी होगी।

    अगले 2 दिन में विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें चेहरे का ऐलान होगा। केजरीवाल शुक्रवार को शराब घोटाले मामले में जमानत पर रिहा हुए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अरविंद केजरीवाल
    दिल्ली
    आम आदमी पार्टी समाचार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    अरविंद केजरीवाल

    अरविंद केजरीवाल को CBI ने किस मामले में किया गिरफ्तार? शराब नीति
    अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने 3 दिन CBI रिमांड में भेजा केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI)
    केजरीवाल को हिरासत में मिलेगी ये छूट, कोर्ट की CBI को चेतावनी- अति उत्साही न हो शराब नीति
    अरविंद केजरीवाल को झटका, CBI मामले में कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा प्रवर्तन निदेशालय (ED)

    दिल्ली

    कोरोना काल के दौरान फरार हत्या-लूट का आरोपी बिहार से गिरफ्तार, चला रहा था टैक्सी बिहार
    चुनाव आयोग का फैसला, कश्मीरी प्रवासियों के लिए 3 शहरों में बनाए 24 विशेष मतदान केंद्र जम्मू-कश्मीर
    दिल्ली NCR में CNG वाहन 14 गुना ज्यादा फैला रहे प्रदूषण, अध्ययन में हुआ खुलासा  दिल्ली NCR
    दिल्ली में आम आदमी पार्टी के 5 पार्षद भाजपा में शामिल, क्या बताया कारण? आम आदमी पार्टी समाचार

    आम आदमी पार्टी समाचार

    दिल्‍ली के पूर्व मंत्री राजकुमार आनंद की विधायकी गई, विधानसभा अध्यक्ष ने अयोग्‍य घोषित किया दिल्ली सरकार
    दिल्ली में पानी की किल्लत पर बिफरा विपक्ष, भाजपा और कांग्रेस ने किया मटका फोड़ प्रदर्शन दिल्ली
    दिल्ली में पेयजल किल्लत: जल मंत्री आतिशी ने पुलिस से की पाइपलाइनों की सुरक्षा की मांग दिल्ली
    अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली सुप्रीम कोर्ट से तत्काल राहत, बुधवार तक करना होगा इंतजार अरविंद केजरीवाल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025