ममता बनर्जी से मिलने कोलकाता पहुंचे अखिलेश यादव, बोले- आप हारी नहीं हैं
क्या है खबर?
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता पहुंचे और निवर्तमान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की। अखिलेश ने कालीघाट स्थित ममता के निजी आवास पर भेंट की। इस दौरान उन्होंने ममता को शॉल ओढ़ाते हुए कहा, "दीदी आप हारी नहीं हैं।" इस मौके पर तृणमूल कांग्रेस (TMC) के महासचिव और ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी और सांसद डेरेक ओ ब्रायन मौजूद थे।
मुलाकात
अखिलेश बोले- पूरा का पूरा चुनाव लूट लिया गया
आवास के बाहर मीडिया को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि सभी को चुनाव में हुई बेइमानी के खिलाफ होना पड़ेगा, इस बार 'बहुस्तरीय माफियागिरी' हुई है। उन्होंने कहा कि कोई सोच नहीं सकता था कि भाजपा, चुनाव आयोग, संगी-साथी, खुफिया लोग, अंडरग्राउंड लोग इस तरह का चुनाव करेंगे। अखिलेश बोले, "भाजपा ने जो बेईमानी उत्तर प्रदेश में की, उससे सीखकर उन्होंने पूरा का पूरा चुनाव लूट लिया। वो एक ट्रायल था उनका।"
बयान
हम ममता बनर्जी की लड़ाई में उनके साथ हैं- अखिलेश
अखिलेश कहा कि भाजपा अपनी पावर के लिए किसी भी सीमा तक जा सकती है, इसलिए वे लोकतंत्र बचाने के लिए दीदी के साथ लड़ाई में उनके साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश रहेगी की सभी विपक्षी पार्टियां एक साथ आएं और बैठक करें, क्योंकि लोकतंत्र को बचाने के लिए अब साथ आना जरूरी हो गया है। उन्होंने सभी राजनीतिक पार्टियों से अपील की है कि वे इस मुद्दे पर एक साथ खड़े हों।
ट्विटर पोस्ट
ममता बनर्जी से मिलते अखिलेश यादव
पश्चिम बंगाल पहुंचकर अखिलेश यादव ने ममता बनर्जी से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान अखिलेश जी ने कहा, “आप हारी नहीं हैं।” pic.twitter.com/pGlnHyLZVq
— Dr. Laxman Yadav (@DrLaxman_Yadav) May 7, 2026
ट्विटर पोस्ट
अखिलेश यादव का बयान
Shri @yadavakhilesh addressed the media after meeting Smt. @MamataOfficial and Shri @abhishekaitc pic.twitter.com/XVEkaNxGgY
— All India Trinamool Congress (@AITCofficial) May 7, 2026