LOADING...
वीकेंड पर बनाकर खाएं ये 5 स्वादिष्ट व्यंजन, आसान हैं रेसिपी
वीकेंड पर क्या बनाएं? ये 5 स्वादिष्ट डिशेज बना देंगी दिन खास!

वीकेंड पर बनाकर खाएं ये 5 स्वादिष्ट व्यंजन, आसान हैं रेसिपी

Apr 16, 2026
02:36 pm

क्या है खबर?

अधिकतर लोग वीकेंड पर कुछ ऐसा खाना बनाना पसंद करते हैं, जो न केवल स्वादिष्ट हो, बल्कि बनाने में भी आसान हो। इसके लिए बाजार से मिलने वाले पैकेट वाले मसालों का इस्तेमाल करने की बजाय घर में मौजूद मसालों का इस्तेमाल करें। आइए आज हम आपको कुछ ऐसे व्यंजनों की रेसिपी बताते हैं, जो वीकेंड पर बनाकर खाए जाने वाले व्यंजनों की सूची में शामिल किए जा सकते हैं।

#1

चना पुलाव

चना पुलाव बनाने के लिए सबसे पहले चने को रातभर पानी में भिगोने के बाद उबाल लें। अब एक पैन में तेल गर्म करके उसमें जीरा, दालचीनी, लौंग और इलायची का पाउडर डालें। इसके बाद इसमें प्याज डालकर भूनें, फिर इसमें हरी मिर्च, अदरक-लहसुन का पेस्ट और टमाटर डालकर पकाएं। अब इसमें हल्दी, धनिया, लाल मिर्च और गरम मसाला पाउडर मिलाएं और उबले हुए चने और चावल डालकर मिलाएं, फिर इसे ढककर 15 मिनट तक पकाएं और गर्मागर्म परोसें।

#2

दाल का ढोकला

दाल का ढोकला बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरे में दाल, अदरक, हरी मिर्च और पानी डालकर पीस लें, फिर इस मिश्रण को एक बड़े बर्तन में हल्दी, नमक, नींबू का रस और खाने का सोडा के साथ मिलाएं। अब इस मिश्रण को एक चिकनी प्लेट में डालकर 15 मिनट के लिए ढककर रख दें। इसके बाद मिश्रण पर सरसों के बीज, करी पत्तियां और हरी मिर्च डालें। अंत में ढोकले को काटकर इसे गर्मागर्म परोसें।

Advertisement

#3

पनीर पकोड़ा

पनीर पकोड़ा बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरे में बेसन, चावल का आटा, नमक, लाल मिर्च पाउडर, अजवाइन, गरम मसाला और थोड़ा पानी मिलाकर घोल तैयार करें। अब पनीर को मोटे-मोटे टुकड़ों में काटें। इसके बाद पनीर के टुकड़ों को बेसन के घोल में डुबोकर गर्म तेल में डालें और सुनहरा भूरा होने तक तलें। अंत में पकोड़ों को हरे धनिये की चटनी के साथ गर्मागर्म परोसें।

Advertisement

#4

आलू के चपाते

आलू के चपाते बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरे में गेहूं का आटा, आलू, अदरक, हरी मिर्च, धनिया, नमक और थोड़ा पानी मिलाकर आटा गूंथ लें। अब आटे की लोईयां बनाकर बेलें और तवे पर दोनों तरफ से तेल लगाकर सुनहरा भूरा होने तक सेकें। इसके बाद इन गर्मागर्म चपातियों को दही या फिर अचार के साथ परोसें। इन चपातियों का स्वाद सभी को पसंद आएगा।

#5

पनीर की खीर

पनीर की खीर बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में दूध को उबालें, फिर इसमें चीनी और इलायची का पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। अब इसमें कदूकस किया हुआ पनीर डालें और अच्छी तरह मिलाएं। इसके बाद मिश्रण को धीमी आंच पर तब तक पकाएं जब तक कि यह गाढ़ा न हो जाए। अंत में इस पर काजू, बादाम और किशमिश डालकर इसे गर्मागर्म परोसें।

Advertisement