NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / 2023 में सबसे ज्यादा खबरों में रही हैं कुत्तों की ये नस्लें, जानिए इनकी खूबियां
    अगली खबर
    2023 में सबसे ज्यादा खबरों में रही हैं कुत्तों की ये नस्लें, जानिए इनकी खूबियां

    2023 में सबसे ज्यादा खबरों में रही हैं कुत्तों की ये नस्लें, जानिए इनकी खूबियां

    लेखन अंजली
    Dec 20, 2023
    03:59 pm

    क्या है खबर?

    कुत्ते ऐसे वफादार साथी होते हैं, जो अपने निस्वार्थ और असीम स्नेह से हमारा दिल जीत लेते हैं।

    हालांकि, एक कुत्ते को गोद लेना एक बड़ी जिम्मेदारी और प्रतिबद्धता होती है, इसलिए ऐसी नस्ल का चयन करना जरूरी है, जो आपके घर के वातावरण, जीवनशैली और आवश्यकताओं के लिए सही हो।

    वैसे 2023 में कुत्तों की विभिन्न नस्लें अलग-अलग कारणों से खबरों में रहीं। आइए आज इन्हीं के बारे में जानते हैं।

    #1

    इंडियन पारिया या देसी कुत्ते

    इस नस्ल के कुत्तों को अक्सर घर की रखवाली के लिए रखा जाता है।

    इन्हें पुलिस डॉग के तौर पर भी इस्तेमाल किया जाता है क्योंकि ये कुत्ते काफी सक्रिय और सामाजिक होते हैं। साथ ही इनको ट्रेनिंग देना भी आसान होता है।

    अगर बचपन से इन्हें प्यार दिया जाए तो आसानी से सोशलाइज हो जाते हैं, लेकिन अगर बाहरी और अनजान लोग इन्हें परेशान करते हैं तो ये उनके लिए आक्रामक भी साबित हो सकते हैं।

    #2

    लैब्राडोर रिट्रीवर

    लैब्राडोर रिट्रीवर को अब तक की सबसे मिलनसार कुत्तों की नस्लों में से एक माना जाता है।

    इसके अतिरिक्त ये स्वभाव से काफी जिज्ञासु होते हैं और अपने आसपास हल्के से शोर पर भी ये तुरंत चौकन्ने होकर छानबीन करते हैं।

    आमतौर पर ये शांति से खोजबीन करते हैं, लेकिन अगर इन्हें खतरा महसूस होता है तो ये तेज आवाज में भौंकते भी हैं।

    #3

    गोल्डन रिट्रीवर

    गोल्डन रिट्रीवर भी मिलनसार नस्ल है और ये कुत्ते काफी ऊर्जावान किस्म के होते हैं।

    ये कुत्ते अमेरिका में सबसे लोकप्रिय नस्लों में से एक है और इन्हें ट्रेनिंग देना भी आसान होता है। यही वजह है कि कई लोग इन्हें बेझिझक अपने घर का हिस्सा बना लेते हैं।

    हालांकि, इनके खान-पान और एक्सरसाइज पर अतिरिक्त ध्यान देना जरूरी है क्योंकि ये संवेदनशील भी होते हैं।

    #4

    जर्मन शेफर्ड 

    अगर आप घर की सुरक्षा के लिए कुत्ता लेने की सोच रहे हैं तो इसके लिए जर्मन शेफर्ड एक अच्छा विकल्प है।

    जर्मन शेफर्ड आकार में बड़े होने के साथ-साथ काफी फुर्तीले, वफादार और साहसी होते हैं।

    इसके अतिरिक्त अगर किसी तरह का खतरा सामने हो तो यह नस्ल अपने प्रियजनों की सुरक्षा के लिए जान की बाजी तक लगा देती है।

    शायद इन्हीं खूबियों के कारण ही पुलिस और सेना इस नस्ल के कुत्तों को रखना पसंद करती हैं।

    #5

    बॉक्सर

    बॉक्सर कुत्ते काफी शक्तिशाली और निडर होते हैं।

    जो परिवार इनको पालता है, ये उनके लिए ये बहुत केयरिंग और फन लविंग होते हैं, लेकिन बाहरी लोगों के लिए काफी आक्रामक हो सकते हैं।

    अगर किसी तरह का खतरा हो तो ये बहुत बुद्धिमानी से उससे निपटने में सक्षम होते हैं।

    बहुत ज्यादा ट्रेनिंग के बिना भी ये कुत्ते घर की अच्छी रखवाली कर सकते हैं, लेकिन ट्रेनिंग देने पर इनकी योग्यता और भी ज्यादा बढ़ जाती है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    पालतू जानवर

    ताज़ा खबरें

    रेंज रोवर मसारा स्पेशल एडिशन भारत में लॉन्च, जानिए क्या है इसमें खास  जगुआर लैंड रोवर
    रूस: 2 रेलवे पुलों के टूटने से पटरी से उतरी ट्रेनें; 7 की मौत, 69 घायल रूस समाचार
    रिहाना के पिता रोनाल्ड फेंटी का निधन, कुछ साल पहले गायिका ने किया था केस रिहाना
    पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश: 2 दिन में 32 की मौत, सिक्किम में 1,500 पर्यटक फंसे भूस्खलन

    पालतू जानवर

    विश्व पशु दिवस 2022: जानिए किन तरीकों से सार्थक बनाया जा सकता है यह दिन दिल्ली
    अकासा एयर में पालतू जानवरों के साथ कर सकेंगे सफर, अगले महीने से मिलेगी सुविधा एयर इंडिया
    ये 5 पालतू जानवर हैं दुनियाभर में मशहूर, नहीं हैं किसी सेलिब्रिटी से कम लाइफस्टाइल
    पालतू जानवरों को नुकसान पहुंचा सकते हैं घर में लगने वाले ये पौधे लाइफस्टाइल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025