NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / फायदे की बजाय स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है मूंगफली का अधिक सेवन
    अगली खबर
    फायदे की बजाय स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है मूंगफली का अधिक सेवन
    मूंगफली को अधिक सेवन स्वास्थ्य के लिए है नुकसानदायक

    फायदे की बजाय स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है मूंगफली का अधिक सेवन

    लेखन अंजली
    Jan 22, 2022
    04:49 pm

    क्या है खबर?

    मूंगफली न सिर्फ दोस्तों और परिवार के बीच हंसी-ठिठोली और टाइम पास का जरिया है, बल्कि यह पौष्टिक तत्वों का खजाना भी है।

    हालांकि, इतना ध्यान रखें कि ज्यादा मूंगफली का सेवन आपको फायदे की बजाय नुकसान पहुंचाने का कारण बन सकता है यानी इस वजह से आपका शरीर कई तरह की समस्याओं की चपेट में आ सकता है।

    आइए जानते हैं कि मूंगफली के अधिक सेवन से आपको किन-किन समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

    #1

    बढ़ सकती है सूजन

    अगर आपका मानना यह है कि शरीर में सूजन आना कई बीमारियों का सिर्फ एक लक्षण है तो आपको बता दें कि मूंगफली के अधिक सेवन से भी यह समस्या हो सकती है।

    दरअसल, मूंगफली ओमेगा-6 जैसे जरूरी अनसैचुरेटेड फैट से युक्त होती हैं और जब आप मूंगफली का अधिक सेवन करते हैं तो शरीर में अनसैचुरेटेड फैट की मात्रा काफी बढ़ जाती है, जो सूजन का कारण बनती है।

    हालांकि, शरीर में सूजन आने पर डॉक्टरी जांच जरूर कराएं।

    #2

    मोटापे का रहता है खतरा

    मूंगफली वसा और कैलोरी से युक्त होती हैं और अगर आप इनका अधिक सेवन करते हैं तो वसा और कैलोरी की मात्रा भी अधिक होगी, जिसके कारण आपको मोटापे का सामना करना पड़ सकता है।

    मोटापा एक गंभीर शारीरिक समस्या है क्योंकि यह समस्या शरीर को कई बीमारियों का घर बना सकती है। इसलिए बेहतर होगा मूंगफली और इसकी जैसी कैलोरी और वसा से युक्त चीजों का अधिक सेवन करने से बचें।

    #3

    ज्यादा हो सकता है ब्लड प्रेशर

    अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर यानी उच्च रक्तचाप की समस्या रहती है तो ऐसे में आपको भूल से भी मूंगफली का अधिक सेवन नहीं करना चाहिए।

    दरअसल, मूंगफली में सोडियम के साथ-साथ कुछ ऐसे कंपाउंड पाए जाते हैं, जो ब्लड प्रेशर को ज्यादा कर सकते हैं।

    इसलिए अगर आपको पहले से ही हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है तो मूंगफली का अधिक सेवन करना आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

    #4

    लिवर की बीमारियां

    मूंगफली का अधिक सेवन लिवर के स्वास्थ्य को भी प्रभावित कर सकता है और इसे कमजोर कर सकता है।

    दरअसल, मूंगफली प्रोटीन युक्त होती हैं, जिसकी अधिक मात्रा शरीर में पहुंचकर शरीर की तंत्रिकाओं और कोशिकाओं में सूजन पैदा करता है, जिसकी वजह से लिवर कमजोर होने लगता है।

    इसके अलावा, मूंगफली का अधिक सेवन करने से फैटी लिवर की बीमारी भी हो सकती है। इसलिए बेहतर होगा कि आप रोजाना सीमित मात्रा में ही मूंगफली का सेवन करें।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस (बोनस इंफो)

    मूंगफली कई ऐसे पोषक तत्वों से समृद्ध होती हैं, जो शरीर के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं और न्यूट्रीशियनिस्ट की मानें तो एक दिन में एक मुट्ठी मूंगफली का सेवन करना ही लाभदायक है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    खान-पान
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीकानेर के नाल एयरबेस पहुंचे, करणी माता मंदिर में भी किए दर्शन नरेंद्र मोदी
    सिद्धार्थ मल्होत्रा और राज शांडिल्य की फिल्म से जुड़े आमिर खान, सामने आएगा अनदेखा अवतार  आमिर खान
    बिटकॉइन 1.11 लाख डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा, क्या है तेजी की वजह? बिटकॉइन
    'बिग बॉस 19' के साथ लौट रहे सलमान खान, जानिए कब शुरू होगा शो  सलमान खान

    खान-पान

    स्ट्रॉबेरी का अधिक सेवन स्वास्थ्य को पहुंचा सकता है नुकसान, जानिए कैसे स्वास्थ्य
    दूध के साथ न करें इन चीजों का सेवन, पहुंच सकता है सेहत को नुकसान स्वास्थ्य
    PCOS से ग्रस्त महिलाएं डाइट में शामिल करें ये चीजें स्वास्थ्य
    स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक है अमरूद का अधिक सेवन, हो सकती हैं ये समस्याएं लाइफस्टाइल

    लाइफस्टाइल

    कई छोटे-बड़े कामों के लिए इस्तेमाल की जा सकती है हींग लाइफ हैक्स
    एंग्जायटी से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं ये योगासन, ऐसे करें अभ्यास योग
    वर्कआउट के बाद इन स्वास्थ्यवर्धक स्मूदी का करें सेवन, आसान है रेसिपी खान-पान
    खाने में भूल से भी न करें हींग का अधिक इस्तेमाल, हो सकती हैं समस्याएं खान-पान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025