NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / आम बनाम तरबूज: जानिए इनमें से किसका सेवन स्वास्थ्य के लिए है बेहतर
    अगली खबर
    आम बनाम तरबूज: जानिए इनमें से किसका सेवन स्वास्थ्य के लिए है बेहतर

    आम बनाम तरबूज: जानिए इनमें से किसका सेवन स्वास्थ्य के लिए है बेहतर

    लेखन अंजली
    Apr 16, 2024
    06:00 am

    क्या है खबर?

    गर्मियों के दौरान मौसमी फलों को खाने की सिफारिश की जाती है और इनमें आम और तरबूज का सबसे ज्यादा सेवन किया जाता है क्योंकि दोनों कई पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं।

    हालांकि, कैलोरी के मामले में दोनों फल एक-दूसरे से भिन्न हैं, इसलिए अधिकतर लोग इन फलों को लेकर उलझन में रहते हैं कि इनमें से किसका चयन करना ज्यादा बेहतर है।

    आइए जानते हैं कि दोनों फलों में से किसका सेवन करना ज्यादा बेहतर है।

    आम

    कई किस्मों में उपलब्ध होते हैं आम 

    भारत में कई किस्मों के आम मौजूद हैं। अलग-अलग नामों से मिलने वाले इन आमों की बनावट से लेकर स्‍वाद तक में काफी अंतर होता है।

    इनमें मालदा, चौसा, दशहरी, हापुस, लंगड़ा, केसर, हिमसागर, बादामी, तोतापुरी, बंगनपल्ली, पायरी और मल्लिका आम सबसे ज्यादा मांग वाले आम हैं।

    पोषक तत्वों के मामले में इन आमों में ज्यादा फर्क नहीं होता है, लेकिन इनमें कैलोरी की मात्रा एक-दूसरे से ज्यादा होती है।

    आम

    आम के फायदे

    आम विटामिन-A, विटामिन-E, विटामिन-K, जैंथोफिल, पॉलीफेनोलिक्स, फ्लेवोनोइड्स और बीटा-कैरोटीन जैसे गुणों से भरपूर फल होता है। ये गुण त्वचा की देखभाल करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

    इसके अतिरिक्त इससे पाचन को स्वस्थ रखने से लेकर वजन घटाने जैसे कई लाभ मिल सकते हैं।

    आम में मौजूद बीटा-कैरोटीन एक एंटी-ऑक्सीडेंट की तरह काम करके आंखों के स्वास्थ्य को फायदा पहुंचा सकता है।

    यहां जानिए आम से बनाए जाने वाले व्यंजन।

    तरबूज

    तरबूज की उत्पत्ति और किस्में

    तरबूज की उत्पत्ति अफ्रीका में हुई थी। यह एक खेती की जाने वाली फल की फसल है, जिसकी दुनियाभर में 1,000 से अधिक किस्में हैं।

    तरबूज बड़े और गोल या अंडाकार आकार के होते हैं। गहरे हरे रंग के छिलके के साथ इनका बाहरी हिस्सा चिकना होता है, जो पकने पर पीले-हरे रंग में बदल जाता है।

    इसकी अधिकतर किस्मों का गूदा लाल रंग का होता है।

    गर्मियों के दौरान तरबूज के इन 5 व्यंजनों को बनाकर खाएं।

    लाभ

    तरबूज के सेवन से मिलने वाले लाभ

    तरबूज पानी से भरपूर होता है, जो शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद कर सकता है।

    इसमें मौजूद विटामिन-C और एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे लाइकोपीन, कैरोटीनॉयड और कुकुर्बिटासिन शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और शरीर में मुक्त कणों के कारण होने वाले नुकसान से बचाने में मदद कर सकते हैं।

    तरबूज में पाए जाने वाले कुकुर्बिटासिन और लाइकोपीन शरीर पर कैंसर रोधी प्रभाव डालते हैं।

    तरबूज का सेवन हृदय को स्वस्थ रखने में भी सहायक है।

    चयन

    आम या तरबूज, किसका चयन करना है बेहतर?

    अगर आपको पौष्टिकता और फायदे के लिहाज से तरबूज और आम में से किसी एक को चुनना है तो इस मामले में तरबूज अच्छा विकल्प है।

    तरबूज में लाइकोपीन एंटी-ऑक्सीडेंट की अधिक मात्रा होता है, जो आम में नहीं होती है।

    तरबूज में कैलोरी की भी कम मात्रा होती है, जो इसे हाई ब्लड शुगर के रोगियों के लिए एक बेहतरीन फल बनाता है।

    हालांकि, ऐसा नहीं है कि आम का सेवन करने में कोई नुकसान है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    खान-पान
    स्वास्थ्य टिप्स

    ताज़ा खबरें

    जोमैटो गोल्ड और स्विगी वन से ऑर्डर हुआ महंगा, यूजर्स करना होगा 'रेन सरचार्ज' का भुगतान जोमैटो
    करण जौहर की फिल्म 'दोस्ताना 2' OTT पर नहीं, सिनेमाघरों में ही होगी रिलीज; जानिए कब करण जौहर
    इस सड़क पर हर महीने होती थीं कई मौतें, नितिन गडकरी ने बताया कैसे किया ठीक नितिन गडकरी
    IPL 2025: लीग मैचों के लिए उपलब्ध होंगे मुस्तफिजुर रहमान, DC के लिए अच्छी खबर IPL 2025

    खान-पान

    क्या रामेन खाना आपके लिए अच्छा है? जानिए इससे मिलने वाले शारीरिक फायदे  डाइट
    मीठे के शौकीन लोग आजमाएं इन 5 तरह के हलवों की रेसिपी, बच्चों को आएंगे पसंद  रेसिपी
    बच्चों को बनाकर खिलाएं वन-पॉट पास्ता, 10 मिनट में तैयार हो जाती है रेसिपी रेसिपी
    वजन घटाने में मदद कर सकता है नारियल पानी, जानिए कैसे वजन घटाना

    स्वास्थ्य टिप्स

    होठों पर पड़ रहे हैं काले दाग तो बरतें सावधानी, ये समस्याएं हो सकती हैं कारण त्वचा की देखभाल
    मिओइंग तकनीक से कम हो सकती है चेहरे की चर्बी, जानिए इसे करने का तरीका स्वास्थ्य
    इन खाद्य-पदार्थों का करें फेस क्लींजर की तरह उपयोग, चेहरे पर आएगा निखार  त्वचा की देखभाल
    नाश्ते में ज्यादा प्रोटीन खाना हो सकता है हानिकारक, जानें इसकी सही मात्रा  खान-पान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025