NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / रेनबो डाइट क्या है और इसके क्या फायदे हैं?
    अगली खबर
    रेनबो डाइट क्या है और इसके क्या फायदे हैं?
    रेनबो डाइट के बारे में अहम जानकारी

    रेनबो डाइट क्या है और इसके क्या फायदे हैं?

    लेखन गौसिया
    Sep 01, 2023
    06:51 pm

    क्या है खबर?

    स्वस्थ रहने के लिए सही खान-पान बहुत जरूरी है।

    इसके लिए लोग तरह-तरह की डाइट को आजमाते हैं, जिसमें कई फल और सब्जियों को आहार में शामिल करना होता है। इससे शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं।

    इन्हीं में से एक रेनबो डाइट है, जो काफी समय से चलन में है। यह डाइट हर तरह के पोषक तत्व प्रदान करने में मददगार होती है।

    आइये आज रेनबो डाइट के बारे में और इससे होने वाले फायदे जानते हैं।

    डाइट

    क्या है रेनबो डाइट?

    रेनबो डाइट का मतलब है रंग-बिरंगे और स्वस्थ खाद्य पदार्थ वाली डाइट।

    इसमें कई प्रकार और रंगों के फलों और सब्जियों को आहार में शामिल किया जाता है।

    आपकी थाली में मौजूद फल और सब्जी जितनी ज्यादा रंग-बिरंगी दिखेंगी, वो उतनी ही पोषण से भरपूर होती हैं।

    दरअसल, खाद्य पदार्थों का प्राकृतिक रंग उनमें मौजूद फाइटोकेमिकल की वजह से आता है। यह विटामिन्स, मिनरल्स और एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।

    रंग

    इंद्रधनुष वाले रंगों को करें शामिल

    रेनबो डाइट के लिए आप इंद्रधनुष में मौजूद सभी रंगों के खाद्य पदार्थों को अपनी डाइट में शामिल करें।

    लाल रंग के लिए टमाटर, लाल शिमला मिर्च, स्ट्रॉबेरी और तरबूज को शामिल करें। ये दिल और यूरीनरी ट्रैक्ट को स्वस्थ बनाए रखने के लिए जाने जाते हैं।

    नारंगी रंग के लिए गाजर, संतरा, शकरकंद और खुबानी जैसे खाद्य पदार्थों को डाइट में शामिल करें। ये शरीर में सूजन को कम करने के लिए जाने जाते हैं।

    अन्य रंग

    ये रंग भी हैं जरूरी

    पीले रंग के खाद्य पदार्थ आंखों की रोशनी में सुधार और कैंसर को रोकने के लिए फायदेमंद होते हैं। इसके लिए डाइट में अनानास, केला, पीली शिमला मिर्च और नींबू को शामिल करें।

    हरे रंग के लिए पालक, ब्रोकली, एवोकाडो और कीवी को डाइट में शामिल करें।

    नीले और बैंगनी रंग के खाद्य पदार्थों में एंटी-ऑक्सीडेंट की भरपूर पात्रा होती है और यह हृदय रोगों के खतरे को कम कर सकते हैं। इसके लिए ब्लूबेरी, जामुन और बैंगन खाएं।

    जानकारी

    हड्डियों और दांतों की मजबूती के लिए जरूरी है सफेद रंग

    रेनबो डाइट में सफेद रंग के खाद्य पदार्थ भी शामिल होते हैं। ये हड्डियों और दांतों की मजबूती के लिए होते हैं। इसमें आप फूलगोभी, लहसुन और मशरूम जैसी चीजों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

    फायदे 

    रेनबो डाइट के फायदे

    रंगीन फल और सब्जियों में उच्च फाइबर और कम कैलोरी होती है। इस कारण इस डाइट से स्वस्थ वजन बनाए रखने में मदद मिलती है।

    रेनबो डाइट शरीर को ऊर्जा भी देती है। इससे प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत रहती है और आपका शरीर कई स्वास्थ्य समस्याओं से लड़ने में सक्षम रहता है।

    इसके अलावा रंग-बिरंगे फल और सब्जियों में विटामिन और एंटी-ऑक्सीडेंट की मात्रा भी अधिक होती है, जो त्वचा की देखभाल के लिए फायदेमंद हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    खान-पान
    डाइट
    स्वास्थ्य
    स्वास्थ्य टिप्स

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    खान-पान

    आयरन से लेकर विटामिन-D तक, इन 5 महत्वपूर्ण पोषक तत्वों की कमी को ऐसे करें दूर   लाइफस्टाइल
    अकाई बेरी से मिल सकते हैं ये 5 मुख्य फायदे, डाइट में करें शामिल लाइफस्टाइल
    वजन घटाने के लिए इन 5 तरीकों से करें दालचीनी का उपयोग, जल्द दिखेगा असर वजन घटाना
    हृदय रोग, बढ़ते वजन और मधुमेह से राहत के लिए 5 चीजें करें डाइट में शामिल  मधुमेह

    डाइट

    जन्मदिन विशेष: श्रद्धा कपूर अपनी फिटनेस के लिए फॉलो करती हैं यह डाइट और एक्सरसाइज प्लान श्रद्धा कपूर
    जन्मदिन विशेष: इस डाइट और एक्सरसाइज से फिट रहती हैं जाह्नवी कपूर  जाह्नवी कपूर
    होली के बाद शरीर को डिटॉक्स करने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके होली
    बोर्ड परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं तो डाइट का भी रखें पूरा ध्यान बोर्ड परीक्षाएं

    स्वास्थ्य

    मानसून में लें भुट्टा खाने का आनंद, स्वास्थ्य संबंधी मिल सकते हैं ये 5 फायदे मानसून
    सेहत के बारे में बहुत कुछ बताते हैं दांत, इन 5 संकेतों को न करें नजरअंदाज  दांतों का स्वास्थ्य
    शरीर को तुरंत ऊर्जा देने के लिए फायदेमंद हैं ये 5 खाद्य पदार्थ स्वास्थ्य टिप्स
    सेहत के बारे में काफी कुछ बताती है नाक, जानिए कैसे  लाइफस्टाइल

    स्वास्थ्य टिप्स

    गर्मियों में नाक से खून आने की समस्या से राहत पाने के लिए अपनाएं ये नुस्खे प्राकृतिक और घरेलू उपचार
    विटामिन-B की कमी को दूर करते हैं ये खाद्य पदार्थ, डाइट में करें शामिल स्वास्थ्य
    भूरे चावल सेहत के लिए है फायदेमंद, इन व्यंजनों की रेसिपी से डाइट में करें शामिल खान-पान
    मूंगफली के तेल का इस्तेमाल करने से मिल सकते हैं ये 5 प्रमुख लाभ खान-पान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025