अखिलेश यादव ने 26 सीटें देने के बाद कांग्रेस से कहा- अन्य संभावित सीटें भी भेजें
क्या है खबर?
उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भाजपा को हराने के लिए समाजवादी पार्टी (SP) के प्रमुख अखिलेश यादव कांग्रेस के साथ गठबंधन की हरसंभव कोशिश कर रहे हैंं। मंगलवार को देर शाम उन्होंने एक्स पर पहली बार सीट बंटवारे को लेकर लंबा बयान दिया और कांग्रेस को दी गई 26 सीटों पर अपनी बात कही। उन्होंने कहा कि प्राथमिकता के आधार पर 26 सीटों पर बात हो गई है, अन्य संभावित सीटों पर भी मिलकर बात करेंगे।
बयान
वास्तविकता को समझकर विचार-विमर्श करें- अखिलेश
अखिलेश ने एक्स पर लिखा कि इस बार ऐतिहासिक मौका है, जब दोनों पंथनिरपेक्ष पार्टियां मिलकर सांप्रदायिक भाजपा और उनके संकीर्ण सोच के साथियों को हरा सकती है।
उन्होंने लिखा, 'हम चाहते हैं कि आप और हम जन-अपेक्षाओं व वास्तविकताओं को समझकर गंभीर विचार-विमर्श करें जिससे अधिकांश सीटों पर अपने 'गठबंधन' की जीत सुनिश्चित हो। जितनी सीटें आप-हम लड़ें उनमें हमारी जीत की सीटें, न जीत पाने वाली सीटों से अधिक हों। जीत ही बंटवारे को सम्मानजनक बनाएगी।'
बयान
हो सकता है कि हम कांग्रेस को जीतने वाली सीट दे सकें- अखिलेश
अखिलेश ने आगे लिखा, 'आपकी (कांग्रेस) टीम की तरफ से प्राथमिकता के आधार पर दी गई सीटों में जिन 26 सीटों पर बात हो गई है, उनके अतिरिक्त अन्य सभी संभावित सीटें चिह्नित करके हमें भेज दें। फिरबैठकर देखेंगे कि कौन सी सीट और कौन उम्मीदवार जीतने की स्थिति में है।'
अखिलेश ने लिखा कि हो सकता है कि SP कांग्रेस को जीतने वाली सीट के बारे में बता सके, जिसके बारे में कभी कांग्रेस ने विचार न किया हो।
बयान
बात सीट नहीं जीत की है
अखिलेश ने आगे लिखा कि वह नहीं चाहते कि सीट का बंटवारा भाव से हो, बल्कि इसे सीट समायोजन कहना चाहिए।
उन्होंने कहा कि जहां कठिन समीकरण होगा वहां मिलकर 2 उम्मीदवारों पर विचार करके, जिसकी संभावना बनेगी उसे मिलकर जिताया जाएगा।
उन्होंने कहा कि यह सही नहीं कि गठबंधन में उम्मीदवार थोपे जाएं, बल्कि सहमति से तय किया जाए, ताकि लोगों के वोट ट्रांसफर होकर जीत में बदले और कह सकें कि बात सीट की नहीं, जीत की है।
ट्विटर पोस्ट
अखिलेश यादव का बयान
इस बार एक ऐतिहासिक अवसर है जब हम दोनों पंथनिरपेक्ष पार्टियां मिलकर साम्प्रदायिक भाजपा और उनके संकीर्ण सोच के साथियों को हमेशा के लिए हराकर, देश को गलत हाथों में जाकर बर्बाद होने से बचा सकते हैं।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) November 24, 2026
हम चाहते हैं कि आप और हम जन-अपेक्षाओं व वास्तविकताओं को समझकर गंभीर विचार-विमर्श…