NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / उत्तर प्रदेश: कन्नौज से अखिलेश यादव लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, रामगोपाल यादव का ऐलान
    अगली खबर
    उत्तर प्रदेश: कन्नौज से अखिलेश यादव लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, रामगोपाल यादव का ऐलान
    उत्तर प्रदेश के कन्नौज से चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव

    उत्तर प्रदेश: कन्नौज से अखिलेश यादव लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, रामगोपाल यादव का ऐलान

    लेखन गजेंद्र
    Apr 24, 2024
    04:59 pm

    क्या है खबर?

    उत्तर प्रदेश की कन्नौज लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी (SP) का संशय खत्म हो गया है। यहां से प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और SP प्रमुख अखिलेश यादव चुनाव लड़ेंगे।

    आज तक के मुताबिक, SP के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव ने बुधवार को सैफई में बताया कि अखिलेश गुरुवार दोपहर 12:00 बजे के बाद कन्नौज में अपना नामांकन दाखिल करने जाएंगे।

    इस दौरान अखिलेश के साथ कई प्रमुख नेता और समर्थक होंगे।

    चुनाव

    पहले लालू प्रसाद यादव के दामाद को मिला था टिकट

    SP की ओर से कन्नौज में तेज प्रताप यादव को टिकट दिया गया था। तेज प्रताप अखिलेश यादव के भतीजे और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के दामाद हैं।

    उनके टिकट देने के बाद से कन्नौज मे स्थानीय नेताओं का विरोध शुरू हो गया था। उन्होंने लखनऊ में अखिलेश से मिलने की कोशिश भी की थी।

    बुधवार को भी अखिलेश ने पत्रकारों द्वारा पूछे जाने पर कहा था कि तेज प्रताप यादव 25 को नामांकन करेंगे।

    टिकट

    क्यों बदलना पड़ा टिकट?

    कन्नौज लोकसभा सीट पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के परिवार के पास रही है। 1999 में मुलायम इस सीट से जीते थे। इसके बाद यह सीट अखिलेश से होते हुए उनकी पत्नी डिंपल तक पहुंची थी।

    2014 में मोदी लहर के बावजूद डिंपल कन्नौज सीट बचाने में कामयाब हुई, लेकिन 2019 में वह भाजपा के सुब्रत पाठक से हार गई थीं।

    यहां स्थानीय नेताओं के विरोध से SP कन्नौज सीट को दोबारा खोने का जोखिम नहीं उठा सकती थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अखिलेश यादव
    उत्तर प्रदेश
    लोकसभा चुनाव
    समाजवादी पार्टी

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExplainer: भारत और तुर्की के कैसे रहे हैं संबंध, दोनों देशों में कितना व्यापार होता है? पाकिस्तान समाचार
    कल्कि कोचलिन ने बताया बॉलीवुड के अंदर का हाल, बोलीं- करोड़ों रुपये फंसे हैं बॉलीवुड समाचार
    अंतरिक्ष का मलबा भविष्य के मिशनों के लिए कैसे बनता जा रहा है बड़ी समस्या? अंतरिक्ष
    'भूल चूक माफ': सुलटा मैडॉक फिल्म्स और PVR का विवाद, निर्माताओं ने किया ये नया ऐलान राजकुमार राव

    अखिलेश यादव

    समाजवादी पार्टी करेगी दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी का आयोजन, चुनावों पर होगी चर्चा कोलकाता
    स्वरा भास्कर और फहाद अहमद की शादी की रस्मों में शामिल हुए अखिलेश यादव, देखिए तस्वीरें  स्वरा भास्कर
    लोकसभा चुनाव से पहले नए मोर्चे की कवायद तेज, विपक्षी दलों ने कांग्रेस से बनाई दूरी लोकसभा चुनाव
    सारस के गुम होने पर अखिलेश ने भाजपा को घेरा, दुनियाभर में आंदोलन की चेतावनी दी अमेठी

    उत्तर प्रदेश

    बदायूं हत्याकांड: मुख्य आरोपी के भाई ने किया आत्मसमर्पण, कहा- मैं निर्दोष हूं उत्तर प्रदेश पुलिस
    इलाहाबाद हाई कोर्ट ने उत्तर प्रदेश मदरसा बोर्ड कानून को रद्द किया, कहा- ये असंवैधानिक इलाहाबाद हाई कोर्ट
    पेट्रोल-डीजल के भाव: 23 मार्च के लिए जारी हुई नई कीमत, जानिए कितनी बदली पेट्रोल-डीजल की कीमतें
    बदायूं हत्याकांड: मृतक बच्चों के पिता ने किया आत्मदाह का प्रयास, बाइक को आग लगाई क्राइम समाचार

    लोकसभा चुनाव

    लोकसभा चुनाव: भाजपा की 10वीं सूची जारी, किरण खेर और रीता बहुगुणा का टिकट कटा भाजपा समाचार
    बिहार से लोकसभा चुनाव लडे़ंगे भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह, लौटाया था भाजपा का टिकट पवन सिंह
    उत्तराखंड: कुमाऊं आयुक्त ने अनोखे तरीके से फैलाई मतदान के लिए जागरूकता, कुमाऊंनी में गाया गीत उत्तराखंड
    उत्तर प्रदेश: BSP सांसद मलूक नागर जयंत चौधरी की RLD में शामिल हुए बहुजन समाज पार्टी

    समाजवादी पार्टी

    उत्तर प्रदेश: योगी सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए सपा नेताओं को फंसा रही- अखिलेश उत्तर प्रदेश
    उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव में OBC को नहीं मिलेगा आरक्षण, हाई कोर्ट का अहम फैसला अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)
    भारत जोड़ो यात्रा से जुड़े सवाल पर अखिलेश यादव बोले- भाजपा और कांग्रेस दोनों एक हैं उत्तर प्रदेश
    उत्तर प्रदेश: लखनऊ में गिरी इमारत मामले में सपा विधायक का बेटा हिरासत में उत्तर प्रदेश
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025