LOADING...
यौन संबंध बनाते समय इस वजह से ऑर्गेज़्म तक नहीं पहुँच पाते हैं लोग, जानें

यौन संबंध बनाते समय इस वजह से ऑर्गेज़्म तक नहीं पहुँच पाते हैं लोग, जानें

Feb 15, 2019
09:15 pm

क्या है खबर?

शारीरिक स्वास्थ्य के लिए यौन संबंध (सेक्स) बनाना बहुत ज़रूरी होता है। कई पुरुष और महिलाएँ संबंध बनाने में सक्षम होते हुए भी ऑर्गेज़्म तक नहीं पहुँच पाते हैं, इससे बुरा और कुछ नहीं हो सकता है। आज के समय में यह सामान्य समस्या बन गई है, लेकिन कई बार इसकी वजह गंभीर बीमारी भी हो सकती है। ऐसे में यह जानना बहुत ज़रूरी है कि आपके ऑर्गेज़्म तक न पहुँचने की आख़िर वजह क्या है।

जानकारी

यौन संबंध को प्रभावित करते हैं शारीरिक और मानसिक कारक

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शारीरिक और मानसिक दोनों कारक महिलाओं और पुरुषों के शारीरिक संबंध को प्रभावित कर सकते हैं। हृदय रोग, मधुमेह और रक्त संचार में अनियमितता भी ऑर्गेज़्म पर असर डालती है।

बीमारी

PTSD की वजह से सबसे ज़्यादा प्रभावित होता है ऑर्गेज़्म

पोस्ट ट्रॉमेटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर (PTSD) एक गंभीर मानसिक विकार है। जिन लोगों ने जीवन में कभी किसी भयानक और दर्दनाक हादसे का सामना किया होता है, वो PTSD का शिकार हो जाते हैं। लोगों का दुख और घाटनाएँ उनके ऊपर हावी हो जाती हैं। यौन दुर्व्यवहार, हादसा, शारीरिक दुर्घटना इसमें शामिल है। ये सभी व्यक्ति को उत्तेजना का अनुभव नहीं होने देती हैं और वो ऑर्गेज़्म तक नहीं पहुँच पाते हैं।

Advertisement

कामेच्छा

ऑर्गेज़्म तक न पहुँचने का कारण ज़्यादा अवसाद में होना

आज के इस आधुनिक युग में ज़्यादातर लोग अवसाद और तनाव का शिकार हैं। अवसाद एक तरह की मानसिक बीमारी है। इसकी वजह से व्यक्ति की कामेच्छा बहुत ज़्यादा प्रभावित होती है। उन लोगों की कामेच्छा ज़्यादा प्रभावित होती है जो एंटी-ड्रिंपेंट्स पर हैं। अगर आपको भी लगता है कि एंटी-ड्रिंपेंट्स आपके यौन जीवन (सेक्स लाइफ़) को प्रभावित कर रहा है तो आप अपने डॉक्टर से इसके संबंध में सलाह ले सकते हैं।

Advertisement

अश्लील साहित्य

काल्पनिक उम्मीदें रखने से भी नहीं पहुँच पाते ऑर्गेज़्म तक

ज़्यादातर लोग ऐसे होते हैं जो पॉर्न फिल्में या अश्लील साहित्य देखते और पढ़ते हैं। इसके बाद वो कल्पनाओं की दुनिया में चले जाते हैं। वो मानने लगते हैं कि ऑर्गेज़्म पॉर्न फिल्मों की तरह ही पाया जाता है, जबकि वो अवास्तविक होता है। अपनी काल्पनिक उम्मीदों की वजह से वह वास्तविक जीवन में ऑर्गेज़्म तक नहीं पहुँच पाते हैं। इसलिए अगर आप भी ऐसा करते हैं तो आज ही काल्पनिक उम्मीदें रखना बंद कर दीजिए।

ऑर्गेज़्म

चिंता के कारण भी कई लोग नहीं पहुँचते ऑर्गेज़्म तक

आज मनुष्य अपने दैनिक जीवन में कई तरह की चिंताओं से ग्रसित है। कई लोग ऐसे भी होते हैं, जिनके दिमाग में चिंता गहराई तक बस जाती है, जिस वजह से उन्हें ऑर्गेज़्म तक पहुँचने में परेशानी होती है। चिंता की वजह से व्यक्ति हर समय तनाव में रहता है और वह यौन क्रिया के बारे में सोच ही नहीं पाता है। कई ऐसे लोग भी होते हैं जो यौन क्रिया के प्रदर्शन को लेकर चिंतित रहते हैं।

Advertisement