मलाइका अरोड़ा के फिट शरीर का राज हैं ये प्रभावी योगासन, अपनाने से मिलेंगे कई फायदे
क्या है खबर?
मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री हैं, जिनकी फिटनेस के आगे कम उम्र की अभिनेत्रियां भी टिक नहीं पाती हैं। वह 51 साल की हो गई हैं, फिर भी उनका शरीर पतला और सेहतमंद बना हुआ है। कोई भी मलाइका को देखकर उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकता। मलाइका नियमित रूप से एक्सरसाइज तो करती ही हैं, साथ ही योग का भी सहारा लेती हैं। आइए उनके पसंदीदा योगासन और उनके फायदे जानते हैं।
वीडियो
इंस्टाग्राम पर साझा किया योग करने का वीडियो
मलाइका अपनी सेहत को लेकर हमेशा से ही जागरूक रही हैं। वह आए दिन सोशल मीडिया पर अपने एक्सरसाइज रूटीन के वीडियो साझा करती रहती हैं। इसी बीचा मलाइका ने इंस्टाग्राम पर एक नया वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह कई प्रकार के योगासन करती दिखाई दे रही हैं। अभिनेत्री ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, "मेरे अंदर के योद्धा को जगा रही हूं, जो मजबूत, स्थिर और उग्र है।"
#1
वीरभद्रासन और विपरीत वीरभद्रासन
वीडियो की शुरुआत में मलाइका वीरभद्रासन करती नजर आती हैं, जिसे योद्धा मुद्रा भी कहते हैं। यह आसन शक्ति, स्थिरता और संतुलन को बढ़ाता है। इस आसन की मदद से शरीर मजबूत बनता है, लचीलापन बढ़ता है और मानसिक एकाग्रता में सुधार होता है। इसके बाद वह विपरीत वीरभद्रासन करती हैं, जिसमें शरीर को पीछे की ओर झुकाया जाता है। यह मुद्रा की मांसपेशियों को मजबूत करने में बहुत मददगार साबित होती है।
#2
उत्थित पार्श्वकोणासन और बद्ध उत्थित पार्श्वकोणासन
इसके बाद मलाइका उत्थित पार्श्वकोणासन करती हैं, जिसे एक्सटेंडेड साइड एंगल पोज भी कहते हैं। इसके लिए शरीर को एक तरफ फैलाकर पैरों को एक कोने पर रखा जाता है। इस आसन की मदद से पैर, घुटने और पीठ मजबूत बनती हैं। साथ ही यह मन को शांत करता है और पाचन को दुरुस्त करता है। मलाइका का अगला आसन होता है बद्ध उत्थित पार्श्वकोणासन। इसमें शरीर को एक तरफ फैलाया जाता है और हाथों को बांधा जाता है।
#3
परिवृत्त पार्श्वकोणासन और परिवृत्त वीरभद्रासन
वीडियो में मलाइका जो अगला आसन करती हैं वह है परिवृत्त पार्श्वकोणासन। इसमें पैरों को फैलाकर शरीर को नीचे की ओर झुकाते हुए ऊपर देखना होता है। इस दौरान हाथों को बांधकर पीछे रखना होता है। यह आसन रीढ़, कंधे, और पैरों की मांसपेशियों को मजबूत करता है। इसके बाद अभिनेत्री परिवृत्त वीरभद्रासन करती हैं। यह वीरभद्रासन का एक प्रकार है, जिसमें शरीर को विपरीत दिशा में मोड़ा जाता है। मलाइका फिट रहने के लिए करती हैं ये एक्सरसाइज।
#4
चतुरंग दंडासन और भुजंगासन
मलाइका इसके बाद चतुरंग दंडासन करती हैं, जो पुश-अप से समान होता है। इसमें शरीर को फर्श पर रखते हुए कोहनियों को शरीर के पास रखना होता है। यह आसन ऊपरी शरीर की ताकत को बढ़ाने में मदद करता है। अंत में मलाइका भुजंगासन करती नजर आती हैं, जिसे कोबरा पोज भी कहते हैं। यह एक ऐसा आसन है, जिसमें शरीर की आकृति फन उठाए हुए सांप जैसी दिखती है। यह पीठ और बाहों की मांसपेशियों को मजबूत करता है।