गर्मियों की छुट्टियों में बच्चों को सिखाएं ये 5 उत्पादक आदतें, भविष्य में बनेंगे सफल
क्या है खबर?
गर्मियों की छुट्टियों का समय बच्चों के लिए आराम का होता है। हालांकि, यह उनको कुछ उत्पादक और जरूरी आदतें सिखाने का भी बढ़िया वक्त होता है। इन आदतों से बच्चे न केवल अपनी पढ़ाई में बेहतर होते हैं, बल्कि जीवन के अन्य क्षेत्रों में भी सफल हो पाते हैं। आइए आज हम आपको कुछ ऐसी उत्पादक आदतें बताते हैं, जो बच्चों को गर्मियों की छुट्टियों में सिखाई जा सकती हैं।
#1
पढ़ाई की आदत डालें
बच्चों को पढ़ाई के लिए एक निश्चित समय निर्धारित करने की आदत डालें। इस समय के दौरान उन्हें अपनी किताबें पढ़ने और नोट्स बनाने को बोलें। इससे उनकी अनुशासन की भावना विकसित होगी और वे अपनी पढ़ाई को अधिक गंभीरता से लेंगे। आप उन्हें एक टाइम टेबल बनाकर दे सकते हैं, जिसमें हर दिन के लिए अलग-अलग विषय निर्धारित हों। इससे बच्चे समय का सही उपयोग करना भी सीखेंगे और उनकी पढ़ाई में निरंतरता बनी रहेगी।
#2
घर के कामों में सहायता करना सिखाएं
बच्चों को घर के छोटे-छोटे कामों में मदद करने के लिए प्रेरित करें, जैसे कि बर्तन जगह पर रखना, और कपड़े तेह करना आदि। इससे उनमें जिम्मेदारी लेने की आदत विकसित होगी और वे समझेंगे कि हर काम मिल-जुलकर करना जरूरी होता है। इसके अलावा यह उनके शारीरिक विकास के लिए भी अच्छा होता है, क्योंकि इससे वे सक्रिय रहते हैं। घर के कामों में मदद करने से बच्चों में अनुशासन और टीम वर्क की भावना भी विकसित होती है।
#3
खेल-कूद में भाग लेने को कहें
खेल-कूद न केवल बच्चों के शारीरिक स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है, बल्कि यह उनके मानसिक विकास में भी अहम भूमिका निभाता है। उन्हें क्रिकेट, फुटबॉल या बैडमिंटन आदि जैसे किसी खेल में भाग लेने के लिए प्रेरित करें। इससे उनकी टीम वर्क, अनुशासन और समय प्रबंधन की भावना विकसित होगी। खेल-कूद से वे तनाव मुक्त रहेंगे और उनकी सोचने-समझने की क्षमता भी बढ़ेगी। इसके अलावा खेल-कूद से उनका शारीरिक स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा।
#4
रचनात्मक गतिविधियों में शामिल करें
बच्चों को पेंटिंग, संगीत या नाच-गाना आदि जैसी रचनात्मक गतिविधियों में शामिल करें। ये गतिविधियां उनकी कल्पना शक्ति बढ़ाती हैं और उनका आत्मविश्वास भी बढ़ाती हैं। रचनात्मक गतिविधियों से बच्चे नई चीजें सीखते हैं और उनका मानसिक विकास होता है। इसके अलावा यह उन्हें तनाव मुक्त रखने में भी मदद करती हैं। बच्चों को रचनात्मक गतिविधियों में शामिल करने से उनकी सोचने-समझने की क्षमता भी बढ़ती है और वे जीवन में अधिक सफल होते हैं।
#5
अनुशासन सिखाएं
आजकल के दौर में कई बच्चे अनुशासन भूल जाते हैं और थोड़ी-थोड़ी देर पर उनका ध्यान भटक जाता है। ऐसे में उन्हें अनुशासन सिखाना उनके भविष्य के लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा। इसके लिए उन्हें समय और अच्छे व्यव्हार का महत्व समझाएं और उनके लिए कुछ नियम बना दें। उन्हें उन नियमों का रोजाना पालन करने के लिए प्रेरित करें। जब वे अच्छा व्यव्हार करें और अनुशासन में रहें तो उनकी तारीफ करें या कोई इनाम दें।