Page Loader
सारस के गुम होने पर अखिलेश ने भाजपा को घेरा, दुनियाभर में आंदोलन की चेतावनी दी
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने सारस के गुम होने पर भाजपा सरकार को घेरा (तस्वीर: ट्विटर/@yadavakhilesh)

सारस के गुम होने पर अखिलेश ने भाजपा को घेरा, दुनियाभर में आंदोलन की चेतावनी दी

लेखन गजेंद्र
Mar 23, 2023
02:09 pm

क्या है खबर?

अमेठी में आरिफ के घर से वन विभाग द्वारा उठाकर लाया गया सारस पक्षी विहार से गायब होने के बाद अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार को जमकर घेरा और आंदोलन की चेतावनी दे डाली। उन्होंने ट्वीट किया, 'वन विभाग द्वारा अमेठी से ज़बरदस्ती रायबरेली के समसपुर पक्षी विहार में छोड़ा गया 'बहुचर्चित सारस' अब लापता है। राज्य पक्षी के प्रति ऐसी सरकारी लापरवाही गंभीर विषय है। भाजपा सरकार तत्काल सारस खोजे, नहीं तो पूरी दुनिया के पक्षी-प्रेमी आंदोलन करेंगे। शर्मनाक!'

चिंता

मिल गया सारस, अखिलेश ने किया ट्वीट

सारस के मिलने की सूचना भी अखिलेश ने ट्वीट की है। उन्होंने लिखा, 'उप्र के पक्षी-प्रेमी 'बी सैया' नामक गांव को बहुत धन्यवाद, जिसने सारस को बचाया, खिलाया-पिलाया और वो काम कर दिखाया, जिसमें उप्र सरकार नाकाम रही। सच तो ये है कि प्रेम से बड़ी सत्ता और कोई हो ही नहीं सकती। भाजपाई अगर समय रहते ये समझ लें तो शायद उनके अंदर की नफ़रत कुछ कम हो जाए।' इससे पहले एक ट्वीट में उन्होंने मुख्यमंत्री पर तंज कसा।

ट्विटर पोस्ट

सारस पक्षी विहार से पहुंचा बी सैया गांव, अखिलेश ने ट्वीट किया