LOADING...
लेमनग्रास का इस्तेमाल करके बनाएं ये 5 स्वादिष्ट व्यंजन, सेहत के लिए होंगे फायदेमंद
लेमनग्रास से बनने वाले व्यंजन

लेमनग्रास का इस्तेमाल करके बनाएं ये 5 स्वादिष्ट व्यंजन, सेहत के लिए होंगे फायदेमंद

लेखन सयाली
May 03, 2026
01:25 pm

क्या है खबर?

लेमनग्रास एक ऐसा पौधा है, जो अपनी खास सुगंध और स्वाद के लिए जाना जाता है। आमतौर पर इसे चाय या सूप में इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि लेमनग्रास से कई अनोखे और स्वादिष्ट व्यंजन भी बनाए जा सकते हैं? इस लेख में हम आपको लेमनग्रास से बनाए जाने वाले कुछ अनोखे व्यंजनों की रेसिपी बताएंगे, जिन्हें आप अपने घर पर आसानी से बना सकते हैं। ये सेहत के लिए फायदेमंद होंगे।

#1

लेमनग्रास की बिरयानी

लेमनग्रास की बिरयानी एक अनोखा और स्वादिष्ट विकल्प है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले बासमती चावल को हल्दी और नमक के पानी में उबाल लें। फिर एक पैन में घी गर्म करके उसमें प्याज और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें। अब इसमें कटे हुए टमाटर, हरी मिर्च और मसाले डालकर भूनें। इसके बाद इसमें कटे हुए लेमनग्रास के टुकड़े डालें और कुछ देर पकने दें। अंत में उबले हुए चावल मिलाएं और धीमी आंच पर पकने दें।

#2

लेमनग्रास की चटनी

लेमनग्रास की चटनी एक बेहतरीन साइड डिश हो सकती है, जिसे आप किसी भी खाने के साथ परोस सकते हैं। इसे बनाने के लिए सबसे पहले धनिया, पुदीना, हरी मिर्च और अदरक को मिक्सी में पीस लें। अब इसमें कटे हुए लेमनग्रास के टुकड़े, नमक और नींबू का रस मिलाकर फिर से पीसें। यह चटनी आपके खाने को नया स्वाद देगी और इसे बनाने में भी ज्यादा समय नहीं लगेगा।

Advertisement

#3

लेमनग्रास का हलवा

हलवा तो आपने कई तरह का खाया होगा, लेकिन क्या आपने कभी लेमनग्रास का हलवा ट्राई किया है? इसे बनाने के लिए सबसे पहले सूजी को घी में भून लें, फिर एक पैन में पानी और चीनी मिलाकर चाशनी बनाएं। अब इसमें घी में भुनी हुई सूजी डालें और अच्छी तरह मिलाएं। अंत में कटे हुए लेमनग्रास के टुकड़े डालें और धीमी आंच पर पकने दें। यह हलवा मीठे के शौकीनों को जरूर पसंद आएगा।

Advertisement

#4

लेमनग्रास की कढ़ी

कढ़ी पंजाबी खान-पान का अहम हिस्सा है, जिसे आप लेमनग्रास का इस्तेमाल करके नया ट्विस्ट दे सकते हैं। इसके लिए बेसन को पानी में घोलकर तैयार कर लें और इसे दही में मिलाकर फेंट लें। अब एक कढ़ाई में तेल गर्म करके उसमें जीरा, हींग, करी पत्ता, हल्दी पाउडर और लाल मिर्च पाउडर आदि मसाले डालें। इसके बाद इसमें फेटा हुआ बेसन-दही वाला घोल डालें और अच्छे से पकने दें। अंत में कटे हुए लेमनग्रास के टुकड़े मिलाएं।

#5

लेमनग्रास का सूप

लेमनग्रास का सूप बेहतरीन स्वाद के साथ-साथ शरीर को ठंड से राहत दे सकता है। इसके लिए एक पैन में पानी या सब्जियों का शोरबा गर्म करें। उसमें लेमनग्रास के टुकड़े डालें और हल्का दबाकर उनका रस निकालें। एक अन्य पैन में लहसुन, अदरक, प्याज और हरी मिर्च भूनें और उसमें शोरबा शामिल कर दें। इसमें नींबू के टुकड़े डालकर कुछ देर पकने दें। इसके बाद इसमें पसंद की सब्जियां और मसाले डालकर सेवन करें।

Advertisement