Page Loader
कैसे रकुल प्रीत सिंह ख़ुद को रखती हैं स्लिम-ट्रिम? जानिए उनकी फ़िटनेस का राज

कैसे रकुल प्रीत सिंह ख़ुद को रखती हैं स्लिम-ट्रिम? जानिए उनकी फ़िटनेस का राज

Jul 23, 2019
12:25 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह बीते दिनों रिलीज़ हुई अपनी फिल्म 'दे दे प्यार दे' की वजह से सूर्खियों में छाई हुई थीं। उन्होंने फिल्म में अपने अभिनय के साथ-साथ अपनी फ़िटनेस से भी सबको आकर्षित किया। आजकल वो लड़कियों के लिए प्रेरणा बन गई हैं। ज़्यादातर लड़कियाँ रकुल की राहत स्लिम-ट्रिम बॉडी चाहती हैं। ऐसे में आज हम आपको बताते हैं कि आख़िर रकुल किस डाइट और एक्सरसाइज से ख़ुद को फिट रखती हैं।

जानकारी

सही तरीके से एक्सरसाइज करना है ज़रूरी

एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, वजन घटाने के लिए एक्सरसाइज के साथ-साथ उसे सही तरीके से करना भी बहुत ज़रूरी है। अगर एक्सरसाइज सही ढंग से न की जाए, तो उससे बढ़ती उम्र में घुटनों के दर्द जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

इंस्टाग्राम पोस्ट

एक्सरसाइज करते हुए रकुल प्रीत सिंह

एक्सरसाइज

एक्सरसाइज, योग और रनिंग है फ़िटनेस का राज

रकुल जब तक सुबह एक्सरसाइज नहीं कर लेती हैं, तब तक उनका दिन ही नहीं शुरू होता है। वह सप्ताह में छह दिन एक्सरसाइज करती हैं, जिसमें कार्डियो, स्ट्रेचिंग और एरियल योग शामिल होता है। उनकी ज़्यादातर एक्सरसाइज स्लिम और फ़्लेक्सिबल बॉडी बनाने के लिए होती है। इसके अलावा वो रनिंग, योग स्विमिंग, कराटे और टेनिस भी खेलती हैं। यही वजह है कि रकुल इतनी फिट और स्लिम दिखती हैं।

जानकारी

खेल चुकी हैं राष्ट्रीय स्तर पर गोल्फ़

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रकुल राष्ट्रीय स्तर पर एक गोल्फ़ खिलाड़ी भी रह चुकी हैं। पहले वो दिन में चार घंटे गोल्फ़ खेलती थीं, लेकिन अब वो उसे फ़िटनेस के तौर पर देखती हैं।

खानपान

पौष्टिक खानपान

रकुल के अनुसार, फिट रहने के लिए जितना ज़रूरी एक्सरसाइज करना है, उतना ही ज़रूरी सही समय पर पौष्टिक खाना भी होता है। रकुल अपने खानपान का काफ़ी ध्यान रखती हैं और जो मन करता है खाती हैं। हालाँकि, उनमें से ज़्यादातर चीज़ें पौष्टिक होती हैं। उन्हें रागी क्रस्ट पिज़्ज़ा या पौष्टिक डेज़र्ट (खजूर से बना हुआ) खाना बहुत पसंद है। जब भी उनका मन करता है, वो इसे ज़रूर खाती हैं।

डाइट

रकुल का ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर

पहले ही बता चुके हैं कि उन्हें पौष्टिक खानपान पसंद है, इसलिए उनके दिन की शुरुआत हाई कार्बोहाईड्रेट फ़ूड्स से होती है। इसमें वो सब्ज़ियाँ, ज्वार की रोटी, पराँठा, एक अंडा, डोसा या इडली लेना पसंद करती हैं। जबकि, उनके लंच में ब्राउन राइस, दाल, सब्ज़ी और चिकन शामिल होता है। रकुल का डिनर बहुत ही सामान्य और हल्का होता है। इसके अलावा वो डिनर समय से कर लेती हैं, ताकि उसे पचाने के लिए पूरा समय मिले।

जानकारी

वर्कआउट से पहले लेती हैं घी और ब्लैक कॉफ़ी

रकुल वर्कआउट से पहले पाँच ग्राम घी और एक कप ब्लैक कॉफ़ी लेना पसंद करती हैं। उनका कहना है कि इससे इंसुलिन और ब्लड ग्लूकोज़ का स्तर नियंत्रित रहता है। साथ ही फ़ूड क्रेविंग भी शांत होती है।