NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    आम आदमी पार्टी समाचार
    शिवसेना समाचार
    राहुल गांधी
    अमित शाह
    भाजपा समाचार
    इसुदान गढ़वी
    तेजस्वी सूर्या
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / हरियाणा में केजरीवाल ने मिलाया दुष्यंत चौटाला से हाथ, साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगी JJP और AAP
    राजनीति

    हरियाणा में केजरीवाल ने मिलाया दुष्यंत चौटाला से हाथ, साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगी JJP और AAP

    हरियाणा में केजरीवाल ने मिलाया दुष्यंत चौटाला से हाथ, साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगी JJP और AAP
    लेखन प्रमोद कुमार
    Apr 12, 2019, 11:43 am 1 मिनट में पढ़ें
    हरियाणा में केजरीवाल ने मिलाया दुष्यंत चौटाला से हाथ, साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगी JJP और AAP

    दिल्ली में कांग्रेस को सियासी साथी न बना पाने वाली आम आदमी पार्टी ने हरियाणा में अपना राजनीतिक सहयोगी ढूंढ लिया है। हरियाणा में आम आदमी पार्टी (AAP) और दुष्यंत चौटाला की पार्टी जननायक जनता पार्टी (JJP) के बीच गठबंधन को अंतिम रूप दिया जा चुका है। इसका औपचारिक ऐलान शुक्रवार को किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुल 10 लोकसभा सीट वाले राज्य में JJP सात और AAP तीन सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

    चार सीटों की मांग कर रही AAP

    AAP ने JJP से हरियाणा में गुरुग्राम, फरीदाबाद, करनाल और रोहतक यानी चार सीटों की मांग की थी, लेकिन दोनों पार्टियों के बीच तीन सीटों पर सहमति बनी है। दिल्ली से सटे फरीदाबाद और गुरुग्राम में AAP का पलड़ा JJP से भारी माना जा रहा है। वहीं करनाल से AAP की हरियाणा ईकाई के अध्यक्ष नवीन जयहिंद चुनाव लड़ सकते हैं। दोनों पार्टियों के बीच किन-किन सीटों पर सहमति बनी है, यह औपचारिक ऐलान के बाद पता चलेगा।

    दोनों पार्टियों ने साथ मिलकर लड़ा था जींद उपचुनाव

    हाल ही में हुए जींद उपचुनाव में JJP और AAP साथ मिलकर चुनावी मैदान में उतरे थे। दोनों पार्टियों के संयुक्त उम्मीदवार दिग्विजय चौटाला इन चुनावों में दूसरे नंबर पर रहे थे। जानकारी के लिए बता दें, दिग्विजय JJP प्रमुख दुष्यंत चौटाला के भाई हैं।

    केजरीवाल ने दिया था कांग्रेस, JJP और AAP के गठबंधन का प्रस्ताव

    दिल्ली में लंबे समय से AAP और कांग्रेस के गठबंधन की कोशिशें चल रही थी, लेकिन अब दोनों पार्टियां अपने-अपने दम पर चुनावी मैदान में उतरेगी। इस दौरान केजरीवाल ने हरियाणा में JJP, AAP और कांग्रेस के गठबंधन का प्रस्ताव दिया था। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा होता है तो हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों पर भाजपा हार जाएगी। हालांकि इस प्रस्ताव पर मुहर नहीं लग पाई। JJP ने भी कांग्रेस के साथ गठबंधन से इनकार किया था।

    बसपा को साथ लाने की तैयारी

    JJP और AAP के गठबंधन को मूर्त रूप देने के बाद दोनों पार्टियां मायावती की बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को भी अपने साथ लाने की कोशिशों में लगी हुई है। फिलहाल बसपा भाजपा के पूर्व सासंद राजकुमार सैनी की लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के साथ गठबंधन में है। बसपा के कई नेता इस गठबंधन के पक्ष में नहीं है। ऐसे में माना जा रहा है कि JJP, AAP और बसपा साथ मिलकर हरियाणा में भाजपा को चुनौती दे सकती हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    दिल्ली
    हरियाणा
    अरविंद केजरीवाल
    भारतीय जनता पार्टी

    दिल्ली

    राष्ट्रपति भवन के कर्मचारी पर महिला से रेप करने का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच महिलाओं के खिलाफ अपराध
    DU Admission 2019: अब 01 मई से शुरू होगी प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया, जानें शिक्षा
    दिल्ली पुलिस के ASI ने मेट्रो के आगे कूदकर की आत्महत्या, जाँच में जुटी पुलिस दिल्ली पुलिस
    DU: कोर्स में अब शामिल होगा एक और अध्याय, छात्र पढ़ेंगे दिव्यांग साहित्य शिक्षा

    हरियाणा

    HSSC Recruitment 2019: 778 TGT टीचर के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानें विवरण शिक्षा
    प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे BSF से निष्कासित जवान तेज बहादुर यादव तमिलनाडु
    प्रधानमंत्री मोदी को मारने के लिए फेसबुक पर कॉन्ट्रैक्ट की मांग कर रहा युवक गिरफ्तार जयपुर
    HSSC Recruitment 2019: विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन शिक्षा

    अरविंद केजरीवाल

    केजरीवाल ने पूछा- क्या प्रधानमंत्री मोदी की मदद के लिए पाकिस्तान ने किया था पुलवामा हमला? पाकिस्तान समाचार
    इमरान खान के बयान पर विपक्ष हमलावर, कहा- मोदी को वोट मतलब पाकिस्तान को वोट पाकिस्तान समाचार
    दिल्ली: हाईकोर्ट ने लगाई रोक, 08 अप्रैल तक नहीं बढ़ेंगी प्राइवेट स्कूलों की फीस दिल्ली
    क्या प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ वाराणसी से चुनाव लड़ने की सोच रही हैं प्रियंका गांधी? नरेंद्र मोदी

    भारतीय जनता पार्टी

    भाजपा की IT सेल का यह सदस्य चलाता है 1,000 से अधिक व्हाट्सऐप ग्रुप्स, जानें पश्चिम बंगाल
    सुप्रीम कोर्ट से 'पीएम नरेंद्र मोदी' को हरी झंडी, अब चुनाव आयोग लेगा फैसला भारत की खबरें
    विवेक ओबेरॉय ने जताई इच्छा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सीट से लड़ना चाहते हैं चुनाव नरेंद्र मोदी
    भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र- कश्मीर से किसानों तक, ये हैं बड़े वादे नरेंद्र मोदी

    राजनीति की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Politics Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023