नेपाल का मशहूर स्नैक है गीलो चटपटे, गर्मा-गर्म चाय के साथ लें इसका आनंद
क्या है खबर?
गर्मियों के दौरान ऐसी चीजें खाने से शरीर को ठंडक मिलती है, जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए फायदेमंद भी हो। गीलो चटपटे ऐसा ही एक लोकप्रिय स्नैक है, जो नेपाल का पारंपरिक व्यंजन है। इसे इंस्टेंट नूडल्स, सब्जियों और मसालों से तैयार किया जाता है। जब आप कुछ हल्का खाना चाहते हैं तो इसे झटपट बना सकते हैं। आइए इसकी आसान रेसिपी जान लेते हैं, जो बिना पकाए ही बन जाती है।
सामग्री
गीलो चटपटे बनाने के लिए जरूरी सामग्री
गीलो चटपटे बनाने के लिए आपको नेपाल के मशहूर वाई-वाई या चाओ-चाओ इंस्टेंट नूडल्स लेने होंगे। इसके अलावा आपको, एक कप मटर, एक कप उबले हुए आलू (छोटे टुकड़ों में कटी हुई), एक टमाटर (बारीक कटा हुआ), एक प्याज (बारीक कटा हुआ), एक हरी मिर्च, थोड़ी धनिया की पत्तियां, आधा कप नींबू का रस, 2 चम्मच भुना हुआ जीरा, एक चौथाई चम्मच लाल मिर्च का पाउडर, एक चौथाई चम्मच अमचूर पाउडर, नमक (स्वादानुसार) और चाट मसाला चाहिए होगा।
#1
गीलो चटपटे बनाने की ऐसे करें शुरुआत
सबसे पहले मटर को उबालकर कटोरे में रख लें, फिर उसमें उबले हुए आलू डालें मिला दें। अब इसमें बारीक कटी हुई टमाटर, प्याज, हरी मिर्च और धनिये की पत्तियां डालें। इसके बाद इस मिश्रण में नींबू का रस, भुना हुआ जीरा, लाल मिर्च पाउडर, अमचूर पाउडर, नमक, काला नमक और चाट मसाला मिलाएं। अंत में इस पर थोड़ी पत्तेदार धनिये की पत्तियां भी छिड़क दें। नूडल्स को पैकेट में ही तोड़ें और तैयार मिश्रण में मसाले के साथ मिलाएं।
#2
गीलो सॉस बनाने की विधि
इस व्यंजन का नाम गिलो इसलिए है, क्योंकि इसमें सॉस शामिल किया जाता है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले मैदे को पानी में मिलाकर एक स्लरी बना लें। इसके बाद इसे धीमी आंच पर गर्म करें और इसमें लाल मिर्च पाउडर और बेसन मिला दें। अगर आप चाहें तो इसमें मोमो की चटनी, चिली सॉस, चिली ऑयल या फिर अन्य सॉस भी मिला सकते हैं। इस सॉस को ठंडा करके चटपटे वाले मिश्रण में मिला दें।
#3
गीलो चटपटे खाने के फायदे
गीलो चटपटे स्वादिष्ट होने के साथ-साथ कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें मौजूद सब्जियां और मसाले शरीर को ठंडक देते हैं और पाचन को दुरुस्त रखते हैं। यह हल्के भोजन के रूप में खाया जा सकता है और इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता है। इसके अलावा यह गैस की बचत करने में भी मदद करता है। आप चाहें तो बिना सॉस शामिल किए भी इसे बना सकते हैं, जिसे केवल चटपटे कहा जाएगा।