LOADING...
विदेश यात्रा के लिए फ्रांस जा रहे हैं, ज़रूर देखें पेरिस की ये पाँच ख़ूबसूरत जगहें

विदेश यात्रा के लिए फ्रांस जा रहे हैं, ज़रूर देखें पेरिस की ये पाँच ख़ूबसूरत जगहें

Aug 18, 2019
06:59 am

क्या है खबर?

अगर आप विदेश यात्रा के लिए फ्रांस जा रहे हैं, तो आपको पेरिस की यात्रा ज़रूर करनी चाहिए। फ्रांस की राजधानी पेरिस को 'सिटी ऑफ लाइट' के नाम से भी जाना जाता है। ज़्यादातर लोग पेरिस एफ़िल टॉवर देखने के लिए जाते हैं, लेकिन आपको बता दें कि पेरिस में देखने के लिए अन्य कई ख़ूबसूरत जगहें भी हैं। आज हम आपको पेरिस की पाँच ख़ूबसूरत जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहाँ आपको ज़रूर जाना चाहिए।

#1, 2

मोंटेमार्ट्रे वाइनयार्ड और पेरिस के कैटाकॉम्ब

मोंटेमार्ट्रे वाइनयार्ड: सैकड़ों साल पुराना मोंटेमार्ट्रे वाइनयार्ड इकलौता ऐसा वाइनयार्ड है, जो आज भी सक्रिय है। इसलिए, अगर आप शहर और शराब से प्यार करते हैं, तो आपको इस जगह को ज़रूर देखना चाहिए। पेरिस के कैटाकॉम्ब: शहर के अधिकारियों द्वारा पूर्ण क़ब्रिस्तान के मुद्दे को हल करने के लिए पेरिस में कैटाकॉम्ब की स्थापना की गई। इसमें आज 60 लाख से भी ज़्यादा लोगों के अवशेष रखे हुए हैं।

#3

पेरिस के सीवर: ज़मीन के अंदर से देते पेरिस की गवाही

अगर आप पेरिस शहर में हैं, तो आपको पेरिस के भूमिगत सीवर की यात्रा ज़रूर करनी चाहिए। शहर की वॉल्टेड लेबिरिंथ सीलिंग सीवर प्रणाली के माध्यम से ऐसी भूमिगत यात्रा का आपने पहले कभी अनुभव नहीं लिया होगा। सीवर की यात्रा नाव और सीवर वैगन से की जा सकती है। फ्रांस की राजधानी के ये सीवर 1370 में बने थे, जो 1800 के दशक तक काम में आते थे। आज ये पर्यटन स्थल के रूप में मशहूर है।

#4, 5

सैक्रे कोर बेसिलिका का गुंबद और फ़्लेम ऑफ लिबर्टी

सैक्रे कोर बेसिलिका का गुंबद: पेरिस शहर की ख़ूबसूरती को ऊँचाई से निहारने के लिए और कुछ मनोरम दृश्यों को अपनी आँखों में क़ैद करने के लिए आप प्रतिष्ठित सैक्रे कोर बेसिलिका की छत पर ज़रूर चढ़ें। फ़्लेम ऑफ लिबर्टी: न्यूयॉर्क शहर को आप पेरिस में भी महसूस कर सकते हैं, क्योंकि फ़्लेम ऑफ लिबर्टी एक प्रतिष्ठित मूर्ति है, जो संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ यूरोपीय देश फ्रांस की दोस्ती की लंबे समय से गवाही देती है।